थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
आरोपी द्वारा पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना की गई थी कारित।
महिला सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।
अंबिकापुर : अंबिकापुर के बतौली थाना क्षेत्र में महिला संबंधी अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अपराध में संलिप्तता के साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 01/09/2026 को थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कदनई सुगाझरिया थाना बतौली निवासी जयप्रकाश पैकरा द्वारा प्रार्थिया को अकेली देखकर पीड़िता के मना करने के बावजूद जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 113/26 धारा 296, 351 (3), 64(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा पीड़िता का कथन लेखबद्ध कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी जयप्रकाश पैकरा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम जयप्रकाश पैकरा आत्मज सुदामा पैकरा उम्र 24 वर्ष साकिन कदनई सुगाझरिया थाना बतौली का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शिव कुमार ध्रुव, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट, आरक्षक राजेश खलखो, आरक्षक राकेश एक्का, आरक्षक जोगी बड़ा सक्रिय रहे।
