समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, उत्तर बस्तर कांकेर, बस्तर संभाग के कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र द्वारा तहसील भानुप्रतापपुर के ग्राम भैंसमुंडी पटवारी हल्का नंबर 27 एवं ग्राम कच्चे पटवारी हल्का नंबर 1 में गिरदावरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार मोहित साहू, राजस्व निरीक्षक त्रिलोक ठाकुर, हल्का पटवारी गणेशा गोटा, संगीत पाले, रामेश्वर हिचामी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। गिरदावरी निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री चुरेन्द्र ने हल्का पटवारियों को नियमित रूप से बी-1 का वाचन करवाने और प्रति तीन माह मे ग्राम चौपाल करवाने का निर्देश देते हुए कहा कि…
Read MoreCategory: होम
अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन 1 अक्टूबर को किया जायेगा
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए वृद्धजनों की खेलकूद स्पर्धा का आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, रायपुर के बी.टी.आई मैदान में 1 अक्टूबर को अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसमें शामिल होने के लिए वरिष्ठजनों एवं वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के लिए गत दिवस खेलकूद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग एवं सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम रायपुर के बैनर तले वरिष्ठजनों एवं वृद्धाश्रम के वृद्धजनों ने विभिन्न स्पर्धाओं जैसे मटका फोड़, कुर्सी दौड.जलेबी दौड, नीबू चम्मच दौड, रस्साकसी, गोला फेक में भाग लिया जिसमे वरिष्ठजनों…
Read Moreकुकदुर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, कुकदुर को तहसील का दर्जा देने की घोषणा के लिए आभार जताया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर के नेतृत्व में आये कबीरधाम जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुकदुर के निवासियों ने भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाक़ात की। कुकदुर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री द्वारा कुकदुर को नई तहसील बनाने की घोषणा के लिए उनके प्रति आभार जताया। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कुकदुर सुदूर वनांचल का इलाका है, जहां के निवासियों को हर कार्य के लिए वहां से लगभग 70 किलोमीटर दूर पंडरिया तहसील आना पड़ता था। तहसील बन जाने से अब कुकदुर का विकास…
Read Moreसमाज का संगठित होना सबके हित में: गुरु रुद्रकुमार
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सतनामी समाज की जिला स्तरीय गुरुदर्शन मेला एवं सतनाम धर्म महासम्मेलन कार्यक्रम में हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार आज जांजगीर चांपा जिले में आयोजित सतनामी समाज की जिला स्तरीय गुरुदर्शन एवं सतनाम धर्म महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन जांजगीर चांपा स्थित शारदा मंगलम भवन में किया गया। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को संगठित होने से ही समाज का हित है। हम सभी को परम पूज्य…
Read Moreविद्युत दुर्घटना में मृतक कर्मचारी के परिजनों को दिया गया 15 लाख का मुआवजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, यहाँ के रावणभाठा उपकेंद्र में 25 सितम्बर को हुई दुर्घटना में मृतक कर्मचारी के परिजनों को मुआवजा राशि का तत्काल भुगतान कर दिया। विभागीय अधिकारियों ने 15 लाख रूपए चेक परिजनों को सौंपा। साथ ही परिवार के एक आश्रित सदस्य को नियुक्ति (संविदा) हेतु लिखित पत्र भी विभाग द्वारा जारी किया गया। घटना के बाद माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी और 15 लाख का मुआवजा तथा आश्रित को संविदा नियुक्ति के निर्देश दिये थे। रविवार अवकाश के…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने किया एनएच वॉकथॉन सीजन 10 का आगाज़
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, आज सुबह स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव शहीद भगत सिंह चौक में आयोजित एनएच वॉकथॉन में शामिल होने पहुँचे। एनएच एमएमआई अस्पताल आईबीसी24 के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस एनएच वॉकथॉन का यह दसवां सीजन रहा, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने शिरकत कर इस वॉकथॉन का आगाज़ किया। विश्व ह्रदय दिवस पर केंद्रित यह वॉकथॉन युवाओं को स्वस्थ हृदय के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, इस वॉकथॉन में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अपने अनुभवों को साझा…
Read Moreमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की दी शुभकामनाएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ पर्यटन की संभावनाओं से परिपूर्ण राज्य है। जहां प्राकृतिक सौंदर्य के मनोरम स्थलों के साथ धार्मिक और पौराणिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के अनेक स्थल हैं। नदियां, झरने, जल प्रपात, सघन वनों से आच्छादित पर्यटन स्थल बरबस ही पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। छत्तीसगढ़ के अनेक स्थल हमारी प्राचीन पौराणिक और सांस्कृतिक विरासत से…
Read Moreसबकी भागीदारी से ही होता है समाज का विकास: भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज, छत्तीसगढ़ प्रदेश के 51वें केन्द्रीय महाधिवेशन में शामिल हुए राज्य में गोधन योजना से रोजगार और आय के नए स्त्रोत निकले समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रविवार को महासमुंद में आयोजित चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज, छत्तीसगढ़ प्रदेश के 51वें केन्द्रीय महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने महाधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में सबकी भागीदारी से ही समाज का विकास होता है। समाज में समाजिक समरसता आती है। समाज वह है जो सबको साथ…
Read Moreलोकवाणी में इस बार जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह भाग-दो पर होगी बात
27, 28 एवं 29 सितंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकार्डिंग 10 अक्तूबर को प्रसारित होगी 22 वीं कड़ी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह विषय के भाग-दो जिसमें कुछ और नवाचारों, कुछ और नए कदमों और कुछ नई योजनाओं के बारे में बातचीत करेंगे। इस संबंध में आप आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 27, 28 एवं 29 सितंबर को अपरान्ह 3 से…
Read Moreजिले में गुलाब चक्रवात से भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अर्लट जारी
बांध एवं नदियों पर नजर रखें, जल भराव की स्थिति वाले निचले इलाके का विशेष ध्यान रखें कलेक्टर ने राहत और बचाव दलों को सतर्क रखने के दिए निर्देश, बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे चालू रखें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में गुलाब चक्रवात से भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए मुख्यालय में रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारी बांध एवं…
Read More