जशपुर जिले की मनोरा विकासखण्ड के स्व सहायता समूह की महिलाओं को बकरी इकाई का किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूआ, घुरवा अऊ बाडी योजना के अंतर्गत कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार गौठानों में मल्टीएक्टिविटी कार्य को बढावा देने हेतु पशुधन विकास द्वारा गौठान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं को बकरी इकाई का वितरण किया जा रहा है। पशुपालन विभाग के उप संचाल श्री जी.एस.तंवर ने बताया कि आज मनोरा विकासखण्ड के गौठान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं को बकरी इकाई का वितरण किया गया। इनमें आस्ता के उजाला स्व सहायता, मनोरा के मां गंगा स्व सहायता समूह, कांटाबेल के कलश स्वसहायता समूह, तालासिली हर्रापाठ के रूपा स्व सहायता समूह की महिलाएं शामिल हैं।

Related posts