नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन विभागीय संचालनालय एवं सूडा कार्यालय का किया भ्रमण, अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश प्रशासनिक कुशलता और तन्मयता से कार्य करने अधिकारियों-कर्मचारियों को किया प्रेरित रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने आज सवेरे नवा रायपुर में इंद्रावती भवन पहुंचकर विभागीय संचालनालय और सूडा (State Urban Development Authority) कार्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने इस…
Read MoreCategory: होम
छत्तीसगढ़ में औद्योगिक क्रांति की बड़ी तैयारी! बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर, नवा रायपुर कन्वेंशन सेंटर समेत कई मेगा परियोजनाओं को मिलेगा PPP मॉडल से नया आयाम
छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर और नवा रायपुर कन्वेंशन सेंटर सहित कई बड़ी परियोजनाओं पर हुई चर्चा, नियमों के सरलीकरण पर जोर रायपुर : छत्तीसगढ़ में औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज मंत्रालय (महानदी भवन) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) की सार्वजनिक निजी भागीदारी…
Read Moreमुख्यमंत्री निवास में गूंजे सपनों के स्वर! मेधावी विद्यार्थियों से बोले सीएम विष्णुदेव साय — सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत और अनुशासन ही असली ताकत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ दिनचर्या ही उपलब्धि की असली कुंजी – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री निवास में टॉपर्स से संवाद : संघर्ष, शिक्षा, स्वास्थ्य और सपनों पर हुई खुलकर चर्चा पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य, योग और अनुशासित जीवन भी उतना ही जरूरी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन्स रायपुर में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने…
Read Moreफुटबॉल से कराटे तक, योग से लीडरशिप तक! धमतरी का ‘समर कैम्प 2026’ बना युवाओं के सपनों और प्रतिभाओं को उड़ान देने का सबसे बड़ा अभियान
धमतरी में ‘समर कैम्प 2026′ का आगाज़, 36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम रायपुर : धमतरी जिले के बच्चों और युवाओं की खेल प्रतिभा को तराशने तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश को रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से धमतरी में “समर कैम्प 2026” की शुरुआत हो गई है। जिला प्रशासन और खेल विभाग के समन्वय से आयोजित यह 30 दिवसीय शिविर 9 मई से 8 जून तक चलेगा, जिसमें खेल तकनीक के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। समर कैम्प का उद्देश्य केवल खेल प्रशिक्षण देना…
Read Moreअब जंगलों में नहीं होगा पानी का संकट! मैनपुर के सुदूर इलाकों में सौर ऊर्जा से चमकी ‘जल जीवन मिशन’ की सफलता
गरियाबंद के वनांचल में सौर ऊर्जा और हैंडपंपों से जल आपूर्ति सुदृढ़, दुर्गम क्षेत्रों में भी पेयजल सुनिश्चित रायपुर : मुख्यमंत्री के ‘जल जीवन मिशन’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) गरियाबंद द्वारा जिले के वनांचल क्षेत्रों में पेयजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। मैनपुर विकासखंड के सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों की भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद, विभाग द्वारा स्थापित सौर ऊर्जा (सोलर पंप) और हैंडपंप ग्रामीणों के लिए जीवनधारा साबित हो रहे हैं। बसाहटों में जल अधोसंरचना का विस्तार क्षेत्र के विभिन्न…
Read Moreजंगल में चल रहा था बड़ा खेल : जंगल के भीतर सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, हार-जीत के दांव में डूबे पांच जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार.
जंगल में जुआ खेल रहे पाँच जुआड़ियों को चौकी कुदरगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार. सूरजपुर : सूरजपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुदरगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जंगल में हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से हजारों रुपये नगद भी बरामद किए हैं। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले भर में अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा…
Read Moreपरिवारिक विवाद ने लिया खूनी मोड़ : हिस्से की जमीन के लिए बहा भाई का खून, बड़े भाई-भाभी ने ली जान, ईंट से हमला कर भाई को उतारा मौत के घाट, चेंद्रा पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को किया गिरफ्तार.
हिस्सा बटवारा को लेकर भाई की हत्या करने वाले हत्यारे भाई और भाभी को चौकी चेन्द्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार. सूरजपुर : सूरजपुर जिले के चेंद्रा चौकी क्षेत्र में जमीन के हिस्सा बंटवारे का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद बड़े भाई और भाभी ने मिलकर छोटे भाई पर ईंट से हमला कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के इस सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई और भाभी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।…
Read Moreकलेक्टर रोहित व्यास की बड़ी पहल! अब पत्थलगांव में ही मिलेगा राजस्व न्याय, हर महीने लगेगा ‘कलेक्टर लिंक कोर्ट’ और जनदर्शन
कलेक्टर रोहित व्यास की पहल : अब पत्थलगांव क्षेत्र के लोगों को मिलेगा घर के पास राजस्व न्याय हर माह के चौथे गुरुवार को पत्थलगांव में लगेगा कलेक्टर लिंक कोर्ट और जनदर्शन 28 मई को होगा पहला आयोजन कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की अभिनव पहल से अब पत्थलगांव क्षेत्र के लोगों को राजस्व मामलों के निराकरण के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला प्रशासन ने आमजन को स्थानीय स्तर पर त्वरित न्याय और…
Read Moreजशपुर में ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगी नई पहचान! विशेष अभियान चलाकर बनाए जाएंगे पहचान प्रमाण पत्र, शासन की योजनाओं से जोड़ा जाएगा
जशपुर में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के पहचान प्रमाण पत्र बनाने चलेगा विशेष अभियान कलेक्टर के निर्देश पर जनपद पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर होगा चिन्हांकन शासन की योजनाओं से जोड़ा जाएगा जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जशपुर जिले में उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) वर्ग के व्यक्तियों के चिन्हांकन एवं पहचान प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर…
Read Moreऑपरेशन तलाश : पंचायत में प्रताड़ना के बाद युवक ने दी थी जान, कानून से बचता फिर रहा था आरोपी, छः साल से फरार आरोपी आखिरकार रायगढ़ पुलिस द्वारा भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
वर्ष 2019 के संवेदनशील मामले में लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी दबोचा गया. गांव की बैठक में प्रताड़ना और मारपीट के बाद युवक ने उठाया था आत्मघाती कदम. पहले 7 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार, शेष फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी. लैलूंगा पुलिस की सटीक पतासाजी से फरार आरोपी तक पहुंची टीम, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर. रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत लैलूंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2019 के चर्चित आत्महत्या दुष्प्रेरण मामले में लंबे…
Read More