पत्नी की मौत का राज खुलते ही चौंकाने वाला खुलासा : ट्रांसपोर्ट नगर में हत्या से सनसनी ! पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा, पति ही निकला हत्या का आरोपी, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

मिली जानकारी के अनुसार  घटना का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कैलाश राम पिता अघनू राम ग्राम कुरहटेपना बगीचा जिला जशपुर ने दिनांक 19 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी चचेरी बहन सुखमनिया ट्रान्सपोर्ट नगर में अपने पति जमुना चिकवा के साथ रहती थी। जिसकी आस पड़ोस के लोगों से मृत्यु होने की सूचना मिली, तब मैं अम्बिकापुर आकर देखा तो सुखमनिया के पैर, कमर, एवं पीठ में डंडे से चोट लगने का निशान मिला, जो अपनी चचेरी बहन की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या की आशंका पर रिपोर्ट दर्ज कराया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान शव पंचनामा उपरांत शव को पी.एम. हेतु अस्पताल भेजा गया एवं प्रकरण के आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। नगर पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर श्री राहुल बंसल भा.पु.से. के मार्गदर्शन में थाना मणिपुर एवं साइबर सेल अम्बिकापुर की संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई एवं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर जमुना चिकवा पिता स्व. रामबिलास चिकवा उम्र 35 वर्ष निवासी कुमनसिया चैकी केरजू थाना सीतापुर हा.मु. कदमपारा ट्रान्स्पोर्टनगर मणिपुर जिला सरगुजा को दिनांक 20 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related posts