जशपुर कलेक्टर ने कंडोरा में महिला समूह को दी जा रही आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस कुनकुरी विकासखंड के कंडोरा में महिला स्व सहायता समूह को दी जा रही आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी महिलाओं को  प्रशिक्षण से मिले लाभ के माध्यम से अपने अपने क्षेत्रों में स्वरोजगार से जुड़कर उत्पाद तैयार करने और अपनी आमदनी को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने कार्य  को रूचि के साथ  करें। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए जिला प्रषासन निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी श्री रवि राही सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं समूह की महिलाएं उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!