छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से मिलकर समस्याओं के सम्बंध में सौंपा ज्ञापन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में  प्रांताध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में आए छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक़ात की। प्रतिनधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर एस.एन.यदु, आलोक अग्रवाल, सुरेश कोठारी, सुरेश शुक्ला, बी एल जैन, प्रभांक ठाकुर, बी के सुरजन, रमेश आगरे, आशीष मढ़रिया और मनीष यदु उपस्थित रहे।

Read More

सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि त्रिलोक महावर को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए विदिशा मध्यप्रदेश में साकिबा द्वारा वर्ष 2021 का घनश्याम मुरारी श्रीवास्तव पुष्प सम्मान प्रदान किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर विगत दिनों सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि त्रिलोक महावर को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए विदिशा मध्यप्रदेश में साकिबा द्वारा वर्ष 2021 का घनश्याम मुरारी श्रीवास्तव पुष्प सम्मान प्रदान किया गया। साहित्यिक संस्था साकीबा के अध्यक्ष बृज श्रीवास्तव ने संस्था की उपलब्धियों का उल्लेख किया तथा श्री महावर की साहित्यिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि श्री महावर को पुरस्कृत करते हुए इस संस्था को काफी गर्व हो रहा है। उन्होंने श्री महावर के विदिशा में अपर कलेक्टर रहने के दौरान उनके साहित्यिक सामाजिक…

Read More

अशोक बजाज ने भलेरा की घटना की उच्च स्तरीय जांच तथा घायलों को 5-5 लाख रुपया देने की मांग की

समदर्शी न्यूज़ रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने विधायक धनेंद्र साहू के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान आरंग विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम भलेरा में स्कूल के प्रार्थना शेड गिरने की घटना पर चिंता प्रकट करते हुए, इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। श्री बजाज ने बताया कि लोकार्पण के दौरान स्कूल का प्रार्थना शेड गिर जाने से दर्जनों ग्रामीण हताहत हुए है। उन्होंने सभी घायलों का समुचित उपचार करने तथा उन्हें मुआवजा के तौर पर 5-5 लाख रुपये देने की मांग की है।

Read More

रायपुर जिला की विधानसभाओं में 271.32 करोड़ रुपए के 41 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया मुख्यमंत्री ने

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 27 जिलों में लगभग 2800 करोड़ रूपए लागत के 332 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. जिसमें रायपुर जिला में आज 271.32 करोड़ रुपए के 41 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। रायपुर जिला के पश्चिम विधानसभा में जिन कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया उनमे हीरापुर जरवाय के अंतर्गत यदुवंशी चौक से नहर किनारे जरवाय-अटारी मार्ग तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण (कार्य वर्ष 2020-21) की लागत 286.35…

Read More

मुख्यमंत्री ने बोरगांव सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया, कहा परिजनों को हर संभव सहायता

समदर्शी न्यूज़ रायपुर कोण्डागांव जिले के बोरगांव में सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना में मृत लोगों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायल लोगों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। बोरगांव में स्कार्पियो और ऑटो की टक्कर में सात लोगों की मृत्यु तथा 6 लोग घायल हुए हैं।

Read More

144 करोड़ 95 लाख 45 हजार रूपए के विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिले को दी सौगात

लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, आज लोक निर्माण विभाग के 144 करोड़ 95 लाख 45 हजार रूपए के 31 विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य शासन द्वारा सामाजिक क्षेत्र निर्माण के अंतर्गत सुविधाओं एवं विकास योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन की चुनौतियां सामने आई लेकिन इसके बावजूद विकास कार्य चलते रहे। जून माह में कोरोना का प्रभाव कम होते ही विकास कार्यों में गति…

Read More

गुणवत्तामूलक कार्य ही अच्छे अभियंता की पहचान- डॉ.डहरिया

मंत्री डॉ. डहरिया शामिल हुए अर्बन इंजीनियर संघ के कार्यक्रम में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अभियंता दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ अर्बन इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने इंजीनियरों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह एक चिकित्सक का पेशा जिम्मेदारियों से और किसी के जीवन से जुड़ा होता है, उसी तरह इंजीनियरों का कार्य भी अंधोसंरचना के साथ विकास से जुड़ा होता है।…

Read More

ढाई करोड़ रुपए से अधिक के विकासकार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण, बढ़ेगी मंदिर हसौद की पहचान

क्षेत्र में सामुदायिक भवन, सड़क, सीसी रोड़ निर्माण सहित अन्य कार्य लगातार स्वीकृत कर विकास को दे रहे है गति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग विकासखण्ड़ के नवगठित नगर पंचायत मंदिर हसौद में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंदिर हसौद क्षेत्र की पहचान पहले से हैं। नगर पंचायत बनने के बाद विकास कार्यों की स्वीकृति के साथ लोकार्पण एवं भूमिपूजन से…

Read More

27 जिलों में 401 निर्माण एवं विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन…….पढ़ें किस जिले में होंगें कितनें विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने 2 हजार 834 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं के साथ ही अधोसंरचनाओं के निर्माण पर भी तेजी से हो रहा काम: भूपेश बघेल लोक निर्माण विभाग के 2708 करोड़ रूपए की लागत के सड़क, पुल-पुलिया एवं भवन के कार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के 27 जिलों को कुल 2 हजार 834 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों…

Read More

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष तीन दिन के छत्तीसगढ़ प्रवास पर

22 से 24 सितम्बर तक रहेंगें प्रदेश में लेंगें बैठक, होंगे कार्यक्रमों में शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. भगवान लाल साहनी और सदस्य कौशलेन्द्र सिंह पटेल 22 से 24 सितम्बर तक छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे और यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और सदस्य नई दिल्ली से 22 सितम्बर को शाम 7.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे और राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ में ठहरेंगे। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की राज्य अतिथि गृह में 23 सितम्बर को…

Read More