आबकारी एक्ट के मामले में एक महीने से फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा! हिर्री पुलिस ने सरगांव में घेराबंदी कर पवन साहू को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा।

एक माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया  

बिलासपुर : दिनांक 24.09.2026 को आरोपीगण केदार साहू, राजेन्द्र साहू को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर ज्युडिषियल रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा अन्य आरोपी पवन कुमार साहू घटना दिनांक से फरार था। प्रकरण के फरार आरोपी का लगातार प्रयास किया जा रहा था आज दिनांक 22.10.2026 के मुबखीर सूचना मिला कि फरार आरोपी पवन कुमार साहू सरगांव में घूम रहा है कि सूचना पर उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, के नेतृत्व में टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी की घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध धारा सदर का जुर्म करना स्वीकार किये हैं। आरोपी पवन कुमार साहू पिता स्व. झाडू राम साहू उम्र 38 साल साकिन वार्ड क्रमांक 16 सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेली छ.ग.  को दिनांक 22.10.2026 के 13ः30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, सउनि राजकुमार, प्रधान आरक्षक 1252 धर्मेन्द्र राजपूत, आर.क्र. 1383 जितेन्द्र कुमार जगत का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक  282/2026  धारा – 34(2),59(क) आबकारी एक्ट

घटना स्थल :- भोजपुरी कौशिक ढाबा के सामने थाना हिर्री जिला बिलासपुर

आरोपी:-  पवन कुमार साहू पिता स्व. झाडू राम साहू उम्र 38 साल साकिन वार्ड क्रमांक 16 सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेली छ.ग. 

Related posts