देशभर में छाया दंतेवाड़ा का कृषि मॉडल, छत्तीसगढ़ के इस जिले को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ का राष्ट्रीय पुरस्कार! केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मानित… आखिर दूरस्थ वनांचल में खेती के प्रयासों ने कैसे दिलाई राष्ट्रीय पहचान?

प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दी बधाई, कहाकृयह छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं और सुशासन की बड़ी उपलब्धि  कृषि सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी के कुशल प्रशासनिक नेतृत्व, विभागीय समन्वय और नवाचारों से मिली राष्ट्रीय पहचान  केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया सम्मान, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव और उप संचालक कृषि श्री सूरज कुमार पंसारी ने ग्रहण किया पुरस्कार रायपुर : छत्तीसगढ़ ने कृषि…

Read More

सुपेला घड़ी चौक पर मवेशियों के क्रूरतापूर्ण परिवहन का खुलासा : रस्सियों से बंधी भैंस और बच्चा बरामद; महाराष्ट्र के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर.

थाना सुपेला पुलिस ने घड़ी चौक पर बिना वैध दस्तावेजों के मवेशियों का परिवहन किए जाने की सूचना पर की त्वरित कार्रवाई. महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के तीन आरोपियों को मवेशियों का क्रूरतापूर्वक परिवहन करने के मामले में किया गया गिरफ्तार. बुलेरो पिक-अप क्रमांक MH 35 AJ 5459 में एक भैंस एवं लगभग एक वर्ष के उसके बच्चे को रखा गया था रस्सी से बांधकर. वाहन में मवेशियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था नहीं थी तथा परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए. अपराध क्रमांक 1536/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक…

Read More

दिल्ली के कर्तव्य पथ से राष्ट्रपति भवन तक गूंजा छत्तीसगढ़ का गेड़ी नृत्य, अब राज्यपाल रमेन डेका से हुई खास मुलाकात! अनिल गढ़ेवाल की टीम ने राष्ट्रीय मंचों पर दिखाई लोककला की झलक… प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मिली नई पहचान।

राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गेड़ी लोक नर्तक एवं लोक श्रृंगार भारती, बिलासपुर के संचालक श्री अनिल कुमार गढ़ेवाल ने अपने सहयोगी श्री लक्ष्मी नारायण मांडले के साथ सौजन्य भेंट की।  उल्लेखनीय है की श्री गढ़ेवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के गेड़ी लोक नृत्य दल ने 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह तथा 15 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में…

Read More

छत्तीसगढ़ के इन सितारों ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान, अब राज्यपाल रमेन डेका से हुई खास मुलाकात! पावरलिफ्टिंग से थाई बॉक्सिंग और डांस तक के धुरंधर पहुंचे लोकभवन… सूची में ‘इंडियाज बेस्ट डांसर-5’ का विजेता भी शामिल!

राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट रायपुर :छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। खिलाड़ी छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष श्री किशोर महानंद के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे।  राज्यपाल श्री डेका ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी…

Read More

शिक्षक भर्ती में जिन दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए बंद थे रास्ते, उनके लिए खुल सकता है अवसर का नया दरवाजा! हाईकोर्ट के निर्देश पर बदला भर्ती विज्ञापन, हिंदी से लेकर गणित और कृषि तक पात्रता में संशोधन… जानिए किस विषय में क्या बदला।

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन में संशोधन दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का नया अवसर रायपुर : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती 2026 के अंतर्गत दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षक भर्ती के विस्तृत विज्ञापन में शुद्धि पत्र जारी किया गया है। इस संशोधन के तहत विभिन्न विषयों के शिक्षक पदों के लिए उपयुक्त दिव्यांगता की श्रेणियों का विस्तार किया गया है, जिससे पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन…

Read More

आंगनबाड़ी में पेयजल से लेकर दूसरे राज्यों में काम करने वाले श्रमिकों के रिकॉर्ड तक, कलेक्टर ने योजनाओं की समीक्षा में तय की प्राथमिकताएं! अधूरे भवन होंगे पूरे, लंबित पंजीयन पर भी कार्रवाई… जानिए बैठक में और क्या-क्या हुआ तय!

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनपद पंचायत, श्रम एवं महिला-बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की पर्यटन स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने श्रमदान पर जोर बचे हुए आंगनबाड़ी भवनों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर जनपद पंचायत, श्रम विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने और पात्र…

Read More

जशपुर के 10,407 विद्यार्थियों की नजर अब अंतरिक्ष पर! 14 अक्टूबर को होगी चयन परीक्षा, 100 को मिलेगा स्पेशल ट्रेनिंग का मौका और 50 विद्यार्थी पहुंचेंगे इसरो… कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश!

कलेक्टर रोहित व्यास ने की स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने पर जोर, एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग, जेईई-नीट मेंटरशिप और एनएमएमएसई परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, सीखने की क्षमता में वृद्धि और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, सहज और रुचिकर बनाने के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध…

Read More

किसी को ₹15 हजार तो किसी को ₹31 हजार महीने की कमाई, जशपुर की युवतियों ने कौशल शिक्षा से बनाई नई पहचान! अब दूसरी युवतियों की बारी… 14 अक्टूबर को पत्थलगांव में स्कॉलरशिप और रोजगार के रास्ते बताएगा नवगुरुकुल।

जशपुर की युवतियों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की पहल, 14 अक्टूबर को पत्थलगांव में सेमिनार जशपुर : जिला प्रशासन और नवगुरुकुल वर्ष 2023 से जिले की युवतियों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी पहल के तहत 14 अक्टूबर 2026 को SAGES, पत्थलगांव में करियर-अवेयरनेस एवं स्कॉलरशिप सेमिनार आयोजित किया जाएगा। सेमिनार का विवरण – दिनांक: 14 अक्टूबर 2026 – समय: सुबह 10 बजे – स्थान: SAGES, पत्थलगांव, जशपुर इस सेमिनार के माध्यम से छात्राओं, अभिभावकों और…

Read More

बीएसपी पार्किंग और सेक्टर-02 की वाहन चोरी का खुलासा : चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे दो आरोपी, बोरिया मार्केट के पास दुर्ग पुलिस ने दबोचा, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र में बीएसपी मेनगेट पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। विवेचना के दौरान आरोपियों की तलाश कर बोरिया मार्केट, भिलाई के पास चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाशते समय पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बीएसपी मेनगेट पार्किंग से मोटरसाइकिल तथा सेक्टर-02, भिलाई से स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की स्कूटी पूर्व में सुहान स्टैंड, सेक्टर-01, भिलाई से बरामद की जा चुकी है। पुलिस ने चोरी की होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक…

Read More

जशपुर में दिव्यांगजनों के लिए बड़ा मौका, 14 अक्टूबर को फरसाबहार में बनेगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड! शिविर में जाने से पहले जरूर जान लें कौन-कौन से दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है… एक छोटी सी चूक से हो सकती है परेशानी!

फरसाबहार में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन 14 अक्टूबर को जशपुर : कलेक्टर जिला जशपुर के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन दिनांक 14.10.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार में प्रातः 10.00 बजे से किया जा रहा है। जनपद पंचायत फरसाबहार अन्तर्गत समस्त दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण तथा पूर्व में जारी प्रमाण पत्र का नवीनीकरण किया जावेगा। शिविर में हितग्राहियों को आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार से लिंक मोबाइल (जिसमें ओटीपी आता हो), दिव्यांगता प्रदर्शित करता हुआ फोटोग्राफ जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य…

Read More