स्वामी परमात्मानंद जी के संन्यास दिवस पर उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का गौरेला में हुआ भव्य स्वागत, पटाखों की आवाज से गूंजा पूरा आसमान समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर गौरेला स्थित गोरखपुर में स्वामी परमात्मा नंद गिरी जी के संन्यास दिवस पर श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। शांति धाम आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल सम्मिलित हुए। इस दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के स्थानीय कार्यकर्ताओं व लोगों ने पूर्व मंत्री का पटाखों व फूल-मालाओं…
Read MoreCategory: धर्म/आध्यात्म
मुख्यमंत्री गुरूनानक जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल, सेवा कार्यों में सिख समाज की भूमिका अग्रणी : भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरूनानक जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी को गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूनानक जयंती पूरे मानवता का प्रकाश पर्व है। गुरूनानक जी ने संदेश दिया कि पूरे संपूर्ण जगत का स्वामी एक हैं, सभी उसी के बंदे हैं। खालसा पंथ की सबसे बड़ी विशेषता है सेवा। सिख समाज पूरे विश्व मेें सेवा कार्यों के नाम से जाना…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खारून नदी के महादेव घाट में किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान, पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने का लगातार हो रहा काम : मुख्यमंत्री समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को कार्तिक पुन्नी मेला की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपरा का निर्वहन किया जाता है। पुन्नी मेला के अवसर…
Read Moreगुजराती समाज के भव्य ‘दीवाली मिलन समारोह’ में सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर की तारीफ, पूर्व मंत्री ने गुजराती समाज को दिया गरीब तबके की मदद करने का संदेश !
जब से देश की बागडोर एक गुजराती के हाथों में, गुजराती समाज की दीवाली और भी उत्साहपूर्ण – बृजमोहन अग्रवाल हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया देश की सभी सांस्कृतिक धरोहरों का जीर्णोद्धार – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर श्री गुजराती समाज रायपुर द्वारा देवेंद्र नगर में भव्य रूप से ‘दीपावली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल सम्मिलित हुए। दीवाली मिलन समारोह के साथ-साथ इसमें ब्रह्मस्वरूप प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उपक्रम में बी.ए.पी.एस. स्वामीनारायण संस्था द्वारा पारिवारिक…
Read Moreगुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, भव्य झांकी और श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा
शोभायात्रा में गुरु ग्रन्थ साहिब के समक्ष पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सिख धर्म के प्रवर्तक, गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर जेल रोड से घड़ी चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी ने भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर के मंच से स्वागत किया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं पर भी उन्होंने पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा में पंज प्यारे अगुवाई कर रहे थे, उनका भी माल्यार्पण कर स्वागत…
Read Moreरायपुर-बीरगांव के व्यास तालाब में ऐतिहासिक रूप से आयोजित हुआ छठ महोत्सव
श्रद्धालुओं का 111 किलो पुष्पों की वर्षा कर किया गया स्वागत अभिनंदन ! समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर दिनांक 30-31 अक्टूबर 2022 को व्यास तालाब, बीरगांव, रायपुर में छठ महापर्व का भव्य धार्मिक आयोजन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं समस्त उत्तर भारतीय भोजपुरी समाज के तत्वाधान में ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ, जो कि गत 40 वर्षों में रायपुर का सबसे भव्य छठ महोत्सव कहा जा सकता है। उक्त आयोजन में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा सपरिवार आयोजन में पधारे लाखों श्रद्धालुओं का 111 किलो पुष्पों…
Read Moreछठ घाट पहुँच कर संसदीय सचिव यू.डी. मिंज नें सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया कहा छठ पर्व प्रकृति की उपासना का पर्व
भगवान सूर्य और छठी मैया से सभी को सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करने की कामना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव और कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज आज सुबह कुनकुरी में छठ घाट पर आयोजित छठ पर्व में शामिल हुए। उन्होंने कुनकुरी में छठ घाट पहुँच कर सूर्योपासना के महापर्व छठपूजा में आज उदयीमान सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया और भगवान सूर्य और छठी मैया से सभी को सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करने की प्रार्थना भी की। इस अवसर पर विधायक यू. डी. मिंज ने ने…
Read Moreकुनकुरी नगर में छठ घाटो पर उदीत भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, सम्पन्न हुआ छठ महापर्व, व्रती एवं श्रद्धालुओं की घाटो पर उमड़ी भीड़
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर उगते भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ सूर्यदेव की आराधना का चार दिवसीय छठ पूजा का महापर्व सम्पन्न हुआ. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिये व्रती महिलाएं एवं श्रद्धालु जलाशय एवं नदियों के कनारे छठ घाटों पर सूर्योदय के काफी पहले से पहूंचे थे. छठ गीतों के साथ व्रती अपने घरों से मौसमी फलों एवं पूजन सामग्री से सजे सूपा एवं दऊरा के साथ निकलकर छठ घाट पहूंचे. व्रती महिलाओं ने पानी मे खड़े रहकर सूर्यदेव के उदित होने की प्रतिक्षा की, सूर्योदय के…
Read Moreकुनकुरी नगर में व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को दिया अर्घ्य, छठ घाट पर उमड़े श्रद्धालु
छठ घाट की हुई विशेष साज सज्जा सुबह उदित होते सुर्य को अर्घ्य देकर व्रती पूर्ण करेंगें व्रत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर भगवान भास्कर की उपासना के महापर्व छठ पूजा में व्रतियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा कुनकुरी नगर के जलाशय एवं नदियों के घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया गया. नहाय खाय की विधि के साथ प्रारंभ हुए इस व्रत के दूसरे दिन खरना की विधि सम्पन्न हुई, जिसमें खीर का प्रसाद व्रतियों ने ग्रहण किया और प्रसाद वितरण किया गया. रविवार को दिन भर उपवास रखकर सायं अस्ताचलगामी सूर्यदेव…
Read Moreछठ महापर्व : अस्ताचलगामी सूर्यदेव को छठ व्रतियों के साथ अर्घ्य देने दुलदुला छठ-घाट पहुंची सांसद गोमती साय
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कुनकुरी रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय महान आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक सूर्य देव की आराधना के महापर्व छठ पूजा में जशपुर जिले के विकासखंड दुलदुला के छठ-घाट पहुंच कर छठ व्रतियों के साथ अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दी तथा छठ-घाट पर अस्ताचलगामी सूर्यदेव एवं उपस्थित छठ व्रती बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप, भाजपा नेत्री उमा देवी, दुलदुला भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल साय के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी छठ-घाट पर उपस्थित रहे।
Read More