Category: होम

  • पति को बुलाने के बहाने महिला को फंसाया, फिर की शर्मनाक हरकत…दुकान में महिला को बंद कर करने लगा गंदी हरकत ! विरोध पर दी जान से मारने की धमकी, रायगढ़ में अधेड़ आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    पति को बुलाने के बहाने महिला को फंसाया, फिर की शर्मनाक हरकत…दुकान में महिला को बंद कर करने लगा गंदी हरकत ! विरोध पर दी जान से मारने की धमकी, रायगढ़ में अधेड़ आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    महिला थाना रायगढ़ में दिनांक 18 मई 2026 को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र की एक महिला (उम्र करीब 30 साल) द्वारा ग्राम पतरापाली कोतरलिया निवासी माधो घोष उर्फ माधव यादव (65 वर्ष) के खिलाफ छेड़-छाड़ और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

    पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया था कि 18 मई की सुबह वह अपने पति को खोजते हुए आरोपी माधव यादव के दुकान के पास पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने महिला को बैठाकर उसके पति को फोन से बुलाने की बात कही। कुछ देर बाद आरोपी ने बाहर का गेट बंद कर महिला को गलत नियत से पकड़कर अंदर ले जाने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध और चिल्लाने पर वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर वहां से भागी। जाते समय आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

    घर पहुंचकर महिला ने घटना की जानकारी अपने पति और परिजनों को दी, जिसके बाद महिला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में महिला थाना रायगढ़ में आरोपी माधो घोष उर्फ माधव यादव पिता बलराम यादव निवासी कोतरलिया रायगढ़ के विरुद्ध अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 74, 75(1)(i), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

  • रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर : जशपुर प्लेसमेंट कैंप में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और ग्राहक संबंध अधिकारी के 110 पदों पर भर्ती

    रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर : जशपुर प्लेसमेंट कैंप में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और ग्राहक संबंध अधिकारी के 110 पदों पर भर्ती

    जशपुर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर द्वारा 25 मई 2026 सोमवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा. लि. एवं बॉम्बे सिक्योरिटी गार्ड द्वारा कुल 110 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कैंप 25 मई को प्रातः 11:00 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जशपुर में आयोजित होगा।

    जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा. लि. में सीआरई ग्राहक संबंध अधिकारी के महिला एवं पुरुष के 20 पदों पर रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। इसी प्रकार बॉम्बे सिक्योरिटी गार्ड में पुरुषों के लिए सुरक्षा गार्ड के 60 और सुपरवाइजर के 30 पदों पर रिक्तियां प्राप्त हुई हैं।

    इच्छुक आवेदक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड के साथ निर्धारित दिनांक व समय पर कैंप में उपस्थित होकर रोजगार का लाभ ले सकते हैं।

  • ग्रामीणों की समस्या का हुआ समाधान : नारायणपुर में बंद पड़ी नल-जल योजना दोबारा शुरू, प्रशासन बोला – अब नियमित मिलेगी पानी सप्लाई

    ग्रामीणों की समस्या का हुआ समाधान : नारायणपुर में बंद पड़ी नल-जल योजना दोबारा शुरू, प्रशासन बोला – अब नियमित मिलेगी पानी सप्लाई

    नारायणपुर में नल-जल योजना से पानी सप्लाई फिर शुरू, पम्प खराब होने से बंद थी सप्लाई, अब चालू 

    जशपुर : कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नारायणपुर में नल-जल योजना के तहत पानी की सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई है। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के अनुसार नल-जल योजना का पम्प खराब होने से पानी सप्लाई बंद थी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कुनकुरी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि वर्तमान में नारायणपुर में नल-जल योजना से पानी सप्लाई चालू है।

  • सुशासन तिहार शिविर बना ग्रामीणों के लिए सौगातों का महाकुंभ : गेड़ई में हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास की चाबी, राशन कार्ड, किसान किताब और KCC की बड़ी सौगात

