सुशासन से संवर रहा जशपुर: खारीबहार शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर ही मिलीं सरकारी सेवाएं जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ‘सुशासन’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकास खंड में एक विशाल जिला स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम खारीबहार क्लस्टर में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों का भारी उत्साह देखने को मिला, जहाँ 13 गांवों के लोग अपनी समस्याओं के समाधान और योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे। 679 आवेदनों का अंबार, मौके पर समाधान की पहल शिविर की…
Read MoreCategory: होम
‘तम्बाकू छोड़ो, जीवन बचाओ’ का संदेश हुआ जनआंदोलन: जशपुर में रैली, शपथ और प्रवर्तन अभियान के बीच हजारों लोगों तक पहुंची जागरूकता, सैकड़ों उल्लंघनकर्ताओं पर कार्रवाई
31 मई से 06 जून तक विश्व तम्बाकू निषेध सप्ताह जशपुर जिले में जनजागरूकता अभियान जारी 535 प्रकरणों पर एक लाख से अधिक की चालानी कार्रवाई जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला जशपुर में 31 मई से 06 जून 2026 तक विश्व तम्बाकू निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य तम्बाकू एवं निकोटीन उत्पादों के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति आम जन को जागरूक करना तथा जिले में तम्बाकू की खपत को कम करना है। स्वास्थ्य विभाग…
Read Moreआत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं जशपुर की महिलाएं: उन्नत बकरीपालन प्रशिक्षण के लिए 52 हितग्राही रायपुर रवाना, आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी आय और रोजगार के अवसर
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार कुनकुरी विकासखंड की 52 महिला हितग्राही उन्नत बकरीपालन प्रशिक्षण हेतु रायपुर रवाना की गई।यह प्रशिक्षण राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को वैज्ञानिक एवं आधुनिक बकरीपालन तकनीकों की जानकारी प्रदान कर उनकी आय में वृद्धि करना तथा उन्हें स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बकरी नस्ल प्रबंधन, आवास व्यवस्था, पोषण, स्वास्थ्य प्रबंधन, टीकाकरण, रोग नियंत्रण एवं विपणन संबंधी विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक एवं…
Read Moreजशपुर जिले में बारिश की बढ़ी रफ्तार: 01 जून से अब तक 54.1 मिमी औसत वर्षा, कांसाबेल में सर्वाधिक बरसे मेघ
जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 54.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 03 जून तक औसत वर्षा 57.1 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 21.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 5.0 मिमी, मनोरा में 14.2 मिमी, कुनकुरी में 3.4 मिमी, दुलदुला में 0.0 मिमी, फरसाबहार में 8.2 मिमी, बगीचा में 2.7 मिमी, कांसाबेल में 17.3 मिमी, पत्थलगांव में 0.8 मिमी,…
Read Moreमुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी जीवनदायिनी: कोरबा की कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु 21 लाख से अधिक राशि स्वीकृत, बगिया कैंप कार्यालय से मिली त्वरित मदद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फेफड़े के कैंसर पीड़ित महिला के इलाज हेतु दी 21 लाख रुपये से अधिक की सहायता मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 21.69 लाख रुपये स्वीकृत, रायपुर में होगा उपचार जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा निवासी 66 वर्षीय उमातिन बाई के फेफड़े के कैंसर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 21,69,344 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। इस सहायता से मरीज का उपचार रायपुर स्थित Pt. J.N.M. Medical College में कराया जाएगा।जानकारी के अनुसार, उमातिन बाई के…
Read Moreमुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन
महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ रायपुर : सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विकासखंड कुआकोंडा एवं कटेकल्याण के 8 संकुल स्तरीय संगठनों को आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के तहत टाटा मैजिक सवारी वाहनों की चाबी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर…
Read Moreसुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री श्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासनिक अमला सकारात्मक सोच और सार्थक प्रयासों के साथ कार्य करे, ताकि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचे और सुशासन की भावना जमीन पर दिखाई दे। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मंगलवार शाम कांकेर जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर और बस्तर…
Read Moreअभियान संवेदना : परिचित ने महिला को धमकाकर सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार, पहुंचा सलाखों के पीछे.
महिला को भय दिखाकर परिचित ने किया दुष्कर्म, धरमजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को छाल से किया गिरफ्तार. महिला संबंधी अपराध में धरमजयगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर. रायगढ़ : महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रायगढ़ पुलिस के “अभियान संवेदना” के तहत एक दुष्कर्म मामले में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की गई है। धरमजयगढ़ पुलिस ने महिला की शिकायत पर तत्काल जांच शुरू करते हुए फरार आरोपी को छाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।…
Read Moreमुंगेली में उर्वरकों का भरपूर भंडारण, किसानों को मिल रहा पर्याप्त खाद
25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था रायपुर : मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में रासायनिक उर्वरकों के भंडारण, वितरण और निगरानी की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में किसी प्रकार…
Read Moreखरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज
जिले में 24 हजार टन से अधिक उर्वरक का भंडारण, सहकारी समितियों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर वितरण रायपुर : जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं। खेतों की जुताई, बुआई की तैयारी और कृषि आदानों की व्यवस्था के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी से जुड़ी गतिविधियां तेज हो गई हैं। किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर…
Read More