समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डुबने से कुनकुरी तहसील के ग्राम नवापारा निवासी विशुन भगत पिता जीतराय भगत की मृत्यु 02 अगस्त 2020 को हो जाने पर मृतका के निकटतम वारिस मृतक के पिता जीतराय भगत हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read MoreCategory: होम
जशपुर जिले की मनोरा विकासखण्ड के स्व सहायता समूह की महिलाओं को बकरी इकाई का किया गया वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूआ, घुरवा अऊ बाडी योजना के अंतर्गत कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार गौठानों में मल्टीएक्टिविटी कार्य को बढावा देने हेतु पशुधन विकास द्वारा गौठान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं को बकरी इकाई का वितरण किया जा रहा है। पशुपालन विभाग के उप संचाल श्री जी.एस.तंवर ने बताया कि आज मनोरा विकासखण्ड के गौठान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं को बकरी इकाई का वितरण किया गया। इनमें आस्ता के उजाला स्व सहायता, मनोरा के मां…
Read Moreकलेक्टर जशपुर ने भी सुनी जनदर्शन में आम लोगों की समस्याएं, आवेदनों पर संबंधित विभागों को दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को राशन कार्ड, पेंशन प्रकरण, सीमांकन, बटांकन, नामांतरण एवं राजस्व से संबंधित अन्य प्रकरणों को भी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं और समय-सीमा का ध्यान रखते हुए निराकरण करने के लिए कहा है। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान,, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद,…
Read Moreअपर कलेक्टर जशपुर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, निराकरण के लिये संबंधित विभागों में निर्देश भी दिये
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने आज जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को राशन कार्ड, पेंशन प्रकरण, सीमांकन, बटांकन, नामांतरण एवं राजस्व से संबंधित अन्य प्रकरणों को भी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं और समय-सीमा का ध्यान रखते हुए निराकरण करने के लिए कहा है। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी…
Read Moreजनसंपर्क विभाग जशपुर द्वारा जनमन पत्रिकाओं का किया गया वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न योजनाओं के उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसपंर्क विभाग के द्वारा विभिन्न पत्रिकाओं का वितरण आज कलेक्टोरेट कार्यालय में किया गया। इस दौरान जनदर्शन में अपनी मांग एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे ग्रामीणों को पत्रिका वितरित की गई। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को बताया गया कि उक्त पत्रिकाओं का अध्ययन कर शासन के द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी ले एवं अपने आस-पास के लोगों को भी इसके बारे में बताए। जिससे की प्रत्येक व्यक्ति…
Read Moreब्रेकिंग : अन्य पिछड़े वर्गों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण की अंतिम तिथि बढ़ाकर हुई 25 अप्रैल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्गों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण की तिथि में वृद्धि करते हुए 25 अप्रैल 2022 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। क्वांटिफायबल डाटा आयोग के सचिव ने पंचायत विभाग के आयुक्त और संचालक नगरीय प्रशासन को पत्र प्रेषित कर सर्वेक्षण की अंतिम तिथि में वृद्धि की जानकारी दी है। उन्होंने पत्र के माध्यम से उन्हें यह भी अवगत कराया है कि सर्वेक्षण की अंतिम तिथि में वृद्धि के कारण सर्वेक्षण हेतु नवीन समयबद्ध…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सूरजपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज सूरजपुर आगमन पर पर्री हेलीपैड में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान नगरी प्रशासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया,स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े का भी पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस मौके पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेल साय सिंह, राज्य तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष श्री संदीप साहू, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह, जिला पंचायत सूरजपुर अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज मण्डावी के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी घोषणा के अनुरूप राजाराव पठार में देवगुड़ी के विकास, शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा की स्थापना और स्मारक निर्माण तथा बूढ़ादेव स्थल के विकास के लिए 65 लाख रुपए की राज्य राशि वीर मेला आयोजन समिति को प्राप्त हो चुकी है। प्रतिनिधि मंडल ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के…
Read Moreनरवा विकास : वर्ष 2021-22 में कैम्पा मद से 392 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत, लगभग 38 लाख संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर
वनांचल के 1962 छोटे-बड़े नालों में 8 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि होगी उपचारित: वन मंत्री श्री अकबर समदर्शी न्यूज़, रायपुर राज्य सरकार द्वारा संचालित सुराजी गांव योजना के तहत नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 में 392 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें 01 हजार 962 नालों के 8.17 लाख हेक्टेयर जल ग्रहण क्षेत्र में लगभग 38 लाख भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री…
Read Moreव्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी, छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा परीक्षा शुल्क
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बजट सत्र में की गई घोषणा पर अमल शुरू बस्तर एवं सरगुजा के निवासियों की भर्ती के लिए गठित कनिष्ठ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षाओं में भी किया गया है शुल्क माफ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों से छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (छगव्यापमं) एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (छगपीएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश एवं…
Read More