सूरजपुर पुलिस अलर्ट मोड पर : अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान ! डीआईजी-एसएसपी ने थानेदारों को दिए सख्त निर्देश, अब चौक-चौराहों पर बढ़ेगी पुलिस की उपस्थिति, फरार आरोपियों पर कसेगा शिकंजा.

अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने दिए प्रभारियों को लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश. शाम-रात्रि के वक्त पैदल पेट्रोलिंग एवं प्रमुख स्थानों पर पुलिस की सतत् मौजूदगी रखने के निर्देश दिए. सूरजपुर : सूरजपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए। बैठक में अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, जन शिकायतों के त्वरित समाधान, महिला एवं बाल…

Read More

लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई : एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, 64 हजार रुपये मूल्य का गांजा जब्त, 1.295 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

ऑपरेशन “आघात” के अंतर्गत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर. रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी अवैध रूप से गांजा बिक्री के उद्देश्य से मादक पदार्थ लेकर जा रहा था।…

Read More

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार: पीएमजीएसवाय की उच्च स्तरीय समीक्षा में मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, छत्तीसगढ़ की हर बसाहट को पक्की सड़कों से जोड़ने बनेगी व्यापक कार्ययोजना

छत्तीसगढ़ में पीएमजीएसवाय की उच्च स्तरीय समीक्षा मुख्य सचिव ने दिए नई बसाहटों को सड़कों से जोड़ने के निर्देश रायपुर : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत और सुगम बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्थायी समिति की 28वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न करने और कार्यों में तेजी लाने के कड़े…

Read More

खेत से की एक कॉल और 24 घंटे में हुआ पूरा काम: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी किसानों की भरोसेमंद साथी, घर पहुंचकर खुलवाया बैंक खाता और बनवाया किसान क्रेडिट कार्ड

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान खेत में बैल चराते समय दर्ज कराई शिकायत, प्रशासन ने घर पहुंचकर खुलवाया बैंक खाता और बनवाया किसान क्रेडिट कार्ड रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत सराईटीकरा निवासी किसान श्री राजनाथ राजवाड़े का अनुभव इसका सशक्त उदाहरण है, जहां एक फोन कॉल पर प्रशासन ने महज 24 घंटे…

Read More

वैज्ञानिक खेती ने बदली किसान मनोहर यादव की तकदीर: नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और कई गुना बढ़ी आमदनी

नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से बढ़ी पैदावार, लागत में आई कमी रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में नवाचार और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कचंदा निवासी किसान श्री मनोहर यादव इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल हैं। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग से उन्होंने अपनी खेती की लागत कम करने के…

Read More

भाटापारा में इतिहास और गौरव का संगम: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और 1971 युद्ध के वीर शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे की प्रतिमाओं का भव्य अनावरण

भाटापारा में गौरव का दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अपने एक दिवसीय प्रवास पर भाटापारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर को एक बड़ी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक सौगात देते हुए छत्तीसगढ़ महतारी और देश के वीर सपूत शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण किया। शहीद को नमन करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे की यह प्रतिमा आने…

Read More

सुशासन तिहार में किए वादे हुए साकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणाओं पर त्वरित अमल, पंचायत भवन, पीडीएस भवन और मुक्तिधाम निर्माण को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति सुशासन तिहार में किए गए वादे हो रहे पूरे, पंचायत भवन, पीडीएस भवन और मुक्तिधाम निर्माण को मिली मंजूरी रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार केवल जनसंवाद का मंच नहीं, बल्कि जनआकांक्षाओं को शीघ्रता से पूरा करने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों के त्वरित निराकरण के लिए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया…

Read More

बस्तर के ‘ट्री मैन’ ने राज्यपाल को भेंट किया दुनिया के सबसे महंगे आमों में शामिल मियाजाकी, छत्तीसगढ़ की कृषि संभावनाओं को मिली नई पहचान

राज्यपाल श्री डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में जगदलपुर के ट्री मैन श्री संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री झा ने राज्यपाल कोे दुनिया की सबसे मंहगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट की। राज्यपाल ने मियाजाकी आम की खेती को बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह न केवल किसानों की आय बढ़ाने मे सहायक सिद्ध हो सकती है बल्कि छत्तीसगढ़ को अंतरर्राष्ट्रीय फल बाजार…

Read More

एआई बने विकास का माध्यम, मानवता का विकल्प नहीं: राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा संदेश, समर्थ भारत कॉन्क्लेव में नवाचार, कौशल और तकनीक आधारित भविष्य की रखी रूपरेखा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-श्री डेका समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन किया राज्यपाल ने रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका आज डॉ सी.वी. रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं आईसेक्ट इंडिया ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है और इसके साथ तकनीक भी निरंतर विकसित हो रही है। ऐसे समय में तकनीक का उपयोग मानव कल्याण,…

Read More

योगमय होगा पूरा छत्तीसगढ़: 21 जून को ग्राम पंचायतों से लेकर सरगुजा तक गूंजेगा ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने में जुटा प्रशासन

छत्तीसगढ़ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज मुख्य सचिव ने ली उच्च स्तरीय बैठक, “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम निर्धारित रायपुर : छत्तीसगढ़ में आगामी 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है। आयोजन को व्यापक और सफल बनाने के लिए राज्य के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा…

Read More