मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन जशपुरनगर : आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT, IIIT में प्रवेश प्राप्त किया है, उन्हें इस योजना के तहत तात्कालिक सहायता प्रदान की जाएगी। पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन रजिस्टर्ड…
Read MoreCategory: होम
कर्ज की चिंता से राहत की ओर बढ़े किसान अजीत एक्का! KCC मिलते ही खेती की जरूरतें पूरी करने का रास्ता हुआ आसान, अब साहूकारों पर निर्भरता होगी कम।
किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से अजीत एक्का को मिली राहत, अब खेती के लिए साहूकारों पर नहीं रहना पड़ेगा निर्भर जशपुरनगर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाएं किसानों के लिए मददगार साबित हो रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम टेकुल निवासी किसान अजीत एक्का को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) मिल गया है। किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से उन्हें खेती-किसानी के लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था करने…
Read Moreआंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की 5 बड़ी मांगें, ज्ञापन सौंपकर उठाई आवाज! अब किस फैसले का है इंतजार? जशपुर में कौशल्या साय सहित जनप्रतिनिधियों तक पहुंचीं अपनी समस्याएं।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से कराया अवगत जशपुर : छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, पंजीयन क्रमांक 409 के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जनपद पंचायत अध्यक्ष दुलदुला एवं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान संघ की कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकर्ताओं एवं…
Read Moreहिंदू देवी-देवताओं और ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप, कुनकुरी पुलिस की कार्रवाई; फेसबुक अकाउंट की जांच के बीच आरोपी गिरफ्तार, इस्तेमाल किया गया मोबाइल जब्त
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं एवं ऋषियों के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 199, 299 के तहत अपराध दर्ज। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा, घटना में प्रयुक्त वीवो मोबाइल एवं जियो सिम किया जब्त। आरोपी हेमंत कुमार बेदी, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम बिहावल, पतराटोली, थाना कांसाबेल का निवासी। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा—धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने…
Read More₹47.15 लाख का गौरव पथ, डिजिटल सेवा केंद्र और कई विकास कार्यों की सौगात! मड़मड़ा-कबरटोला पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने और क्या-क्या किया ऐलान?
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण कबरटोला में नवधा रामायण में हुए शामिल, ग्रामीणों के साथ रामधुन में हुए सराबोर मड़मड़ा में 47.15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गौरव पथ का किया भूमिपूजन मड़मड़ा और कबरटोला में विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण के दिए निर्देश रायपुर : उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने शनिवार को कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम मड़मड़ा और कबरटोला का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों…
Read Moreबरसात ने बिगाड़ी सड़क की सूरत, अब सुधारने में जुटा प्रशासन! सरसीवा–हसौद मार्ग के गड्ढों पर शुरू हुआ मरम्मत अभियान, जानिए कैसे आसान होगा ग्रामीणों और वाहन चालकों का सफर।
सरसीवा–हसौद मार्ग पर सड़कों के गड्ढों की मरम्मत और डामरीकरण कार्य में तेजी बरसात के बाद सड़क सुधार कार्यों को प्राथमिकता, ग्रामीणों एवं वाहन चालकों को मिलेगी आवागमन में राहत कलेक्टर के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया मरम्मत कार्य सारंगढ़–बिलाईगढ़ : जिले में बरसात के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं संधारण कार्यों में तेजी लाई गई है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा सरसीवा–हसौद मार्ग पर सड़क के गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त हिस्सों में डामरीकरण का कार्य किया जा रहा…
Read Moreपुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम! 3 वर्षीय बच्ची पर हमले की कोशिश, बचाव में आई 56 वर्षीय दादी पर वार; इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार
ग्राम मेंड्रा में 3 वर्षीय बच्ची पर हमले के दौरान बचाव करने आई दादी पर धारदार हथियार से हमला, उपचार के दौरान मृत्यु — आरोपी पुलिस हिरासत में बिलासपुर : ग्राम मेंड्रा दिनांक 17.10.2026 को लगभग रात्रि 8:30 बजे आरोपी प्रशांत शुक्ला, उम्र 26 वर्ष, पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस के घर में जाकर खेल रही 3 वर्षीय बच्ची को धारदार हथियार के साथ मारने की नीयत से ले जाने का प्रयास कर रहा था। घटना को बच्ची की मां एवं दादी राजकुमारी यादव, उम्र 56 वर्ष, ने देख लिया…
Read Moreआप भी हैं जनजातीय समाज से? हुनर दिखाने का मिल रहा राज्य स्तरीय मंच, चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए इन तारीखों से पहले करें पंजीयन
जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा रायपुर : नवा रायपुर स्थित आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जनजातीय गौरव दिवस 2026 के अवसर पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। दोनों प्रतियोगिताओं में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। चित्रकला प्रतियोगिता 12 और 13 नवंबर को होगी, जबकि फोटोग्राफी प्रतियोगिता नवंबर माह में आयोजित की जाएगी। चित्रकला प्रतियोगिता का…
Read Moreगरबा के बीच साइबर सुरक्षा की परीक्षा! सही जवाब देने वालों को मिला खास इनाम, नारायणपुर पुलिस की इस अनोखी पहल ने सबका खींचा ध्यान।
रास गरबा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल नारायणपुर पुलिस ने साइबर जागरूकता के लिए आयोजित की साइबर क्विज प्रतियोगिता क्विज में सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक ने उपहार देकर किया प्रोत्साहित नारायणपुर : कल दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को नारायणपुर में आयोजित सीजन-3 रास गरबा महोत्सव 2026 में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गरबा महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से सहभागिता की तथा उन्हें साइबर अपराधों…
Read Moreसालाना ₹6,000 की सहायता से खेती-किसानी के खर्चों को संभाल रहे रोहित कुर्रे! जांजगीर-चांपा के इस किसान के लिए कैसे मददगार बन रही पीएम-किसान योजना? जानिए खाद-बीज की व्यवस्था से जुड़ी उनकी कहानी।
सेवा संकल्प अभियान:सेवा की कहानी पीएम-किसान योजना से खेती की जरूरतें पूरी कर रहे रोहित कुर्रे जांजगीर-चांपा : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है। इसी क्रम में बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम चांपा निवासी किसान रोहित कुर्रे को भी योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। कुर्रे ने बताया कि खेती उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। कृषि कार्यों के लिए खाद, बीज सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने में खर्च होता है। ऐसे…
Read More