Category: होम

  • फरार वारंटियों की उड़ गई नींद! रायपुर पश्चिम में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक ही दिन में 81 वारंट तामील कर पुलिस ने मचाई खलबली

    फरार वारंटियों की उड़ गई नींद! रायपुर पश्चिम में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक ही दिन में 81 वारंट तामील कर पुलिस ने मचाई खलबली

    पुलिस का वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान : एकदिवसीय अभियान में 81 वारंटों की तामील — 25 स्थाई एवं 56 गिरफ्तारी वारंट

    रायपुर : पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र श्री रॉबिन्सन गुड़िया (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में पश्चिम क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा लंबित वारंटों की तामील एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

    अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा वारंटियों की पतासाजी कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा लंबे समय से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर वारंटों की तामील की गई।

    थानावार कार्यवाही

    आजाद चौक: 10 स्थाई, 22 गिरफ्तारी

    सरस्वती नगर: 05 गिरफ्तारी

    कबीर नगर: 02 स्थाई, 05 गिरफ्तारी

    पुरानी बस्ती: 04 स्थाई, 06 गिरफ्तारी

    डीडी नगर: 02 स्थाई, 03 गिरफ्तारी

    आमानाका: 02 गिरफ्तारी

    न्यू राजेंद्र नगर: 01 स्थाई, 08 गिरफ्तारी

    टिकरापारा: 06 स्थाई, 05 गिरफ्तारी

    कुल: 81 वारंट

    स्थाई वारंट: 25

    गिरफ्तारी वारंट: 56

    पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबित वारंटों की नियमित समीक्षा कर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। न्यायालयीन आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, करोड़ों के साइबर खेल का खुलासा! गुजरात से मध्यप्रदेश तक फैला ठगी का नेटवर्क, चार अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

    शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, करोड़ों के साइबर खेल का खुलासा! गुजरात से मध्यप्रदेश तक फैला ठगी का नेटवर्क, चार अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत लगातार प्रभावी कार्यवाही

    शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के चार अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश देते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी तथा ठगी की रकम को चिन्हित कर होल्ड/जप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रकरण 1 प्रार्थी डागेश चंद्राकर ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 69 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना पलारी बलौदा बाजार में दर्ज कराई, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 383/24 धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। विवेचना क्रम मे कार्यवाही करते हुए आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। शुभम चौहान और साबले प्रेम विश्वास द्वारा फर्जी कंपनी और फर्जी सिम के माध्यम से अन्य साथियों की सहायता से फर्जी बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे। इन बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के 20 से अधिक पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। दोनों आरोपियों को सूरत गुजरात से गिरफ्तार किया गया है।

    प्रकरण 2 प्रार्थी मुकेश विश्वकर्मा ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 12 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना भाटापारा सिटी बलौदा बाजार में दर्ज कराई, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 513/24 धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। विवेचना क्रम मे कार्यवाही करते हुए आरोपी अनुज सेन को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है। अनुज सेन कटनी मध्यप्रदेश का रहने वाला है यह जबलपुर, इंदौर जाकर फर्जी कंपनी बनाकर उन कम्पनियों के नाम से बैंक अकाउंट खुलवाने के साथ अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी करने का कार्य करता था।

    प्रकरण 3 प्रार्थी वेदप्रकाश बघेल ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 34 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना मंदिर हसौद में दर्ज कराई, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 659/25 धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। विवेचना क्रम मे कार्यवाही करते हुए आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। विक्की लक्ष्मीचंद राहंगडाले निवासी गोंदिया महाराष्ट्र द्वारा फर्जी कंपनी और फर्जी सिम के माध्यम से अन्य साथियों की सहायता से जयपुर राजस्थान जाकर फर्जी बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे।

    गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

    गिरफ्तार आरोपी

    (1) शुभम चौहान पिता उदय सिंग चौहान उम्र 22 वर्ष पता D-1 201 ढूंढीगांव बमरौली अनुपम सिटी, पांडेसरा जिला सुरत गुजरात स्थाई पता- मध्यप्रदेश

    (2) साबले प्रेम विशवास पिता विशवास उम्र 23 वर्ष पता 383, पटेल नगर PS गोडादरा जिला सुरत गुजरात