    सुशासन तिहार शिविर बना ग्रामीणों के लिए सौगातों का महाकुंभ : गेड़ई में हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास की चाबी, राशन कार्ड, किसान किताब और KCC की बड़ी सौगात

    मनोरा विकास खंड के ग्राम गेड़ई शिविर में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की सौंपी गई चाबी

    किसानों को किसान किताब कार्ड वितरण किया गया

    हितग्राहियों को मिला राशनकार्ड

    शिविर में 165 आवेदन हुए प्राप्त

    जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार अभियान का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस ग्राम पंचायत रेमनें के ग्राम गेड़ई में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों के द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई।

    जिला स्तरीय अधिकारियों ने 15 ग्राम पंचायतों के आस पास के ग्रामवासियों को विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। इस सुशासन तिहार शिविर में कुल 165 आवेदन प्राप्त हुए।

    इस अवसर पर जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रघुनाथ राम तहसीलदार मनोरा श्रीमती नीतू भगत कृषि विभाग अधिकारी गोविंद राम चौहान मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री रोशन बरियार एवं जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    शिविर में प्रधानमंत्री आवास के पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी दिया गया राजस्व विभाग के द्वारा बी -1 प्रदाय किया गया कृषि विभाग के द्वारा केसीसी प्रदाय किया गया वन विभाग के द्वारा पौधे प्रदाय किया उद्यान विभाग के द्वारा फलदार पौधे प्रदाय किया गया शिक्षा विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ बोर्ड में उत्तीर्ण बच्चे और बच्चियों को प्रोत्साहन के स्वरूप में पुरस्कार प्रदाय किया गया और स्कूल के छोटे बच्चों को जाति निवास भी प्रदाय किया गया खाद्य विभाग के द्वारा नए राशन कार्ड प्रदाय किया गया। शिविर में हितग्राहियों को किसान किताब,राशन कार्ड, बी 1 वितरण किया गया।

  • जशपुर कृषि विभाग का स्पष्टीकरण : ‘निजी बीज प्रचार’ की खबर को बताया भ्रामक, कहा– किसानों तक उन्नत बीज की जानकारी लगातार पहुंचा रहा विभाग

    जशपुर कृषि विभाग का स्पष्टीकरण : ‘निजी बीज प्रचार’ की खबर को बताया भ्रामक, कहा– किसानों तक उन्नत बीज की जानकारी लगातार पहुंचा रहा विभाग

    निजी कंपनी के बीज प्रचार’ की खबर का कृषि विभाग ने किया खंडन

    कोनपारा समिति में नहीं हुआ प्रचार, उन्नत बीजों की जानकारी विभाग ही दे रहा: उप संचालक कृषि

    जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर “सरकारी परिसर में निजी कंपनी के धान बीज को लेकर प्रचार” शीर्षक का कृषि विभाग जशपुर ने खंडन किया है।

    अनुविभागीय कृषि अधिकारी पत्थलगांव एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी फरसाबहार की संयुक्त जांच रिपोर्ट के अनुसार, अनुजा निजी बीज कंपनी द्वारा समिति परिसर कोनपारा में प्रचार संबंधी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई थी। न ही समिति प्रबंधक को इसकी सूचना दी गई थी।

    उप संचालक कृषि ने स्पष्ट किया कि कृषि विभाग द्वारा उन्नत और प्रमाणित बीज को लेकर प्रचार-प्रसार नहीं करने का जिक्र खबर में किया गया है, जो सही नहीं है।

     विभागीय योजनाओं की जानकारी कृषक समग्र सुशासन तिहार, जन चौपाल के माध्यम से मैदानी कर्मचारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उन्नत और प्रमाणित बीज एवं खाद का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को विभाग से मिलने वाले उच्च गुणवत्ता के बीज का उपयोग कर अधिक उत्पादन के लिए विस्तृत जानकारी देना है।

  • जशपुर में नशे के खिलाफ बड़ी पहल : 1 माह की निःशुल्क पुनर्वास सुविधा से 170 लोगों को मिली नई जिंदगी, योग-भोजन-आवास सहित हर सुविधा मुफ्त

