फरसाबहार में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन 14 अक्टूबर को
जशपुर : कलेक्टर जिला जशपुर के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन दिनांक 14.10.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार में प्रातः 10.00 बजे से किया जा रहा है।
जनपद पंचायत फरसाबहार अन्तर्गत समस्त दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण तथा पूर्व में जारी प्रमाण पत्र का नवीनीकरण किया जावेगा।
शिविर में हितग्राहियों को आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार से लिंक मोबाइल (जिसमें ओटीपी आता हो), दिव्यांगता प्रदर्शित करता हुआ फोटोग्राफ जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। यदि आधार से लिंक मोबाईल नंबर अपडेट करने की आवश्यकता है तो पूर्व में ही आधार केन्द्र में मोबाइल नंबर अपडेट करवा लेवें।
यह जानकारी उप संचालक, समाज कल्याण विभाग जिला जशपुर द्वारा दी गई है।
