बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी सफलता: बलौदाबाजार नगर में चोरी करने वाला एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश
शिवा रेसिडेंसी कॉलोनी सोनपुरी रोड बलौदाबाजार में घटित लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी की घटना का हुआ खुलासा
पुलिस टीम की लगातार मेहनत, सघन छानबीन एवं सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से शातिर गिरोह का भांडाफोड़
मामले में एक महिला, चार पुरुष आरोपी एवं चार विधि से संघर्षरत बालकों सहित कुल 09 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
गिरोह के सदस्य घूम-घूमकर, कालोनियों में रेकी करते हुए सूने घरों की करते थे पहचान
सूने मकान की पहचान होते ही योजनाबध्द तरीके से रात के अंधेरे में आरोपियों द्वारा मिलकर चोरी की घटना को दिया गया अंजाम
आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोने का जेवर एवं चांदी बरामद
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित और तकनीकी विवेचना करते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 09 सदस्यों के गिरोह को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- प्रार्थी तुलसी चरण जायसवाल (पिता योगेन्द्र नारायण उम्र 32 वर्ष, निवासी- शिवा रेसिडेंसी कॉलोनी, सोनपुरी रोड, बलौदाबाजार) द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 17-10-2026 से 20-10-2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं चांदी के सिक्के कुल कीमती ₹3,16,000 की चोरी कर ली गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 887/2026, धारा 331(4), 305,61(2) BNS एवं 75,78 जेजे एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम की लगातार मेहनत और तकनीकी विवेचना:- मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किए गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारिकी से मुआयना करने के साथ-साथ आसपास के रास्तों के दर्जनों सीसीटीवी फुटेजों का बारीकी से लगातार अवलोकन एवं विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और लगातार जारी मैदानी प्रयासों के बलबूते पुलिस टीम ने संदेहीगण की पहचान करने में सफलता पाई। पुलिस की इस सतत् एवं जुझारू मेहनत के परिणामस्वरुप चोरी की इस वारदात में शामिल गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस द्वारा की गई ताबड़तोड़ दबिश और पूछताछ के बाद इस प्रकरण में कुल 09 आरोपियों 01 महिला, 04 पुरुष और 04 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा गया है।
पुलिस कार्यवाही एवं लोगों से अपील- सभी आरोपियों को दिनांक 23.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है। अंधेरे में तैर रही इस चोरी की गुत्थी को सुलझाने के लिए थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिन-रात एक कर लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालने, मुखबिर तंत्र मजबूत करने और अथक विवेचना करने में उत्कृष्ट पेशेवर कुशलता का परिचय दिया गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सुरक्षा के उपायों का ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना/चौकी अथवा दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर दें।
गिरफ्तार कुल 09 आरोपियों का विवरण-
1. रितेश कुमार पाढ़ी पिता स्व. रमेश पाढ़ी, उम्र 34 वर्ष, निवासी- पुराना बस स्टैंड के पास बलौदाबाजार, वर्तमान पता कोकड़ी रोड, बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
2. हेमनाथ यादव उर्फ गोलू उर्फ टप्पू पिता भगवती यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी- नयापारा दुर्गा चौक, बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
3. प्रियांशु साहू उर्फ लक्की पिता ज्ञानेश्वर साहू, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी- संजय कॉलोनी, बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
4. युवराज दुलानी उर्फ युवी पिता शंकर दुलानी, उम्र 18 वर्ष, निवासी- अंबेडकर चौक, बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
5. सृष्टि उर्फ डाली ठाकुर पिता स्व. नरेन्द्र ठाकुर, उम्र 26 वर्ष, निवासी- सिविल लाइन, बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
6. विधि से संघर्षरत बालक- 04 नफर