    जशपुर में नशे के खिलाफ बड़ी पहल : 1 माह की निःशुल्क पुनर्वास सुविधा से 170 लोगों को मिली नई जिंदगी, योग-भोजन-आवास सहित हर सुविधा मुफ्त

    नशा मुक्ति केंद्र में 1 माह का निःशुल्क पुनर्वास सुविधा, 170 हितग्राहियों को मिल चुका लाभ, केन्द्र में योग भोजन आवासीय सुविधा निःशुल्क

    जशपुर : नशे से पीड़ित व्यक्तियों के लिए जशपुर जिले में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में 01 माह का निःशुल्क पुनर्वास कराया जा रहा है। यह केंद्र भागलपुर रोड, रणजीता स्टेडियम के पीछे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने, जशपुर नगर में पिछले 02 वर्षों से संचालित है।

    केंद्र अधीक्षक के अनुसार जिले में अब तक कुल 170 हितग्राहियों को नशामुक्ति हेतु 01 माह का पुनर्वास कराया जा चुका है, जिससे उन्हें बहुत लाभ मिला है। यह केंद्र छ.ग. शासन समाज कल्याण विभाग से मान्यता एवं अनुदान प्राप्त है। यहां निःशुल्क योग, भोजन, आवासीय सुविधा, काउंसिलिंग एवं मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं।

    जशपुर जिले के लोगों से अपील है कि नशे में लिप्त व्यक्ति-परिवार नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र जशपुर में भर्ती होकर पुनर्वास का लाभ ले सकते हैं। उक्त संस्था के अधीक्षक श्री नंद कुमार सिंह मोबाइल नंबर 8103110460 से संपर्क किया जा सकता है।

  • KPL चैप्टर 4 में क्रिकेट का महासंग्राम : अरुण लकड़ा की तूफानी फिफ्टी पर भारी पड़ी CSK की दमदार वापसी, रघु सिंह की विस्फोटक फिनिशिंग से कुनकुरी मैदान में गूंजा जीत का शोर

    KPL चैप्टर 4 में क्रिकेट का महासंग्राम : अरुण लकड़ा की तूफानी फिफ्टी पर भारी पड़ी CSK की दमदार वापसी, रघु सिंह की विस्फोटक फिनिशिंग से कुनकुरी मैदान में गूंजा जीत का शोर

    कुनकुरी : कुनकुरी प्रीमियर लीग (KPL) चैप्टर 4 अब रोमांच के उस मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां हर मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी फाइनल से कम नहीं दिख रहा। मंगलवार को खेले गए दो हाई-वोल्टेज मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, धारदार गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग का ऐसा नजारा पेश किया कि पूरा कुनकुरी खेल मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठा। दिन के मुकाबलों में कुनकुरी सुपर किंग्स (CSK) और कुनकुरी नाइट राइडर्स (KKR) ने शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी।

    अरुण लकड़ा का तूफानी अर्धशतक बेकार, रघु सिंह की फिनिशिंग से CSK की शानदार जीत

    दिन के पहले मुकाबले में कुनकुरी कैपिटल्स (DC) और कुनकुरी सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने 10 ओवर में 103 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अरुण लकड़ा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 21 गेंदों पर 50 रन ठोक दिए, जिसमें चौकों और छक्कों की शानदार बरसात देखने को मिली। उनकी बल्लेबाजी ने मैच को पूरी तरह रोमांचक बना दिया।

    हालांकि दूसरी ओर CSK के गेंदबाजों ने भी दमदार वापसी की। आफताब अंसारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटककर विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।

    104 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन इसके बाद भोलू हरी और मंजीत तिर्की ने पारी को संभाला। अंत में रघु सिंह ने दबाव में शानदार फिनिशिंग करते हुए टीम को 9 ओवर में 3 विकेट से यादगार जीत दिला दी। आखिरी ओवरों में दर्शकों की धड़कनें तेज हो गई थीं और हर रन पर मैदान तालियों से गूंज उठा।

