जशपुर: SIS लिमिटेड द्वारा 22 मई तक सुरक्षा पदों हेतु भर्ती, युवाओं को मिलेगा प्रोफेशनल ट्रेनिंग और नौकरी का सुनहरा अवसर

जशपुर, 15 मई 2025/ एस.आई.एस.लि. द्वारा जशपुर जिले में विभिन्न पदों पर 22 मई 2025 तक भर्ती की जायेगी। इस भर्ती शिविर में 400 सुरक्षा जवान, 25 सी.आई.टी. एवं 200 सुरक्षा अधिकारी का चयन किया जायेगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को एसआईएस के 24 ट्रेनिंग सेन्टरो में से एक प्रशिक्षण केन्द्र लाईबलीहुड कॉलेज जशपुर में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिसमें पी. टी, डील-डील थ्योरी, औद्योगिक सुरक्षा, आई.पी.सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कम्प्यूटर, बैंक सिक्यूरिटी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा इत्यादी का प्रशिक्षण प्रदान…

Read More

संघर्ष से सफलता तक : सरिता बाई ने मिट्टी के ईंट बनाकर लिखी अपनी सफलता की कहानी

जशपुर, 12 मई 2025/ गाँव की पगडंडियों पर नंगे पाँव चलने वाली श्रीमती सरिता बाई नगेशिया का जीवन कभी आसान नहीं था। कभी मजदूरी कर दो वक्त की रोटी जुटाने वाली यह महिला आज न सिर्फ़ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अपने पूरे परिवार की तक़दीर बदलने में सफल हुई हैं। मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत चेड़िया की रहने वाली सरिता बाई की जिंदगी भी आम ग्रामीण महिलाओं की तरह कठिनाइयों से भरी थी। रोज़ सुबह मजदूरी पर जाना, मुश्किल से घर का गुज़ारा चलाना और बच्चों की पढ़ाई का सपना…

Read More

सिर्फ 60 किलो बीज और 15 हजार की लागत – जशपुर के  देवनारायण ने उगाया 85 हजार का मुनाफा! बच्चों की पढ़ाई में लगा रहे आमदनी.

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन योजना से लाभान्वित हुए देवनारायण, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर, 09 मई 2025/ कृषि विभाग की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन से किसानों को लाभान्वित किया रहा हैं। इसी कड़ी में दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम खटंगा निवासी देवनारायण राम को मूंगफली बीज 60 किलोग्राम प्रदाय किया गया है। देवनारायण राम ने बताया कि उनके पास 7.00 एकड़ जमीन है। गत् मौसम में तिलहन फसल के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री पैंकरा के द्वारा उन्हें मूंगफली बीज 60 किलोग्राम प्रदाय किया गया था। उन्होंने अपने…

Read More

माटी से मुनाफा: जशपुर के किसान ने ग्राफ्टेड टमाटर से 2 लाख रुपये कमाए, राष्ट्रीय बागवानी मिशन बना वरदान

उन्नत तकनिकी को अपनाते हुऐ ग्राफ्टेड़ टमाटर की खेती कर रहे राहुल भगत जशपुर, 13 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को मौसमी खेती के साथ साथ अन्य फसल ओर सब्जी उत्पादन के लिए उद्यान विभाग द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा है और विभाग योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम मकरचुंआ के किसान श्री राहुल भगत को राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से लाभान्वित किया गया है। कृषक राहुल भगत 0.500 हेक्टर में उन्नत तकनिक को अपनाते हुऐ…

Read More

हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास से बदली तक़दीर – जशपुर की रिंकी यादव ने छिंद कांसे की टोकरी से बना लिया आत्मनिर्भर जीवन

जशपुर 6 अप्रैल 2025/ जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम टाटीडांड की रहने वाली श्रीमती रिंकी यादव आज अपने आत्मविश्वास, मेहनत और हुनर से न सिर्फ अपने परिवार को संबल दे रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन चुकी हैं। वे पिछले 6 वर्षों से ‘बिहान’ योजना के अंतर्गत राखी स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं और समूह के माध्यम से उन्होंने पारंपरिक छिंद कांसे की टोकरियाँ बनाकर अपनी आजीविका का नया मार्ग प्रशस्त किया है। श्रीमती रिंकी यादव ने वर्ष 2019 से छीद…

Read More

जशपुर :  भारतीय सेना में शामिल होने का सपना होगा साकार! अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुरू, ऑनलाइन परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य!

