अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी बगीचा के गुडलू में 135 घनमीटर रेत जब्त 83 हजार रुपये से अधिक अर्थदंड एवं राजस्व की गई वसूल जशपुर : जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में अवैध रेत डंप एवं रेत तस्करी संबंधी शिकायत पर खनिज विभाग द्वारा जांच एवं कार्रवाई की गई। जांच के दौरान बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुडलू में 19 जून 2026 को 135 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण पाया गया। खनिज विभाग…
Read MoreCategory: होम
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी जीवनरेखा: एक कॉल में दिव्यांग चांदनी की पेंशन समस्या का हुआ समाधान
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का सकारात्मक असर: एक कॉल पर दिव्यांग चांदनी की समस्या का हुआ समाधान दिव्यांग चांदनी यादव को मिलेगा पेंशन योजना का लाभ जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। हेल्पलाइन के जरिए प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। इसी क्रम में तहसील पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत घरजियाबथान निवासी…
Read Moreजशपुर जिले में अब तक 501.8 मिमी बारिश दर्ज, 25 जून को पत्थलगांव में हुई सर्वाधिक वर्षा
जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से 25 जून 2026 तक 501.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 25 जून तक सामान्य औसत वर्षा 1211.6 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 56.1 मिमी, मनोरा में 82.5 मिमी, कुनकुरी में 72.1 मिमी, दुलदुला में 32.1 मिमी, फरसाबहार में 35.1 मिमी, बगीचा में 24.3 मिमी,…
Read Moreजशपुर को मिली बड़ी सौगात: नाबार्ड का स्वतंत्र जिला कार्यालय शुरू, किसानों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी सुविधा
नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कार्यालय का जिला पंचायत सीईओ ने किया शुभारंभ जशपुर : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक का स्वतंत्र कार्यालय बुधवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ किया गया। अब तक जिले में नाबार्ड के समस्त कार्य रायगढ़ स्थित जिला विकास प्रबंधक कार्यालय से समन्वित एवं संचालित किए जा रहे थे, क्योंकि जिला रायगढ़ से संबद्ध था। स्वतंत्र कार्यालय प्रारंभ होने से अब किसानों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिल सकेगी।…
Read Moreनगरीय निकायों को बड़ी राहत: मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22.06 करोड़ रुपये की आपात निधि जारी
नगरीय निकायों को मरम्मत-संधारण के लिए 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ 6 लाख रुपए की आपात निधि जारी की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर संचालनालय ने सभी निकायों को राशि हस्तांतरित कर दी है। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही अप्रैल से जून के लिए यह राशि जारी की गई है। नगरीय प्रशासन विभाग…
Read Moreट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 छात्रों ने UPSC प्रीलिम्स में लहराया परचम, मुख्यमंत्री साय ने कहा— यही है विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात साधारण परिवारों के सपनों को मिल रही नई उड़ान, ट्राइबल यूथ हॉस्टल बन रहा प्रतिभाओं का सशक्त मंच राजमिस्त्री, किसान और शिक्षक परिवारों के बेटे-बेटियों की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्य परीक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने दिया सफलता का मंत्र, कहा- अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम ही सबसे बड़ी पूंजी दूरस्थ जनजातीय एवं ग्रामीण अंचलों के…
Read Moreदिल्ली में साय-नड्डा की अहम बैठक: स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर बनी रणनीति
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जनस्वास्थ्य, चिकित्सा अधोसंरचना, औषधि एवं उर्वरक क्षेत्र सहित विभिन्न विभागीय और समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य…
Read Moreबस्तर में विकास की नई इबारत: अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री साय, जनविश्वास और अधोसंरचना विस्तार पर हुई चर्चा
बस्तर में विकास और जनविश्वास का मजबूत हो रहा है आधार: केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात कर बस्तर सहित राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं संचार सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने…
Read Moreबोगस ITC नेटवर्क पर कसा शिकंजा: 8.22 करोड़ की संदिग्ध टैक्स क्रेडिट मामले में गिरफ्तारी, कई और नाम जांच के दायरे में
राजनांदगांव में 76 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग का खुलासा, संचालक गिरफ्तार राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8.22 करोड़ रुपये की संदिग्ध आईटीसी का मामला उजागर रायपुर : राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव स्थित मैसर्स आदेश्वर ट्रेड लिंक के संचालक आदेश्वर चौरड़िया को गिरफ्तार किया गया है। विभागीय जांच में सामने आया है कि फर्म द्वारा पिछले लगभग छह माह के दौरान करीब 76 करोड़ रुपये के…
Read Moreछत्तीसगढ़ में आयुर्वेद की नई क्रांति की पहल: AIIA स्थापना के लिए मुख्यमंत्री साय ने अमित शाह से किया आग्रह
छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर : छत्तीसगढ़ को आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास, जनकल्याण और विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना का…
Read More