खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक के भर्ती परीक्षा के लिए अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी, जशपुर जिले में कुल 4655 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पदों हेतु  भर्ती परीक्षा 20 फरवरी 2022 दिन रविवार को पूर्वान्ह 10 बजे से 1.15 बजे तक आयोजित किया जावेगा। उक्त परीक्षा में कुल 4655 अभ्यर्थी सम्मिलित होगें। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने परीक्षा के संपादन हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास को नोडल अधिकारी व नायब तहसीलदार जशपुर सुशील कुमार सेन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया…

Read More

जान गंवाने वाले सभी बच्चों के परिजनों को मुआवजा दे कांग्रेस सरकार – राम विचार नेताम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद राम विचार नेताम आज  16 फरवरी बुधवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा इस बजट सत्र में मेरे एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी है कि पिछले तीन वर्ष में छत्तीसगढ़ में 25 हज़ार 164 आदिवासी बच्चों की जानें गयी हैं। इन बच्चों में 13 हज़ार से अधिक नवजात शिशु और 38 सौ से अधिक छोटे बच्चे-बच्चियां थे। दुर्भाग्य की बात यह है कि…

Read More

कमिश्नर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए किसानों से की चर्चा, धान खरीदी के बेहतर इंतजाम से खुश हैं किसान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद के क्रम में कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने आज जिले के धान बेचने वाले कुछ किसानों से चर्चा किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए कोटा विकासखण्ड के 5-6 किसानों से चर्चा कर धान खरीदी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के उनके अनुभव सुने। किसानों ने बताया कि धान बेचने से लेकर भुगतान पाने तक संपूर्ण प्रक्रिया अब काफी सुगम हो गई है। पहले धान बेचने का लेकर किसानों को चिंता सताते रहती थी। लेकिन खरीदी केन्द्रों के…

Read More

भूमि के बाजार मूल्य दर में 40 प्रतिशत् तक छूट, मंत्रालय वाणिज्यिक कर पंजीयन विभाग ने जारी किया आदेश

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर जिला पंजीयक श्रीमती उषा साहू ने बताया कि बिलासपुर सहित प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भूमि के बाजार मूल्य की दरों में अब 40 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने का आदेश जारी किया गया है। भूमि के क्रय पर इस विशेष छूट का लाभ प्रदेशवासी 31 मार्च 2022 तक उठा सकेंगे। इससे पूर्व गाईड लाईन की दरों में 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। गौरतलब है कि चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए मार्केट वेल्यू गाईड लाईन की दरों…

Read More

राजनांदगांव कलेक्टर ने वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में कोविड-19 के दौरान अधिरोपित सभी प्रतिबंधों को समाप्त करने जारी किया आदेश

कार्यक्रम, आयोजनों में कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करना होगा आवश्यक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में कोविड-19 के दौरान अधिरोपित सभी प्रतिबंधों को समाप्त करने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि किसी भी प्रकार के कार्यक्रम, आयोजनों में कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर मास्क, सेनिटाईजर का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक होगा।

Read More

मंत्री अमरजीत भगत ने सीतापुर विकासखंड(जिला सरगुजा) के देवगढ़ में भोजन विषाक्तता के मामलों का लिया संज्ञान

Amarjit Bhagat

उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के बीच उन्होंने जिले के अधिकारियों से बात कर दिए ज़रूरी निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं उपभोक्ता संरक्षण व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के निर्वाचन क्षेत्र सीतापुर के अंतर्गत आने वाले देवगढ़ में भोजन विषाक्तता के मामले सामने आए हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की। साथ जिले के अन्य अधिकारियों से भी बात कर उन्हें पीड़ितों से मिलकर वस्तुस्थिति पता करने का निर्देश दिया। विकासखंड सीतापुर के अंतर्गत आने वाले…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल : सड़क दुर्घटना में मृत 6 महिलाओं के परिजनों को 25-25 हजार रूपये की सहायता, घायलों का अंबेडकर अस्पताल में हो रहा बेहतर ईलाज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए सड़क दुघटना में मृत भिलाई निवासी 06 महिलाओं के परिजनों को 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि दे दी गई है। अभनपुर एस.डी.एम ने यह राशि 4 मृतक महिलाओं के पुत्रों और 2 मृतकों के  पतियों को दी है। वहीं सड़क हादसे में घायल 5 महिलाओं का ईलाज मेडिकल काॅलेज के अंबेडकर अस्पताल में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आज सुबह 6 बजे ही राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर अभनपुर के केन्द्री में मोनफोर्ट…

Read More

आगामी शैक्षणिक सत्र में शुरू होंगे 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की तर्ज पर शुरू होंगे ये विद्यालय

171 अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 74 हजार अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ 60 हजार हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। पालकों और जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग अबतक 171 अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए जा चुके हैं। ये स्कूल जिला मुख्यालयों के अलावा विकासखण्ड स्तर पर प्रारंभ किए गए हैं। वर्तमान में इन विद्यालयों में 74,000 अंग्रेजी माध्यम तथा 60,000 हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्ययनरत…

Read More

राजिम माघी पुन्नी मेला आज से प्रारंभ, माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी, देवालय दर्शन और घाटों में स्नान का सिलसिला शुरू

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में माघी पुन्नी मेला आज से प्रारंभ हो गया है। श्रद्धालुजनों का सुबह से ही देवालय दर्शन और घाटों में स्नान का सिलसिला शुरू हो गया है। मान्यता के अनुसार माघ पुन्नी के अवसर पर पुन्नी स्नान का विशेष महत्व है, इसलिए सोढुर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम के स्नान करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। राजिम के मेला स्थल पर राज्य शासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। संगम स्थल पर बनाए गए…

Read More

शासकीय विभागों में 28 फरवरी के बाद क्रय पर प्रतिबंध, राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शासकीय विभागों में वर्ष 2021-2022 के बजट में प्रावधानित राशि से 28 फरवरी, 2022 के पश्चात क्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में सभी विभागों, अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर, समस्त संभागीय आयुक्त, समस्त विभागाध्यक्ष तथा समस्त कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी कर दिये गये हैं। इस प्रतिबंध से कुछ मदों को छूट दी गई है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 28 फरवरी 2022 या इसके पश्चात वित्त विभाग द्वारा दी गई स्वीकृति से क्रय किया जा…

Read More