मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने की सौजन्य भेंट मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, लोकहित में कार्य करने की दी सीख रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर और राजभाषा अधिकारी श्री छगन लाल नागवंशी…
Read MoreTag: #SuccessStory
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल: जशपुर की मंजू भगत के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
महतारी वंदन योजना ने महिलाओं के जीवन में लाया साकारात्मक परिवर्तन जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रति माह 1000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। ग्राम पंचायत जोकारी की श्रीमती मंजू भगत भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। वे बताती हैं कि प्राप्त राशि से उनके परिवार के दैनिक खर्चों में उल्लेखनीय सहूलियत मिली है। यह सहायता वे…
Read Moreभुवनेश्वर से एक क्लिक में पूरा बड़ा काम! बेटी ने डिजिटल छत्तीसगढ़ की मदद से पाया पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक ट्रांसफर भी हुआ आसान
डिजिटल छत्तीसगढ़ : जिसने दूर रह रही बेटी को दिया सबसे बड़ा सहारा मीलों की दूरी मिटा दी तकनीक ने—डिजिटल छत्तीसगढ़ की मानवीय मिसाल भुवनेश्वर में रहते हुए भी श्रीमती सोनम त्रिपाठी ने बिलासपुर से अपने दिवंगत पिता का डिजिटल मृत्यु प्रमाण पत्र किया प्राप्त छत्तीसगढ़ की डिजिटल व्यवस्था ने बनाया मुश्किल काम आसान रायपुर : डिजिटल भारत अभियान और छत्तीसगढ़ शासन की ई-सेवाओं ने आम नागरिकों के जीवन को न सिर्फ आसान बनाया है, बल्कि समय, मेहनत और संसाधनों की बड़ी बचत भी सुनिश्चित की है। भुवनेश्वर में रहने…
Read Moreमाओवादियों ने छीन लिया सहारा, सरकार ने बनाया संबल—स्वनिधि योजना से बदली सरोज पोडियाम की पूरी दुनिया!
माओवाद प्रभावित क्षेत्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं श्रीमती सरोज पोडियाम पीएम स्वनिधि योजना बनी आर्थिक सशक्तिकरण का आधार रायपुर : सुकमा जिले की निवासी श्रीमती सरोज पोडियाम माओवाद हिंसा से प्रभावित परिवार से हैं। वर्ष 2009 में माओवादियों द्वारा उनके ससुर की हत्या किए जाने से परिवार गंभीर आर्थिक संकट में आ गया था। इस कठिन परिस्थिति में शासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए नवा बिहान योजना के अंतर्गत उन्हें आवास प्रदान किया तथा उनके पति श्री राकेश पोडियाम को नगर सैनिक (सिपाही) के पद पर नियुक्त कर परिवार…
Read Moreमिट्टी से मजबूती तक… 0.88 लाख की परियोजना ने बदल दी किसान की दुनिया, गांव में बना प्रेरक मॉडल
बकरी शेड निर्माण से महेत्तर लाल की आजीविका को मिला नया संबल मनरेगा योजना बनी ग्रामीण आत्मनिर्भरता का आधार रायपुर : मेहनत को जब उचित अवसर मिलता है, तो सपने हकीकत में बदल जाते हैं। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम साजापाली के किसान श्री महेत्तर लाल बरेठ की जीवन यात्रा भी इसी प्रेरणादायक परिवर्तन की कहानी कहती है। मनरेगा योजना के तहत निर्मित बकरी शेड ने न सिर्फ उनकी आजीविका को सुरक्षित आधार दिया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और भविष्य दोनों को नई दिशा प्रदान की है। पहले बारिश और धूप में…
Read Moreजमीन बेचकर पढ़ाई कराई… और बेटी ने कर दिखाया कमाल! CGPSC 2024 में ST वर्ग की टॉपर बनी चंचल पैकरा
एकलव्य विद्यालय सन्ना में कक्षा दसवीं और बारहवीं में भी रही स्कूल टॉपर जिले और विद्यालय का नाम की रोशन मुख्यमंत्री ने दी अपनी शुभकामनाएं जशपुर : एकलव्य विद्यालय सन्ना में वर्ष 2018-19 में कक्षा दसवीं और बारहवीं में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण स्कूल में टॉपर रही चंचल पैंकरा ने सीजीपीएससी-2024 में अनुसूचित जनजाति वर्ग में भी टॉप कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन की है। इससे इस सफलता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जिला प्रशासन से कलेक्टर श्री रोहित व्यास,…
Read Moreमनरेगा ने दिया ‘सुरक्षा कवच’: पक्के शेड से चूजों की मृत्युदर खत्म, भूलू ने मुर्गी पालन से कमाए ₹36,000, विस्तार की है योजना!
