रात के शोर पर पुलिस का शिकंजा! बोरियाखुर्द में मानक से ज्यादा आवाज में DJ बजाते पकड़ा गया युवक, साउंड सिस्टम जब्त कर कोलाहल अधिनियम में कार्रवाई

कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई – तेज आवाज में DJ बजाने पर 01 आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा

रायपुर : पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण एवं कोलाहल अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 14.09.2026 को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि श्रद्धा विहार, बोरियाखुर्द में बिना अनुमति के तेज आवाज में साउंड सर्विस / DJ बजाया जा रहा है, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर दीपक सोनकर द्वारा शासन के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि में साउंड सर्विस बजाते पाया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में इस्तगासा क्रमांक 04/2026 धारा 4, 5, 15 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। मौके से 01 नग साउंड सर्विस सिस्टम जप्त किया गया।

अनावेदक का नाम – दीपक सोनकर पिता रोहित सोनकर उम्र 25 साल निवासी घुंघवा जमराव थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग

पुलिस की अपील: रात 10 बजे के बाद DJ / लाउडस्पीकर बजाना प्रतिबंधित है। बिना अनुमति तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने पर कोलाहल अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts