मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी समयबद्ध समाधान और त्वरित सेवाओं से बढ़ा जनता का भरोसा, राशन कार्ड, आधार सुधार और निवास प्रमाण पत्र जैसी समस्याओं का हो रहा तत्काल निराकरण रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन को सशक्त बनाने की दिशा में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु आम नागरिकों के लिए भरोसेमंद मंच बनकर उभरे हैं। इन माध्यमों से प्रदेशभर में लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा…
Read MoreCategory: होम
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की बड़ी पहल: फेम ट्रिप से सरगुजा की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, देशभर के टूर ऑपरेटर्स हुए प्रभावित
सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की पहल से पर्यटन उद्योग को मिलेगा नया आयाम, भ्रमण के दौरान सरगुजा की पर्यटन संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चा रायपुर : छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा सरगुजा संभाग के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित फेम ट्रिप से एक दिन पूर्व अम्बिकापुर में विशेष होटल भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमंत्रित…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर: किसान की मांग पर तत्काल कार्रवाई, अनुदान में मिली आधुनिक रोपा मशीन से खेती होगी तेज, वैज्ञानिक और कम लागत वाली
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधुनिक मशीन मरवाही के किसान श्री विनय अभिषेक सिंह की मांग का हुआ समयबद्ध निराकरण, आधुनिक कृषि यंत्रीकरण से खेती होगी आसान रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। शासन की मंशा के अनुरूप जिले में प्राप्त आवेदनों…
Read Moreराष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: आपदा प्रबंधन, GIS और GeoAI की आधुनिक तकनीकों पर होगी राष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यशाला, 30 जुलाई तक करें पंजीयन
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन रायपुर : राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा “रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट” विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, सरकारी अधिकारियों तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े हितधारकों के बीच भू-स्थानिक (जियोस्पेशियल) प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आपदा प्रबंधन में इसके प्रभावी उपयोग की जानकारी प्रदान करना है। कार्यशाला में रिमोट सेंसिंग, जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (GIS), अर्थ ऑब्जर्वेशन टेक्नोलॉजी,…
Read Moreस्मार्ट मीटर नहीं बढ़ाता बिजली बिल, बल्कि बताता है हर यूनिट का सटीक हिसाब: मोर बिजली ऐप से रीयल टाइम निगरानी कर उपभोक्ता खुद कर सकते हैं बिजली और खर्च दोनों में बचत
स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल, बढ़ती है पारदर्शिता और बचत की संभावना रीयल टाइम खपत की जानकारी से उपभोक्ता खुद कर सकते हैं बिजली उपयोग नियंत्रित मोर बिजली ऐप उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने में मददगार रायपुर : स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शंकाओं को दूर करने के लिए विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर बिजली का बिल नहीं बढ़ाता, बल्कि केवल वास्तविक खपत के आधार पर सटीक बिल तैयार करता है। विभाग का कहना है कि यदि किसी उपभोक्ता का बिल बढ़ा है…
Read More‘रथयात्रा हमारी आस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका के साथ भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर निभाई ऐतिहासिक परंपरा, प्रदेशवासियों के लिए मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा में हुए शामिल पूजा-अर्चना एवं छेरा-पहरा की परंपरा निभाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि, उत्तम वर्षा और किसानों की खुशहाली की कामना की रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए। दोनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री…
Read More‘वेस्ट’ से ‘वेल्थ’ की मिसाल: बलौदाबाजार में 40 स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सीखी धान और पैरा आर्ट, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े मजबूत कदम
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम : बलौदाबाजार में समूह की 40 महिलाओं को मिला धान और पैरा आर्ट का प्रशिक्षण रायपुर : छत्तीसगढ़ (धान का कटोरा) में धान की कटाई के बाद बचने वाले श्पैराश् (पराली/पुआल) से बनाई जाने वाली खूबसूरत हस्तकला को पैरा आर्ट कहते हैं। इसके जरिए वेस्ट पैरा का उपयोग कर महापुरुषों और देवी-देवताओं के 3D पोर्ट्रेट और चित्र बनाए जाते हैं। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ यह ग्रामीण आय का भी एक बड़ा साधन बन रहा है। पैरा आर्ट बेहद दिलचस्प कला है, जिसमें धैर्य, कल्पनाशक्ति और…
Read Moreअभियान संवेदना : दुष्कर्म के बाद धमकी देकर भागा आरोपी, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा, वारदात में प्रयुक्त बाइक सहित अहम सामान जब्त, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल.
दुष्कर्म के बाद धमकी देकर फरार हुआ था आरोपी, वारदात में प्रयुक्त सामान व मोटरसाइकिल जब्त, पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किया गया गिरफ्तार. अभियान संवेदना के तहत महिला अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई और कठोर कानूनी कार्यवाही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता — एसएसपी शशि मोहन सिंह. रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस के “अभियान संवेदना” के तहत महिला अपराधों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई का एक और उदाहरण सामने आया है। युवती से दुष्कर्म के मामले में जोबी पुलिस…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बदलेगी जशपुर की खेती की तस्वीर: ₹119 करोड़ की समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों को मिलेगा वर्षभर सिंचाई का लाभ, आधुनिक दाबित सिंचाई प्रणाली बनेगी नई पहचान
बगिया क्लस्टर समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांव के 4933 हेक्टेयर में होंगी सिंचाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बगिया दाबित उद्वहन सिंचाई प्रणाली का कार्य किया जा रहा तीव्र गति से जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा में भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान किसानों के लिए समृद्धि की पाठशाला का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या…
Read Moreअब एटीएम से निकलेंगे पौधे, मिलेगा हरियाली का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में शुरू की अनोखी ‘ट्री एटीएम’ पहल, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा जनआंदोलन का स्वरूप
एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य से अधिक लगाए गए पौधे: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना वन विभाग की अभिनव पहल से जिलेभर में निःशुल्क पौधों का होगा वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर : आमतौर पर एटीएम का नाम सुनते ही लोगों के मन में पैसे निकालने वाली मशीन की तस्वीर उभरती है, लेकिन जशपुर वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए ट्री एटीएम की…
Read More