    मैन ऑफ द मैच – अरुण लकड़ा (50 रन)

    अजय बंजारे की तूफानी बल्लेबाजी, KKR ने PBKS को 7 विकेट से रौंदा

    दिन के दूसरे मुकाबले में कुनकुरी नाइट राइडर्स (KKR) ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए कुनकुरी किंग्स (PBKS) को 7 विकेट से हराकर जोरदार जीत दर्ज की।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए PBKS की टीम KKR के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और पूरी टीम 77 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रितेश चौहान ने 26 रन और डोलरिच ने 15 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

    KKR की ओर से गेंदबाजी में बंटी ने कहर बरपाते हुए 4 विकेट झटके। वहीं श्रवण यादव (सोनू) ने 3 और कप्तान राजा बघवार ने 2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

    78 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। अजय बंजारे ने 21 गेंदों में 44 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। उनकी बल्लेबाजी में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली और दर्शकों ने हर बड़े शॉट पर जमकर तालियां बजाईं।

    मैन ऑफ द मैच – अजय बंजारे (44 रन)

    KPL बना कुनकुरी का सबसे बड़ा क्रिकेट महोत्सव

    KPL चैप्टर 4 अब केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि पूरे कुनकुरी का सबसे बड़ा खेल उत्सव बन चुका है। हर दिन हजारों क्रिकेट प्रेमी मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।

    प्रतियोगिता के सफल आयोजन में KPL चेयरमैन सीए बिनीत कुमार जिंदल, सचिव महेश त्रिपाठी एवं अध्यक्ष चेतन “चिंटू” गुप्ता की अहम भूमिका रही। आयोजन समिति में आशीष सिंह चांकी, विवेक बजाज, प्रकाश राणा, राजा बघवार, लिंकन केरकेट्टा और अर्जू नागेशिया लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मैचों में अंपायरिंग की जिम्मेदारी आशीष नायक, प्रीतम महंत, मयूर गर्ग, अभिषेक झा, अरविंद नांदे एवं सुधीर सिन्हा ने निभाई।

    कमेंट्री में सुनील राय, रवि चौहान, नितीश शर्मा, राहुल बजाज, राकेश सिंह, ओम गुप्ता एवं विनय सांवशी ने अपनी आवाज से मैचों का रोमांच कई गुना बढ़ा दिया। स्कोरिंग का कार्य सारांश सिंह गन्नू एवं समीम शेख द्वारा किया गया।

    प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹1,00,000, उपविजेता को ₹51,000, तृतीय पुरस्कार ₹21,000 एवं चतुर्थ पुरस्कार ₹11,000 के साथ आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। KPL चैप्टर 4 में अब हर मुकाबले के साथ रोमांच और भी बढ़ता जा रहा है, और क्रिकेट प्रेमियों की नजरें आगामी मुकाबलों पर टिक गई हैं।

  • राहुल गांधी की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा – कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादाएं भूल चुकी है, देश की जनता सब देख रही है

    राहुल गांधी की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा – कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादाएं भूल चुकी है, देश की जनता सब देख रही है

    प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के लिए ‘गद्दार’ जैसे शब्द का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय : मुख्यमंत्री

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के लिए ‘गद्दार’ जैसे अशोभनीय शब्द के प्रयोग की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह बयान कांग्रेस की हताशा, राजनीतिक दिवालियापन और संकुचित मानसिकता को उजागर करता है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लंबे समय से सत्ता से दूर रहने की निराशा में कांग्रेस अब लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघ चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस नेतृत्व ने आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करते हुए देश की सुरक्षा को नई मजबूती दी, भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाया और देश को विश्व मंच पर एक निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित किया, उसी नेतृत्व के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैसे संवैधानिक पद केवल व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि राष्ट्र की गरिमा और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रतीक होते हैं। राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा हो सकता है, लेकिन उसकी आड़ में अपमानजनक और अतिवादी भाषा का प्रयोग स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी कांग्रेस नेतृत्व की राजनीतिक परिपक्वता पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में राष्ट्र की सुरक्षा, विकास और आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचते हुए देख रही है। ऐसे में कांग्रेस का यह गैर-जिम्मेदाराना और लोकतंत्र-विरोधी आचरण देश की जागरूक जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