    (3) अनुज सेन पिता महेश सेन उम्र 29 वर्ष पता वार्ड नंबर 5 कैलवार कटनी मध्यप्रदेश

    (4) विक्की राहंगडाले पिता लक्ष्मीचंद राहंगडाले उम्र 33 वर्ष पता चुटिया गोंदिया महाराष्ट्र

  • अकेली महिलाओं का साइकिल से करता था पीछा, फिर बनाता था निशाना! महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    अकेली महिलाओं का साइकिल से करता था पीछा, फिर बनाता था निशाना! महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    हत्या एवं महिला से मारपीट के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, महिला के साथ दुष्कर्म कर किया था उसकी हत्या

    रायपुर : पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुडिया की सतत मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

    थाना मुजगहन क्षेत्र में महिला की हत्या सहित महिला से मारपीट की 02 घटनाओं को दिया था अंजाम।

    08 से अधिक संयुक्त टीमों द्वारा लगातार सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का किया गया अवलोकन।

    आरोपी अकेली महिला को देखकर बनाता था अपना निशाना। साथ ही करता था सायकल से उनका पीछा।

    आरोपी पूर्व में भी महिला संबंधी 02 प्रकरणों में रह चुका है जेल निरूद्ध।

    पूर्व में दर्ज थाना मुजगहन के प्रकरण में आरोपी को 10 वर्ष की हुई थी सजा।

    01.    विवरण – दिनांक 21.07.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत न्यू स्वागत विहार के पास स्थित एक खाली प्लॉट में भरे पानी में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट, थाना मुजगहन पुलिस, एफ.एस.एल. व डॉग स्क्वाड की टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मृतिका की बाईं आंख के ऊपर चोट तथा शरीर के अन्य स्थानों पर खरोंच के निशान पाए गए। अज्ञात मृतिका के संबंध में पूछताछ एवं उसके वारिसानों की पतासाजी की गई, जिसके आधार पर मृतिका की पहचान बोरियाकला थाना मुजगहन निवासी के रूप में हुई। मामले में मर्ग कायम कर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृतिका की बाईं आंख के ऊपर चोट सहित शरीर के अन्य स्थानों पर चोट एवं खरोंच के निशान होना साथ ही, मृतिका की मृत्यु का कारण पानी में डूबने से श्वास अवरुद्ध होना लेख किया गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 169/26 धारा 103 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    02.    विवरण – सेजबहार निवासी प्रार्थिया ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक  05.08.2026 को रात्रि करीब 08ः30 बजे प्रार्थिया अपने घर जा रही थी। इसी दौरान सेजबहार स्थित बेकरी दुकान के पास पीछे से एक अज्ञात युवक आया, जिसे प्रार्थिया नहीं जानती थी। उक्त युवक प्रार्थिया को अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा तथा उसे नाली में धक्का देकर गिरा दिया और दबोचकर उसके साथ मारपीट करने लगा एवं उसके उपर चढ़ गया। प्रार्थिया द्वारा जोर-जोर से चिल्लाने पर उक्त युवक वहां से भाग गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 188/26 धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    उक्त घटनाओं को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुड़िया द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की 08 से अधिक अलग-अलग टीमों का गठन कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु लगाया गया। गठित टीमों द्वारा दोनों घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। हत्या के प्रकरण में मृतिका के परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई तथा मृतिका के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ-साथ उसके संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों एवं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। वहीं, दूसरे प्रकरण में प्रार्थिया से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर अज्ञात आरोपी के हुलिये, पहनावे, घटनास्थल पर आने-जाने के तरीके एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में पूछताछ की गई।

    गठित टीमों द्वारा दोनों घटनास्थलों एवं उनके आसपास आने-जाने वाले संभावित मार्गों पर लगे सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को बारीकी से खंगाला गया। फुटेज के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने तथा घटनाओं के समय उनकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी एकत्र की गई। इसके साथ ही टीम के सदस्यों द्वारा घटनाओं में प्रयुक्त तरीका वारदात का विश्लेषण करते हुए पूर्व में इसी प्रकार के अपराधों में संलिप्त रहे आरोपियों एवं हाल ही में जेल से रिहा हुए व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर उनकी गतिविधियों की तस्दीक की गई।

