फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दूसरे वाहन के नंबर का दुरुपयोग करने वाला आरोपी कार सहित गिरफ्तार दूसरे वाहन का पंजीयन क्रमांक अपनी कार में लगाकर उपयोग करने के मामले में थाना मोहन नगर पुलिस ने आरोपी को कार सहित गिरफ्तार किया। वाहन स्वामी को ट्रैफिक चालान एवं टोल राशि कटने के संदेश प्राप्त होने पर उसके वाहन के नंबर के दुरुपयोग की जानकारी सामने आई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल विवेचना करते हुए रजत डोम, हरी नगर क्षेत्र से संदिग्ध वाहन की पहचान कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी…
Read MoreCategory: होम
खुर्सीपार में देशी कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार! मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा, 12 बोर का कट्टा और राउंड बरामद
देशी कट्टा लेकर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर का देशी कट्टा एवं राउंड बरामद उड़िया बस्ती, लक्ष्मी नारायण नगर में देशी कट्टा लेकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पर खुर्सीपार पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों ने मौके से भागने का प्रयास किया, जिसमें पुलिस टीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तम उर्फ पुरुषोत्तम उर्फ बुड़ा, उम्र 38 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नारायण नगर, उड़िया बस्ती, खुर्सीपार के रूप में हुई। आरोपी के…
Read Moreमॉडिफाइड कार पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा! ब्लैक फिल्म, बिना नंबर और बिना लाइसेंस ड्राइविंग पर कार्रवाई, कोर्ट ने लगाया ₹16 हजार का जुर्माना
मॉडिफाइड कार, ब्लैक फिल्म एवं बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर ₹16,000 का अर्थदंड सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर विशेष वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर, ब्लैक फिल्म एवं अनधिकृत मॉडिफिकेशन वाली कार पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। जांच के दौरान चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। वाहन के अनधिकृत मॉडिफिकेशन के संबंध में आरटीओ की अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहन को जप्त कर न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालक को…
Read Moreखेल के मैदान में चमकीं कविता ठाकुर, पुलिस विभाग ने दिया बड़ा सम्मान! खेल उपलब्धि के आधार पर आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर मिली पदोन्नति
खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन : महिला आरक्षक कविता ठाकुर को खेल उपलब्धि के आधार पर क्रम से पूर्व प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ पुलिस में खेल के आधार पर क्रम से पूर्व पदोन्नति हेतु गठित समिति द्वारा जिला दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक क्रमांक 464 कविता ठाकुर को प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। पदोन्नति के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा महिला आरक्षक कविता ठाकुर को प्रधान आरक्षक की फीती लगाकर विधिवत पदोन्नत किया गया। पुलिस विभाग में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली इस…
Read Moreसामान ढोने वाले वाहनों में सवारी बैठाना पड़ा भारी! दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 10 मालवाहक वाहन पकड़े, चालकों को दी सख्त हिदायत
मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाकर ले जाने वालों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही कुम्हारी–दुर्ग क्षेत्र में 10 मालवाहक वाहनों पर कार्यवाही। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार विशेष चेकिंग अभियान। मालवाहक वाहनों का उपयोग निर्धारित रूप से केवल माल परिवहन के लिए करने की समझाइश दी जा रही है। वाहन चालकों को सवारी परिवहन से होने वाले दुर्घटना के खतरे के संबंध में जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहनों पर आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। दुर्ग : यातायात…
Read Moreचौक-चौराहों से पार्कों तक पुलिस का अभियान! सार्वजनिक जगह शराब पीने और अड्डेबाजी करने वालों पर दुर्ग पुलिस की सख्ती, 82 मामलों में हुई वैधानिक कार्रवाई
अड्डेबाजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 82 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अड्डेबाजी एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 82 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए। चौक–चौराहों, पार्कों, बाजार क्षेत्रों एवं अन्य संवेदनशील सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग एवं निगरानी की गई। अपराध नियंत्रण एवं कानून–व्यवस्था बनाए…
Read Moreरातभर चला ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा! 16 चेकिंग पॉइंट पर 446 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 227 बिना हेलमेट और 15 शराबी चालक पकड़े गए
कल दिनांक को रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान में 446 वाहन चालकों पर की गयी कार्यवाही , लगातार कार्यवाही से दुर्घटना से होने वाली मृत्यु में कमी देखी जा रही है । जिले के 16 चिन्हित स्थानों पर शाम 06:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। 15 वाहन चालक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई। 45 वाहन चालकों पर तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने पर कार्यवाही की गई 15 बिना नंबर के वाहनों पर कार्यवाही की…
Read Moreसार्वजनिक जगह पर धारदार हथियार से खौफ पैदा करने की कोशिश नाकाम! सुपेला पुलिस ने मेहताब कुरैशी को हथियार सहित दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजा
सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना सुपेला पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर पकड़ा शराब भट्ठी लक्ष्मी नगर सुपेला के पास आरोपी धारदार हथियार लहराकर आने–जाने वाले लोगों को डरा–धमका रहा था। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना सुपेला पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से स्टील का एक धारदार हथियार जप्त कर मौके पर विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा उसके पूर्व…
Read Moreगांजा तस्करी में बार-बार नाम आने पर सख्त एक्शन! 4 NDPS प्रकरणों वाले बनवाली अग्रवाल को PIT NDPS के तहत 3 महीने के लिए केंद्रीय जेल भेजा गया
मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लगातार संलिप्तता पर PIT NDPS की कार्रवाई, बनवाली अग्रवाल को 03 माह के लिए निरुद्ध करने का आदेश जारी थाना उतई क्षेत्र में गांजा सहित मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लगातार संलिप्तता के आधार पर बनवाली अग्रवाल के विरुद्ध PIT NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2015 से 2025 तक नारकोटिक्स एक्ट के कुल 04 प्रकरण दर्ज होने का उल्लेख सक्षम प्राधिकारी के आदेश में किया गया है। आयुक्त एवं निरुद्धकर्ता प्राधिकारी, दुर्ग संभाग, दुर्ग द्वारा प्रतिवेदन एवं…
Read More16 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला सम्मान, साक्ष्य आधारित जांच और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान की सराहना
उत्कृष्ट अपराध विवेचना के लिए दुर्ग पुलिस के 16 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित, बेहतर अनुसंधान, साक्ष्य संकलन और गुणवत्तापूर्ण विवेचना के लिए प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार कंट्रोल रूम भिलाई में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट अपराध विवेचना के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपराधों की विवेचना में साक्ष्य संकलन, तथ्यों के विश्लेषण तथा प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण में प्रभावी कार्य किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट विवेचना…
Read More