जशपुर, 03 अप्रैल 2025/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनिकी, क्लक, ट्रेडमेन (8जी – 10जी), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदो के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल 2025 तक खुली रहेगी। इस बार से अभ्यार्थी अग्निवीर के दो पदों के…

Read More

जशपुर की ‘लखपति दीदियां’ आत्मनिर्भरता की मिसाल : स्व सहायता समूह से बदल रही जिंदगी, ईंट निर्माण से लेकर केंटीन संचालन तक, जशपुर की महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’, पढ़ें पूरीखबर.

ईंट निर्माण, मकानों में ढलाई करने का सेन्टरिंग प्लेट, श्रृंगार दुकान और केंटीन का कर रही बेहतर संचालन. कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने दीदियों से जाना लखपति बनने तक का सफर. जशपुर. 03 अप्रैल 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए गए थे, जिसका सार्थक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। जशपुर की दीदियां निरंतर लखपति दीदी बन रही है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने बुधवार को…

Read More

100 रुपये की बचत से आत्मनिर्भरता तक: जशपुर की स्व सहायता समूह की महिलाएँ बनीं प्रेरणा, अब लाखों की कर रही कमाई

जशपुर 2 अप्रैल 2025/ जिले में बिहान योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूहों की महिलाएँ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इसी क्रम में कांसाबेल विकासखंड की रीमा स्व सहायता समूह इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। लगभग आठ वर्षों से सक्रिय यह समूह शुरुआती दौर में मात्र 100-100 रुपये की मासिक बचत से शुरू हुआ था, लेकिन आज यह 35 शासकीय स्कूलों को मध्यान्ह भोजन के लिए राशन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती सविता चौहान ने बताया कि इस…

Read More

जशपुर के कांसाबेल में बिहान मार्ट का हुआ शुभारंभ, देशी जशपुरिहा उत्पादों को मिलेगा नया बाजार और महिला समूहों को आजीविका का सशक्त मंच

जशपुर, 29 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा-निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार मार्गदर्शन में विगत दिवस 27 मार्च को कांसाबेल विकासखण्ड में छ.ग.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा संचालित तुर्केश्वर महादेव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा बिहान मार्ट का शुभारंभ किया गया। बिहान मार्ट का उद्देश्य जिले अंतर्गत समूह के द्वारा बनाये गए उत्पाद को इस मार्ट के माध्यम से लोगो तक देशी जशपुरिहा उत्पाद को पहुंचना और समूह को अपना उत्पाद बेचने के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ श्री मिथलेश…

Read More

जशपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! 157 पदों पर भर्ती के लिए 4 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प, इच्छुक उम्मीदवार तैयार रहें

जशपुर, 27 मार्च 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा 157 विभिन्न पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 04 अप्रैल 2025 को किया जा रहा है। जिसमें वृंदावन पब्लिक स्कूल लुड़ेग एवं रैपिड केअरवेल सर्विसेज रायपुर संस्था द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वृन्दावन पब्लिक स्कूल लुंडेग में प्राचार्य एवं विभिन्न विषयों यथा अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, हिन्दी, संगीत, प्राथमिक कक्षा के लिए शिक्षक एवं लेखापाल तथा वाहन चालक के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिनकी योग्यता संबंधित विषय में स्नात्तक या स्नात्तकोत्तर तथा बीएड अथवा डीएड है…

Read More