    अज्ञात आरोपी की पहचान हेतु मुखबिर सक्रिय करते हुए थाना क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में लगातार जानकारी एकत्र की गई। साथ ही, तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी संदिग्धों की गतिविधियों एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की पहचान कर चिन्हांकित करने के प्रयास किए जा रहे थे।

    इसी दौरान अज्ञात आरोपी की पतासाजी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर सेजबहार निवासी देवेन्द्र कुमार साहू को पकड़ा गया। प्राप्त तथ्यों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर देवेन्द्र कुमार साहू से पूछताछ करने पर उसके द्वारा हत्या सहित उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

    आरोपी देवेन्द्र कुमार साहू अविवाहित है तथा अक्सर महिलाओं को अकेले देखकर उनका साइकिल से पीछा करता था। दिनांक घटना को थाना मुजगहन के प्रकरण में आरोपी ने मृतिका को अकेले जाते हुए देखा, जिस पर उसने साइकिल से उसका पीछा किया। बाद में उसे पकड़कर उसके साथ झूमाझटकी की तथा घटनास्थल के पास ले जाकर उसे पानी में गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके पश्चात् आरोपी ने मृतिका का गला दबाकर तथा उसके मुंह एवं नाक को पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी मृतिका का मोबाइल फोन अपने पास रखकर साइकिल से मौके से फरार हो गया। इसी प्रकार आरोपी द्वारा दूसरी घटना को भी अंजाम देने का प्रयास किया गया था, जिसमें वह सफल नहीं हो पाया था।

    आरोपी देवेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

    आरोपी से जप्त सामग्री

    01.    मृतिका का मोबाईल फोन

    02.    घटना में प्रयुक्त सायकल

    03.    घटना के दौरान आरोपी द्वारा पहने कपड़े। 

    अपराधिक रिकार्ड

    01.    थाना मुजगहन, अपराध क्रमांक 169/26 धारा 103(1), 64(2)(ड) बीएनएस।

    02.    थाना मुजगहन, अपराध क्रमांक 188/26 धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस।

    पूर्व अपराधिक रिकार्ड

    01.    थाना मुजगहन, अपराध क्रमांक 60/17 धारा 376, 450 भादवि., 3(क), 4 पॉक्सो एक्ट तथा 3(1), 12, 3(2), 5 एससी/एसटी एक्ट। (आरोपी को इस प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा 10 वर्ष के कारावास की सजा से दंडित किया गया था)।

    02.    थाना टिकरापारा, अपराध क्रमांक 37/25 धारा 115(2), 118(1), 296, 74 बीएनएस।

    गिरफ्तार आरोपी – देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला पिता तुकाराम साहू उम्र 29 साल निवासी सेजबहार आम्हापारा थाना मुजगहन जिला रायपुर।

  • जागरूकता अभियान : स्कूलों और छात्रावासों तक पहुंची रायगढ़ पुलिस ! साइबर फ्रॉड के नए हथकंडों से कराया अवगत, अनजान लिंक से लेकर फर्जी KYC तक हर खतरे की दी जानकारी, 1080 छात्रों को पुलिस ने किया अलर्ट.

    जागरूकता अभियान : स्कूलों और छात्रावासों तक पहुंची रायगढ़ पुलिस ! साइबर फ्रॉड के नए हथकंडों से कराया अवगत, अनजान लिंक से लेकर फर्जी KYC तक हर खतरे की दी जानकारी, 1080 छात्रों को पुलिस ने किया अलर्ट.

    छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से शुरू किए गए “साइबर जागृति अभियान” को रायगढ़ पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में व्यापक रूप दिया जा रहा है। अभियान के तहत पहले सप्ताह स्कूलों, छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम को फोकस किया गया है । सोमवार को पुलिस टीमों ने स्कूलों एवं छात्रावासों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया और उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी।

    थाना पुसौर एवं साइबर टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर, अभिनव स्कूल पुसौर एवं आदर्श विद्यालय पुसौर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं थाना कोतवाली क्षेत्र के नटवर स्कूल में कोतवाली पुलिस की टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। इसके अलावा पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास रायगढ़ में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां डीएसपी उन्नति ठाकुर ने छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए साइबर अपराधों के बदलते तरीकों और उनसे बचने की सावधानियों की जानकारी दी।

