छठ महापर्व : अस्ताचलगामी सूर्यदेव को छठ व्रतियों के साथ अर्घ्य देने दुलदुला छठ-घाट पहुंची सांसद गोमती साय

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कुनकुरी

रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय महान आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक सूर्य देव की आराधना के महापर्व छठ पूजा में जशपुर जिले के विकासखंड दुलदुला के छठ-घाट पहुंच कर छठ व्रतियों के साथ अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दी तथा छठ-घाट पर अस्ताचलगामी सूर्यदेव एवं उपस्थित छठ व्रती बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप, भाजपा नेत्री उमा देवी, दुलदुला भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल साय के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी छठ-घाट पर उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!