रुआबांधा कॉलोनी में दुर्ग पुलिस का कॉम्बिंग गश्त अभियान, 60 अधिकारी-कर्मचारी शामिल, 02 वारंटी पकड़े गए दिनांक 23.10.2026 को प्रातः 04:00 से 08:00 बजे तक रुआबांधा कॉलोनी, भिलाई में सघन चेकिंग एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 02 राजपत्रित अधिकारी एवं 04 निरीक्षकों सहित कुल 60 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। बाहरी किरायेदारों, आदतन गुंडा-बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर उनकी गतिविधियों की पड़ताल की गई। मादक पदार्थों एवं अवैध हथियारों की तलाश के लिए क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई। वारंटियों की तलाश के दौरान 02 वारंटियों को…
Read MoreCategory: होम
सार्वजनिक रास्ते पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश, नेवई पुलिस की त्वरित कार्रवाई! स्टेशन मरोदा से 28 वर्षीय करन निहाल उर्फ चेरी गिरफ्तार, धारदार हथियार जब्त; न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।
स्टील का नुकीले आकार का धारदार हथियार लहराकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, नेवई पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर पकड़ा दिनांक 22.10.2026 को स्टेशन मरोदा रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर थाना नेवई पुलिस ने गवाहों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को धारदार हथियार सहित पकड़ा। आरोपी की पहचान करन निहाल उर्फ चेरी, उम्र 28 वर्ष, निवासी शंकरपारा, उड़िया बस्ती, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग के रूप में…
Read Moreसालों से थानों में रखी हजारों लीटर शराब आखिरकार की गई नष्ट! दुर्ग में 294 पुराने आबकारी मामलों की मदिरा का विधिवत नष्टीकरण, न्यायालय और कलेक्टर के आदेश पर हुई कार्रवाई।
वर्ष 2011 से पूर्व के 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त 34 हज़ार बल्क लीटर अनुपयोगी मदिरा का न्यायालयीन आदेशानुसार विधिवत नष्टीकरण जिला दुर्ग के 11 थानों में वर्ष 2011 से पूर्व दर्ज आबकारी प्रकरणों में जब्त मदिरा का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। मानव उपभोग के योग्य नहीं रह गई मदिरा का नष्टीकरण माननीय न्यायालय एवं कलेक्टर के आदेशानुसार किया गया। कुल 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त 34हजार बल्क लीटर मदिरा का विधिवत नष्टीकरण किया गया। नष्टीकरण की कार्रवाई थाना सुपेला के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, मदिरा नष्टीकरण टीम की…
Read Moreदो साल पुराने बकाया पैसों को लेकर खूनी संघर्ष, पैसे मांगने पर सिर पर किया चूड़े से वार! बंगलापाली में मामा-भांजे पर हमले के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त।
ग्राम बंगलापाली में अश्लील गाली गलौज कर, गंभीर मारपीट करने वाले 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार जेसीबी समतलीकरण के बकाए पैसे मांगने पर आरोपियों द्वारा दिया गया जानलेवा हमला की घटना को अंजाम धारदार हथियार और ईंट से हमला कर प्रार्थी व उसके मामा को गंभीर चोट पहुँचाने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक व हिंसक प्रवृत्ति के तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा…
Read Moreदुर्गा विसर्जन में शांति भंग करने वालों पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग में दो युवकों से धारदार चाकू बरामद! सिटी कोतवाली पुलिस ने 14 लोगों पर की कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान।
दुर्गा विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई | असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाकर दुर्गा विसर्जन रैली में चेकिंग के दौरान लगभग 02 लागों के पास धारदार चाकू मिलने पर आर्म्स एक्ट एवं 12 लोगों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधक कार्रवाही । बिलासपुर : दुर्गा विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर कुमार…
Read Moreरावण दहन के बाद दो महीने पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप! 17 वर्षीय किशोर पर चूड़े और डंडे से जानलेवा हमला, मस्तूरी पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
पुरानी रंजिश को लेकर आरोपीगणो द्वारा किया गया हत्या का प्रयास 05 आरोपीयो को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल। बिलासपुर : दिनांक 20.10.2026 की रात्रि करीब 08:30 से 09:00 बजे ग्राम लावर भोथीडीह के मीडिल स्कूल परिसर में रावण दहन पश्चात् विगत 02 माह पूर्व प्रकरण के आहत भानू कैवर्त उम्र 17 साल को किसी अज्ञात लडकी के साथ प्रकरण के आरोपी अरूण खुटे उर्फ गड्डू व अन्य साथियों के साथ पकडे थे उसी बात को लेकर आहत लडका अरूण खुटे को तेरी वजह से पकडा गया था कहकर…
Read Moreआबकारी एक्ट के मामले में एक महीने से फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा! हिर्री पुलिस ने सरगांव में घेराबंदी कर पवन साहू को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा।
एक माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया बिलासपुर : दिनांक 24.09.2026 को आरोपीगण केदार साहू, राजेन्द्र साहू को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर ज्युडिषियल रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा अन्य आरोपी पवन कुमार साहू घटना दिनांक से फरार था। प्रकरण के फरार आरोपी का लगातार प्रयास किया जा रहा था आज दिनांक 22.10.2026 के मुबखीर सूचना मिला कि फरार आरोपी पवन कुमार साहू सरगांव में घूम रहा है कि सूचना पर उमनि एवं…
Read Moreराजधानी के व्यस्त जय स्तंभ चौक पर चाकू लेकर पहुंचा 18 वर्षीय युवक, राहगीरों को दे रहा था धमकी! सूचना मिलते ही पुलिस की दबिश, आरोपी गिरफ्तार।
जय स्तंभ चौक पर धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहा युवक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू जप्त, आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज थाना गोल बाजार पुलिस की कार्यवाही रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22.10.2026 को थाना गोलबाजार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जय स्तंभ चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने एक युवक अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर…
Read Moreओडिशा से रायपुर लाई गईं 2,100 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट, महादेवघाट के पास ग्राहक तलाश रहा था आरोपी! पुलिस की दबिश में ₹8.40 लाख की खेप जब्त, तस्करी नेटवर्क की जांच तेज।
ओडिशा से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट लाकर रायपुर में खपाने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुरिया की सतत् मॉनिटरिंग मंे एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही। थाना डी. डी. नगर क्षेत्रांतर्गत महादेवघाट स्थित विसर्जन कुण्ड के पास आरोपी को पकड़ा गया प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ। आरोपी द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को उडीसा से बताया गया है लाना। आरोपी के कब्जे से कुल 2,100 नग प्रतिबंधित…
Read Moreरावतपुरा के दो सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश! हजारों CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने पकड़े 3 आरोपी, पहले भी जेल जा चुका है एक आरोपी; ₹7 लाख के जेवर जब्त।
टिकरापारा क्षेत्र में सूने मकानों में चोरी की 02 घटनाओं का खुलासा, 01 महिला सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार 07 लाख रूपये कीमत के चोरी की सोने एवं चांदी के आभूषण जप्त थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत रावतपुरा स्थित 02 सूने मकानों को बनाये थे अपना निशाना। प्रकरण में संलिप्त है एक महिला आरोपी। आरोपी लक्ष्मण महानंद पूर्व में भी थाना टिकरापारा के चोरी के प्रकरणों में रह चुका है जेल निरुद्ध। आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के आभूषण किये गये है जप्त। जप्त मशरूका की कुल कीमत…
Read More