दीपावली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन की 33वीं किस्त, एक हजार रुपये की सौगात से दोगुनी हुई त्योहार की खुशियां, महिलाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

दीपावली पर्व से पहले महिलाओं के खातों में आई महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, त्योहार की तैयारियों के लिए मिली आर्थिक मदद रायगढ़ : छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना ने जिले की महिलाओं के लिए दीपावली त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा योजना की 33वीं किस्त के रूप में एक हजार रुपये की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित किए जाने से उन्हें दीपावली की तैयारियों के लिए आर्थिक सहारा मिला है। समय पर मिली…

Read More

जशपुर में बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने की बड़ी तैयारी, 140 प्रतिभागियों को दिया गया प्रशिक्षण, अब स्व सहायता समूहों को ऋण दिलाने से लेकर वित्तीय सशक्तीकरण तक बदलेगी तस्वीर!

जशपुर में बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन बिहान योजना के वित्तीय पहलुओं पर 140 प्रतिभागियों को दिया गया प्रशिक्षण जशपुर : जिला पंचायत जशपुर के सभागार में बिहान योजना अंतर्गत बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य बैंकर्स एवं फील्ड स्टाफ को बिहान योजना से जुड़े वित्तीय पहलुओं की जानकारी प्रदान कर उनके कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना था। कार्यशाला में बिहान योजना की अवधारणा, स्व सहायता समूह, क्रेडिट लिंकेज, इंटरप्राइज फाइनेंस, बीसी सखी मॉडल, बीमा…

Read More

जशपुर में होने जा रहा खेलों का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन! 12 खेलों में कौन मारेगा बाजी, 13-14 नवंबर को रणजीता स्टेडियम में खुलेगा खिलाड़ियों के दमखम का राज!

जशपुर में 13 एवं 14 नवंबर को जिला स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक प्रतियोगिता का होगा आयोजन प्रतियोगिता में 12 खेलों में प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी खेल प्रतिभा, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले में आगामी 13 एवं 14 नवंबर को जिला स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह बेसेन ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। जिला स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक प्रतियोगिता का शुभारंभ 13…

Read More

दीपावली से पहले रायगढ़ में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, एक सप्ताह में 46 मामले दर्ज, 8 आरोपी जेल में, 381 लीटर शराब और 950 किलो महुआ लाहन जब्त

दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण दर्ज 8 आरोपी भेजे गए जेल, 10 गैर-जमानती मामले दर्ज, 381.79 लीटर महुआ शराब और 950 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त रायगढ़ : दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभाग ने बीते एक सप्ताह…

Read More

सरगुजा ओलंपिक में खिलाड़ियों की फजीहत पर कलेक्टर सख्त, रात 10-11 बजे तक वाहन का इंतजार करते रहे सीतापुर के खिलाड़ी, भोजन तक नहीं मिला, जिला खेल अधिकारी और सीतापुर सीईओ को नोटिस

जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 आयोजन में व्यवस्थाओं में लापरवाही पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिला खेल अधिकारी और सीतापुर सीईओ को जारी किया कारण बताओ नोटिस अम्बिकापुर : जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 के आयोजन में व्यवस्थाओं में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर अजीत वसंत ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने खिलाड़ियों की वापसी, वाहन और भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने के सम्बन्ध में जिला खेल अधिकारी राम कुमार सिंह और जनपद पंचायत सीतापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जय गोविंद गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया…

Read More

सरगुजा ओलंपिक में 1800 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 11 खेल विधाओं में रोमांचक मुकाबलों के बाद तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य समापन

तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा अम्बिकापुर : जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन 5 अक्टूबर 2026 को गांधी स्टेडियम में संपन्न हुआ। 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के लगभग 1800 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन गांधी स्टेडियम, पी.जी. कॉलेज मैदान, बैडमिंटन हॉल एवं सेंट जेवियर स्कूल मैदान में किया गया। समापन समारोह शाम 5 बजे गांधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…

Read More

15 नवंबर से सरगुजा में शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों पर अंतिम चरण में तैयारियां, 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन, नए केंद्रों से घटेगी किसानों की परेशानी

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में 62 हजार 471 किसान पंजीकृत 67 हजार 929.40 हेक्टेयर धान के रकबे का हुआ पंजीयन’ उपार्जन केंद्रों में पेयजल, छाया और साफ-सफाई सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही सुनिश्चित अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।…

Read More

50 हजार के ऋण से बदली किस्मत, मेहनत ने बनाया लखपति! कभी 10-12 हजार की कमाई के लिए जूझने वाली रुकमनिया आज तीन एकड़ में उगा रहीं सब्जियां, सालाना तीन लाख तक की आमदनी से बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल

सशक्त नारी की मिसाल रुकमनिया, सब्जियों की खेती से बनीं लखपति दीदी कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी बिहान योजना से मिला आर्थिक संबल, 50 हजार रुपये के ऋण से मिली आत्मनिर्भरता की राह अम्बिकापुर  : स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न केवल लखपति दीदी बन रही हैं बल्कि अपनी आजीविका के नए साधन भी विकसित कर रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की जनहितैषी योजनाओं से ग्रामीण महिलाएं…

Read More

दशहरा मनाने गांव गया परिवार, पीछे से सूने मकान पर टूट पड़ा चोर गिरोह! लाखों के जेवर और नगदी पार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 3.79 लाख का माल किया बरामद

सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी करने वाले गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग 3.79 लाख रुपये का मशरूका बरामद, जिसमें 3.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात एवं 29,000 रुपये नगद शामिल दशहरा त्यौहार मनाने परिवार सहित गृहग्राम गए प्रार्थी के सूने मकान को बनाया था निशाना। डीसीपी नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन, एडीसीपी नॉर्थ आदित्य पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं एसीपी उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के पर्यवेक्षण में थाना खमतराई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर…

Read More

त्योहारों की भीड़ के बीच रायपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में ड्रोन से नजर और अवैध पार्किंग पर बड़ी कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर ई-चालान व जब्ती की गाज

त्योहारी सीजन में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नरेट पुलिस सतर्क  व्यस्ततम बाजार क्षेत्रों में सुगम यातायात और सुरक्षा के लिए सघन पेट्रोलिंग जारी। ड्रोन कैमरों से प्रमुख बाजार क्षेत्रों की त्रि-आयामी (3D/एरियल) निगरानी। नो-पार्किंग एवं बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों पर ई-चालान और क्रेन से जब्ती की सख्त कार्रवाई। 100 से अधिक वाहनों को क्रेन द्वारा जब्त कर हटाया गया। नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों एवं व्हाइट लाइन के भीतर ही वाहन पार्क करने की अपील। रायपुर : त्योहारी सीजन के मद्देनजर यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा शहर…

Read More