समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र कश्यप एवं जिला एवं महिला बाल विकास अधिकारी तारकेश्वर सिन्हा महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में 06 जुलाई 2022 को बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस विभाग से समन्वय करते हुए नगर पंचायत शिवरीनारायण में बालिका के घर जाकर उसके अंकसूची की जांच की जहां बालिका की उम्र 17 वर्ष 07 माह होना पाया गया। विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा बालिका एवं…
Read MoreCategory: होम
कलेक्टर ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार दरभा विकासखण्ड क्षेत्र के निरीक्षण दौरा के दरमियान उच्च प्राथमिक शाला पेरमारास का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित व्यास मौजूद रहे। कलेक्टर ने हेडमास्टर से बच्चों की उपस्थिति, दर्ज बच्चों की संख्या और शिक्षकों की संख्या की जानकारी लेकर अनुपस्थित बच्चों को शाला में प्रतिदिन उपस्थित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मध्यान भोजन का अवलोकन कर स्थानीय सब्जी को मेनू में शामिल कर बच्चों को भरपेट भोजन देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पेयजल…
Read Moreकलेक्टर ने किया दरभा क्षेत्र के बेलापारा और करका का दौरा, गांवों में डेंगू-मलेरिया के रोकथाम हेतु दिए आवश्यक निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने आज दरभा विकासखंड के ग्राम चंद्रगिरी के बेलापारा और करका गांव पहुंचे। उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास भी मौजूद थे। कलेक्टर ने इस दौरान तत्काल पूरे गांव में मलेरिया-डेंगू टेस्ट करने के साथ ही लक्षण दिखाई देने वाले मरीजों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कर उपचार करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।उन्होंने सरपंच और ग्राम सचिव को लोगों में बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा मच्छरदानी का उपयोग करवाने के लिए निर्देशित किए। उन्होंने ग्रामीणों को…
Read Moreसंचालक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर विवेक शर्मा नें पूर्व सैनिकों से की मुलाकात, सैनिक कल्याण के लिए किए गए विकास कार्यों का लिया जायजा
ईसीएच पॉलीक्लिनिक के निर्माण के संबंध में ली जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने आज बिलासपुर के सैनिक कल्याण परिसर में पूर्व सैनिकों से मुलाकात की। भेंट मुलाकात के दौरान उन्होंने सैनिक कल्याण के लिए किए गए कार्यों तथा परिसर में किए गए विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। ब्रिगेडियर ने स्थानीय गढ़कलेवा के छत्तीसगढी व्यंजनों का भी स्वाद लिया। ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने ईसीएच पॉलीक्लिनिक के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। ई.सी.एच. पॉलीक्लिनिक का निर्माण एस.ई.सी.एल. के सी.एस.आर. मद से…
Read Moreकलेक्टर संजीव झा ने कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
बेहतर इलाज के लिए फुल टाइम एनेस्थेटिक डॉक्टर की सेवा लेने, ब्लड बैंक स्थापना की कार्रवाई तेज करने और सर्जरी के लिए सी आर्म मशीन का प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने आज कटघोरा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में मौके पर मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों से जानकारी भी ली। कलेक्टर श्री झा ने अस्पताल में…
Read Moreमुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री भजन सिंह निरंकारी के निवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री भजन सिंह निरंकारी के भिलाई स्थित आवास पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री निरंकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी स्मृतियों को परिवारजनों के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री निरंकारी की धर्मपत्नी श्रीमती नरेंदर कौर निरंकारी एवं पुत्र श्री संदीप निरंकारी तथा परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल भी मुख्यमंत्री…
Read Moreडॉक्टर गंभीर सिंह को 3 माह के लिए चिकित्सकीय कार्य से पृथक किए जाने की कार्यवाह गैर जरूरी एवं राजनीतिक – विमल चोपड़ा
छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर राजनीतिक दुर्भावना का उदाहरण किया है पेश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा, पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ. अखिलेश दुबे, पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ. जे.पी.शर्मा, सहसंयोजक डॉ. खाण्डेलवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रवि राठी एवं डॉ. रामेश्वर ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में रिम्स मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉक्टर गंभीर सिंह सेंदराम को छत्तीसगढ़ मेडिकल कौसिल द्वारा 3 माह के लिए चिकित्सकीय कार्य से पृथक किए जाने को गैर जरूरी एवं राजनीतिक कार्यवाही…
Read Moreशतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले के संबंध में बैठक 09 जुलाई को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले के संबंध में गठित समिति की बैठक अब 9 जुलाई को स्थानीय सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के सभा कक्ष में होगी। बैठक की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव करेंगे। बैठक दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगी। उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वें वर्ष के अवसर पर देश में प्रथम बार आयोजित होने वाले 44 वें शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले का आयोजन 19 जून से 28 जुलाई तक देश के विभिन्न राज्यों में किया…
Read Moreरायपुर नाका रेलवे समपार फाटक क्रमांक 444 पर सड़क यातायात रहेगा बंद
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर रेल मंडल में दुर्ग लिंक केबिन-दुर्ग के मध्य स्थित रायपुर नाका रेलवे समपार फाटक क्रमांक 444 (कि.मी. 864/24-26) उक्त फाटक पर रेलवे ट्रैक (डाउन लाईन ) की मरम्मत का कार्य दिनांक 09.07.2022 को सुबह 08:00 बजे से 10.07.2022 को शाम 18:00 बजे तक किया जाएगा। उक्त समपार फाटक से सड़क यातायात वाहनों का आवागमन बंद रहेगा । समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं। रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है।
Read Moreकलेक्टर चंदन कुमार ने किया महारानी अस्पताल का निरीक्षण : मरीजों की बेहतर सुविधा के लिए मानव संसाधन बढ़ाने और सूचना व्यवस्था विकसित करने पर दिया जोर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने आज महारानी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष सुश्रुत के मेडिकल गहन चिकित्सा कक्ष, सर्जिकल गहन चिकित्सा, ऑपरेशन थियेटर, बाह्य रोग विभाग, मातृ शिशु संस्थान कादिम्बिनी के सोनोग्राफी कक्ष, प्रसूति वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, प्रसूति उच्च निर्भरता केंद्र, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, हमर लैब के पैथोलॉजी, ब्लड बैंक आदि स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान चिकित्सकों से बातचीत कर वर्तमान में आने वाले मरीजों के प्रकार और संख्या के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर यहां मिलने…
Read More