रायपुर : मनरेगा के अंतर्गत निर्मित शेड हितग्राही के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का उदाहरण है, मुर्गी पालन का कार्य आजीविका संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहा है। मनरेगा योजना के अंतर्गत पक्का मुर्गी शेड निर्माण से हितग्राही भूलू की आय में वृद्धि हुई है तथा मुर्गियों के बिट को जैविक खाद के रूप में उपयोग कर वे कृषि कार्य में भी लाभ प्राप्त कर रहे हैं। हितग्राही भूलू की आय में हुई वृद्धि बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत कोदवा में हितग्राही भूलू को मनरेगा से 1.13 लाख…
Read Moreपानी के लिए लाइन से मुक्ति! मुण्डाडीह में जल जीवन मिशन का चमत्कार—92 घरों में लगातार शुद्ध जल की आपूर्ति शुरू
जल जीवन मिशन: मुण्डाडीह में 92 घरेलू नल कनेक्शन क्रियाशील, ग्रामवासियों को मिल रहा शुद्ध पेयजल जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल जीवन मिशन योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय से लगभग 70 कि.मी. की दूरी पर स्थित गारीघाट पंचायत का राजस्व ग्राम मुण्डाडीह में जल जीवन मिशन के अंतर्गत तीन उच्च स्तरीय जलागार स्थापित कर कुल 92 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से संपूर्ण ग्रामवासियों को शुध्द पेय जल उपलब्ध कराया जा रहा है। जल जीवन मिशन योजना…
Read Moreबस्तर में विकास की नई कहानी — बंदूक की गूंज से फलों और फूलों की महक तक का सफर, किसानों की मेहनत और सरकार की नीतियों ने बदला चेहरा
बंदूक की गूंज से फलों और फूलों की महक तक का सफर बस्तर में साग-सब्जी, फलों की खेती से चमत्कारिक बदलाव रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नक्सल उन्मूलन की नीतियों और किसानों की आय बढ़ाने वाली योजनाओं ने बस्तर में विकास की नई इबारत लिख दी है। बस्तर के किसानों ने पारंपरिक धान, सरसों की खेती के साथ-साथ अब साग-सब्जी, फल, फूल की खेती से भी फायदा लेना शुरू कर दिया है। अब बस्तर में गोलियों की गूंज की जगह फलों और फूलों की खुशनुमा महक बिखर रही…
Read Moreमिट्टी की झोपड़ी से पक्के घर तक : जशपुर की महंती बेक की कहानी बनेगी प्रेरणा — जानिए कैसे बदला जीवन
प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना ने दिया संबल, अब हर मौसम में सुरक्षित छत की उम्मीद। जशपुर : जिले के बगीचा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सन्ना गांव की रहने वाली श्रीमती महंती बेक का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने की राह पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उनके पति श्री सुनील के नाम से पक्के मकान की स्वीकृति मिली है, जिसका निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से प्रगतिरत है। मिट्टी और टिन की झोपड़ी में जीवन बिताने वाली महंती बेक अब अपने नए पक्के…
Read More