  • पत्नी की मौत का राज खुलते ही चौंकाने वाला खुलासा : ट्रांसपोर्ट नगर में हत्या से सनसनी ! पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा, पति ही निकला हत्या का आरोपी, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    पत्नी की मौत का राज खुलते ही चौंकाने वाला खुलासा : ट्रांसपोर्ट नगर में हत्या से सनसनी ! पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा, पति ही निकला हत्या का आरोपी, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    मिली जानकारी के अनुसार  घटना का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कैलाश राम पिता अघनू राम ग्राम कुरहटेपना बगीचा जिला जशपुर ने दिनांक 19 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी चचेरी बहन सुखमनिया ट्रान्सपोर्ट नगर में अपने पति जमुना चिकवा के साथ रहती थी। जिसकी आस पड़ोस के लोगों से मृत्यु होने की सूचना मिली, तब मैं अम्बिकापुर आकर देखा तो सुखमनिया के पैर, कमर, एवं पीठ में डंडे से चोट लगने का निशान मिला, जो अपनी चचेरी बहन की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या की आशंका पर रिपोर्ट दर्ज कराया।

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान शव पंचनामा उपरांत शव को पी.एम. हेतु अस्पताल भेजा गया एवं प्रकरण के आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। नगर पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर श्री राहुल बंसल भा.पु.से. के मार्गदर्शन में थाना मणिपुर एवं साइबर सेल अम्बिकापुर की संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई एवं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर जमुना चिकवा पिता स्व. रामबिलास चिकवा उम्र 35 वर्ष निवासी कुमनसिया चैकी केरजू थाना सीतापुर हा.मु. कदमपारा ट्रान्स्पोर्टनगर मणिपुर जिला सरगुजा को दिनांक 20 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

  • कोरबा जिले को मिली 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिखाई हरी झंडी, मिलेंगी आपातकालीन सेवाएँ

    कोरबा जिले को मिली 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिखाई हरी झंडी, मिलेंगी आपातकालीन सेवाएँ

    रायपुर : कोरबा जिले को 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात प्राप्त हुई है। आज बुधवार कोरबा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने औपचारिक कार्यक्रम में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये आधुनिक वाहन उन्नत तकनीक से लैस हैं, जिनमें आधुनिक कैमरा, डैश कैमरा, जीपीएस सिस्टम तथा स्मार्ट मोबाइल उपकरण जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में और अधिक त्वरित, सटीक एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

    प्रदेश में छत्तीसगढ़ डायल-112 फेज-दो (नेक्स्ट जेन) के अंतर्गत अब सभी 33 जिलों में अत्याधुनिक आपातकालीन सेवा का विस्तार किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश को कुल 400 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल प्रदान किए गए हैं। इन वाहनों को 18 मई को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

    डायल 112 सेवा के माध्यम से पुलिस, चिकित्सा, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं महिला हेल्पलाइन सहित विभिन्न आपातकालीन सेवाओं को एकीकृत किया गया है, जिससे नागरिकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर समन्वित आपातकालीन सहायता मिल सकेगी। यह व्यवस्था आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को सुदृढ़ बनाते हुए जिला स्तर पर सुरक्षा एवं सेवाओं की उपलब्धता को बेहतर करेगी। कार्यक्रम के दौरान कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित थे।

    डायल 112 के नए वाहनों के शुभारंभ से जिले में आपातकालीन सेवाओं की पहुंच और क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है, जिससे नागरिकों को और अधिक सुरक्षित, त्वरित एवं विश्वसनीय सहायता मिल सकेगी।