वन अधिकार दावों को मान्यता देने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा

जनजातीय वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए उनकी उद्यमिता दक्षता के विकास पर जोर देने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ व्यक्तिगत तथा सामुदायिक वन अधिकार के दावों को मान्यता देने में पूरे देश में अग्रणी राज्य है। यहां अब तक 4 लाख 86 हजार व्यक्तिगत और सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र के अंतर्गत 21 लाख 95 हजार 228 हेक्टेयर रकबा की भूमि वितरित हुई है। इनमें व्यक्तिगत वन अधिकार मान्यता पत्र के तहत 4 लाख 41 हजार 502 हितग्राहियों को 3 लाख 60 हजार 619 हेक्टेयर रकबा और…

Read More

महिलाएं सोशल मीडिया में अनावश्यक कॉमेंट करने वालों को करे ब्लॉक- डॉ. नायक

पुलिस विभाग में कार्यरत पति ने आयोग की समझाइश पर पत्नी एवं बच्चो को बारह हजार रूपए प्रतिमाह भरण पोषण देना स्वीकार किया पत्नी एवं पुत्री को एक मुश्त भरण पोषण राशि तीन लाख रुपये देना आयोग के समक्ष पति ने किया स्वीकार समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा आज तीसरे दिन महिला उत्पीड़न से सम्बंधित शिकायत आवेदनों पर जनसुनवाई  शास्त्री चौक रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में किया।आज हुए सुनवाई के प्रकरण में पत्नी ने पति के ऊपर शराब पीकर मारपीट करने और…

Read More

लघु वनोपजों के संग्रहण में मॉडल राज्य के रूप में उभरा छत्तीसगढ़ – केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा

देश में सर्वाधिक 11 पुरस्कारों से छत्तीसगढ़ को केन्द्रीय मंत्री द्वारा नवाजा गया आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ.टेकाम ने ग्रहण किया पुरस्कार छत्तीसगढ़ में लघु वनोपजों के संग्रहण में हो रहे उल्लेखनीय कार्य की सराहना की समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ लघु वनोपजों के संग्रहण, प्रसंस्करण तथा विपणन के क्षेत्र में एक माडल राज्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। इस तारतम्य में भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किए जा रहे कार्यो के लिए 9 विभिन्न उपवर्गो तथा अन्य कार्यो के लिए 02 उपवर्गो सहित…

Read More

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ ने भर्ती संबंधी भ्रामक विज्ञापनों से बचने की अपील की- देखे अपील

सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों में प्रसारित राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में 6575 पदों की भर्ती संबंधी विज्ञापन का राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने किया खंडन समदर्शी न्यूज़ रायपुर सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों में प्रसारित राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले की प्रत्येक ग्राम सभा में 6575 पदों की भर्ती संबंधी विज्ञापन का राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ ने खंडन किया है। मिशन के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि भर्ती के लिए इस तरह का कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया…

Read More

केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने एयरपोर्ट जगदलपुर में किया ट्राईफेड के आउटलेट का शुभारंभ

जगदलपुर- केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में ट्राईफेड के आउटलेट दुकान का शुभारंभ किए। इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज, महापौर श्रीमती सफिरा साहू, ट्राईफेड  के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्ण ,संभागायुक्त जीआर चुरेन्द्र, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण  उपस्थित थे। एयरपोर्ट में केन्द्रीय मंत्री श्री मुण्डा का स्वागत कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र के नेतृत्व में प्रशासन के अधिकारियों ने किया। साथ ही पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में महान समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श और जीवन मूल्य हमें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद की कर्म भूमि रहा है। उन्होंने मानवता…

Read More

स्वामी आत्मानंद ने दिया दीन-दुखियों की सेवा का संदेश – मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि 27 अगस्त पर उन्हें नमन करते हुए कहा है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में मानव सेवा एवं शिक्षा संस्कार की अलख जगाई। पीड़ित मानवता की सेवा को उन्होंने सबसे बड़ा धर्म बताया। छत्तीसगढ़ उनकी कर्मभूमि रही है। स्वामी आत्मानंद ने शहरी और आदिवासी क्षेत्र में बच्चों में संस्कार, युवकों में सेवा भाव और बुजुर्गों में आत्मिक संतोष का संचार किया। स्वामी विवेकानंद के विचारों का भी…

Read More

समाज और देश की प्रगति की सूचक है शिक्षा: स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्यों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ रायपुर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि शिक्षा, समाज और देश की प्रगति का सूचक है। बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते है। विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षक एक कुम्हार की तरह तराश कर उनका भविष्य गढ़ते है। डॉ. टेकाम इस आशय के विचार आज प्रशासन अकादमी निमोरा में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्यों के 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यक्त किए। यह प्रशिक्षण 23…

Read More

उपायुक्त भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा एकलव्य विद्यालय करपावण्ड का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ जगदलपुर भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली के उपायुक्त अमित साहू द्वारा 25 अगस्त 2021 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावण्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री साहू द्वारा 10वीं, 12वीं के छात्रों का पठन पाठन, कक्षा संचालन संबंधी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षा 12 वीं के छात्रों को गणित विषय के महत्व को समझाया और गणित के प्रश्नों का हल भी श्याम पट पर कर के दिखाया। विद्यालय के सभी प्रायोगिक कक्ष एवं अन्य क्रियाकलापों का निरीक्षण कर व्यवस्था से संतोष व्यक्त किए। उन्होंने…

Read More

केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा 27 एवं 28 अगस्त को रहेंगे बस्तर जिले के प्रवास पर

ट्राइब्स इंडिया आउटलेट, शोरूम के शुभारम्भ के साथ ट्राईफेड के सेमीनार में होंगे सम्मिलित समदर्शी न्यूज़ जगदलपुर केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा 27 एवं 28 अगस्त को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री मुण्डा 27 अगस्त को दोपहर 2.25 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से एयर इंडिया के प्लेन से प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचकर वहां नवनिर्मित ट्राइब्स इंडिया आउटलेट का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात वे सर्किट हाउस जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री मुण्डा शाम 4.45 बजे सर्किट हाउस जगदलपुर से ट्राईफेड…

Read More