आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से कराया अवगत
जशपुर : छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, पंजीयन क्रमांक 409 के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जनपद पंचायत अध्यक्ष दुलदुला एवं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा गया।
इस दौरान संघ की कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों तथा उनकी समस्याओं की ओर जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित कराया।
संघ की ओर से आग्रह किया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की 5 सूत्रीय मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल की जाए, ताकि लंबे समय से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को राहत मिल सके।
संघ को आशा है कि जनप्रतिनिधि उनकी मांगों एवं समस्याओं को शासन तक पहुंचाकर उचित समाधान कराने की दिशा में सकारात्मक पहल करेंगे।
