प्रोजेक्ट चहचहाट के तहत अडबंधा तालाब में हुआ बर्ड वॉक महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों और पक्षी मित्रों ने लिया उत्साह से भाग रायपुर : प्रोजेक्ट चहचहाट के अंतर्गत जनपद पंचायत धरसीवां की ग्राम पंचायत मांडर स्थित अडबंधा तालाब में बर्ड वॉक का आयोजन किया गया। इसमें गांव की महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों और पक्षी मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बर्ड वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने तालाब क्षेत्र में पक्षियों के प्राकृतिक आवास और उनकी विविधता के बारे में जाना। उन्हें पक्षियों तथा जैव विविधता के संरक्षण का महत्व…
Read MoreCategory: होम
छत्तीसगढ़ के शहरों की तस्वीर बदलने की तैयारी! 21 अक्टूबर को अर्बन चैलेंज फंड पर महामंथन, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ; तोखन साहू और अरुण साव की मौजूदगी में तय होगी शहरी विकास की नई दिशा
अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को कार्यशाला नगरीय प्रशासन विभाग और हुडको द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में जुटेंगे नीति-निर्माता और विशेषज्ञ, शहरों के विकास पर होगा विमर्श मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे शामिल रायपुर : छत्तीसगढ़ में शहरी विकास, निवेश और अधोसंरचना के नए अवसरों पर मंथन के लिए 21 अक्टूबर को अर्बन चैलेंज फंड (UCF) पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। राज्य शासन के…
Read Moreक्या सच में बिकने जा रहा है भिलाई इस्पात संयंत्र? सोशल मीडिया पर फैली खबरों से मचा भ्रम, अब BSP और PIB ने बताई सच्चाई; जानिए वायरल दावों पर क्या आया आधिकारिक जवाब
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील रायुपर : भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना के संबंध में प्रसारित हो रही खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों का खंडन किया है। साथ ही, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक इकाई ने भी इन खबरों को झूठा और निराधार बताया…
Read Moreमहाअष्टमी पर मंत्री रामविचार नेताम ने चलगली को दी ₹5.91 करोड़ की बड़ी सौगात, मोरन नदी पर बनेगा हाईलेवल पुल! आखिर कैसे 12 से 15 गांवों के हजारों ग्रामीणों का 15 किमी लंबा सफर हो जाएगा कम?
महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री श्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल बलरापुर जिला मुख्यालय की दूरी होगी 15 किमी कम कपिलदेवपुर-बसेरा मार्ग पर पुल बनने से 15 से 20 हजार ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ रायपुर :जनजातीय कार्य मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को एक बड़ी सौगात दिया है। उन्होंने आज ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक निर्माण विभाग…
Read Moreछत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खास पहल! क्रॉप डॉक्टर ऐप, कृषि वैज्ञानिकों की सलाह और मोबाइल संदेशों से फसल के कीट-रोगों पर नियंत्रण का मिलेगा रास्ता
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन ’कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देशों पर फसलों की देखरेख और नुकसान की रोकथाम पर जोर’ ’क्रॉप डॉक्टर ऐप, कृषि विज्ञान केंद्रों और मोबाइल संदेशों से किसानों तक पहुंचेगी उपयोगी तकनीकी जानकारी’ रायपुर : छत्तीसगढ़ में किसानों की फसलों को कीट एवं रोगों से होने वाले नुकसान से बचाने और कृषि उत्पादन की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से फसल स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कृषि विकास एवं किसान…
Read Moreधान की जगह उगाई पोषक रागी, खेती के लिए मिला बीज और तकनीकी मार्गदर्शन; कृषक उन्नति योजना से किसान दिनेश को एक एकड़ पर ₹10 हजार प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद
धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन कृषि विभाग से मिले बीज और तकनीकी मार्गदर्शन से एक एकड़ में तैयार हुई रागी की फसल रायपुर : सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम परसा निवासी किसान श्री दिनेश कुमार यादव ने परंपरागत धान की खेती के स्थान पर रागी (मड़िया) की खेती अपनाई है। कृषि विभाग से मिले बीज और तकनीकी मार्गदर्शन की मदद से उन्होंने एक एकड़ में रागी की अच्छी फसल तैयार की है। कृषक उन्नति योजना के तहत पात्रता…
Read Moreवनांचल की चौपाल में डिप्टी CM विजय शर्मा ने खोला विकास का पिटारा! 3 गांवों में 427 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत, निर्माण में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश—किसानों के लिए भी किया बड़ा ऐलान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल अंधरीकछार, बोरिया और महली में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की घोषणाएं कीं अंधरीकछार, बोरिया और अचानकपुर में 427 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश रायपुर : उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्राम अंधरीकछार, बोरिया और महली में ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं, मांगें…
Read Moreगिरदावरी कर रहे युवक से पहले मांगे रुपए, इनकार करते ही तलवार लेकर दौड़ा आरोपी! फिर जो हुआ, उससे मचा हड़कंप; बगीचा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 बालकों को अभिरक्षा में लिया
बगीचा के महादेवडांड़ में तलवार दिखाकर गिरदावरी का काम कर रहे युवक से की गई रुपए की मांग, नहीं देने पर मोटरसाइकिल लूटी डरा-धमकाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 04 विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार एवं लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 275/2026, धारा 310(2) बीएनएस एवं 25,27आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध जशपुर : दिनांक 16.10.2026 को प्रार्थी संतोष कुमार, उम्र 33 वर्ष, निवासी पकरीकछार, थाना…
Read Moreछत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बड़ा धमाका, अब घर बैठे दुनिया देखेगी राज्य के खिलाड़ियों का हुनर! जियोहॉटस्टार पर रोजाना शाम 5:30 बजे होगा लाइव प्रसारण, 6 फ्रेंचाइजी और 18 मुकाबलों के बीच किसकी होगी जीत?
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार रायपुर के मैदान से पूरी दुनिया देखेगी राज्य के खिलाड़ियों का हुनर लाइव स्ट्रीमिंग से लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर मिलेगी पहचान रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार द्वारा लीग के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। मैदान के साथ ही जियोहॉटस्टार पर लोगों को 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रोजाना शाम 5:30 बजे से विश्व स्तरीय हॉकी के 18 रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग भारत की पहली आधिकारिक राज्य हॉकी…
Read MoreCGPSC से SSC GD तक की तैयारी अब निःशुल्क, लेकिन चयन के लिए पास करनी होगी प्रवेश परीक्षा! जशपुर में 1 नवंबर को होगा इम्तिहान, मेरिट में जगह बनाने वाले 50 विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त हॉस्टल सुविधा।
नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं जशपुरनगर : जिला प्रशासन जशपुर द्वारा संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी। जिले के युवाओं को विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा…
Read More