मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री भजन सिंह निरंकारी के निवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री भजन सिंह निरंकारी के भिलाई स्थित आवास पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री निरंकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी स्मृतियों को परिवारजनों के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री निरंकारी की धर्मपत्नी श्रीमती नरेंदर कौर निरंकारी एवं पुत्र श्री संदीप निरंकारी तथा परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!