    OTP से लेकर UPI PIN तक—गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश –

    पुलिस टीमों ने विद्यार्थियों को समझाया कि OTP, PIN, CVV, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक पासवर्ड और UPI PIN जैसी संवेदनशील जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर ठग अक्सर बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, कंपनी प्रतिनिधि अथवा किसी परिचित व्यक्ति के नाम से संपर्क कर गोपनीय जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। ऐसे किसी भी कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना सत्यापन भरोसा नहीं करने की समझाइश दी गई।

    जागरूकता कार्यक्रमों में पुलिस ने विशेष रूप से KYC अपडेट, बिजली बिल, बैंक खाता बंद होने, लोन, नौकरी, ऑनलाइन खरीदारी, फर्जी निवेश, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग तथा QR Code/UPI फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि साइबर ठग अलग-अलग बहाने बनाकर लोगों को डराने, लालच देने या जल्दबाजी में निर्णय लेने के लिए मजबूर करते हैं।

    विद्यार्थियों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध मोबाइल एप डाउनलोड नहीं करने तथा सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी, फोटो और अन्य संवेदनशील विवरण साझा करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क बढ़ाते समय भी सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी परिजनों अथवा पुलिस को दें।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के लिंक अथवा QR Code के माध्यम से सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक साइबर जागरूकता का संदेश पहुंचाने की अपील की गई।

    पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो घबराने के बजाय तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही संबंधित बैंक अथवा वित्तीय संस्था को भी तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से सावधान करने की अपील की।

  • 10 से 19 साल के किशोरों के स्वास्थ्य पर बड़ा फोकस! छत्तीसगढ़ में ‘प्रोजेक्ट साहस’ से मजबूत होगी हेल्थ सेवाओं की पहुंच, विशेषज्ञों ने बनाई रणनीति

    10 से 19 साल के किशोरों के स्वास्थ्य पर बड़ा फोकस! छत्तीसगढ़ में ‘प्रोजेक्ट साहस’ से मजबूत होगी हेल्थ सेवाओं की पहुंच, विशेषज्ञों ने बनाई रणनीति

    किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु राज्य स्तरीय बैठक

    10 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के प्रत्येक किशोर किशोरियों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं

    रायपुर : किशोरावस्था जीवन के उस महत्वपूर्ण दौर का हिस्सा है, जब शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास तेजी से होता है। इस अवस्था में स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और चुनौतियों की समय पर पहचान तथा उचित परामर्श और सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। विभाग द्वारा पहले से ही कई कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रोजेक्ट साहस के क्रियान्वयन में सहयोग और रणनीति तय करने के लिए सोमवार को नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में एक दिवसीय राउंड टेबल डिस्कशन आयोजित किया गया।

    किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग और कलेक्टिव्स फॉर इंटीग्रेटेड लाइवलीहुड इनिशिएटिव्स द्वारा प्रोजेक्ट साहस का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की पहुंच को और व्यापक बनाया जाएगा। पहल का उद्देश्य 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों तक गुणवत्तापूर्ण, सहज और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

    राउंड टेबल डिस्कशन में किशोर स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। जिसमें राज्य स्तरीय अधिकारियों सहित रायपुर, दुर्ग और बस्तर से प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान किशोरों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं, सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न विभागों और संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त संचालक डॉ. निर्मला यादव, एम्स रायपुर से डॉ मनीषा रूइकर, विभागाध्यक्ष, कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन, उप संचालक – किशोर स्वास्थ्य, डॉ. वी. आर. भगत, डॉ. स्मृति देवांगन, एनएचएम के राज्य सलाहकारों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने किशोर स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से संबंधित सुझाव और अनुभव साझा किए। टाटा ट्रस्ट्स की ओर से डॉ तन्वी अहेर, सिनी संस्था से मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की टीम लीड, सोनल दास ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की एवं अपने अनुभव साझा किये।

    प्रोजेक्ट साहस के माध्यम से किशोरों को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी, परामर्श और आवश्यक सेवाओं से जोड़ने की दिशा में समन्वित प्रयास किए जाएंगे।

  • त्वचा, बाल और नाखून की गंभीर समस्याओं का अब हाईटेक इलाज! अम्बेडकर अस्पताल में लेजर, फोटोथेरेपी से लेकर सर्जरी तक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध

    त्वचा, बाल और नाखून की गंभीर समस्याओं का अब हाईटेक इलाज! अम्बेडकर अस्पताल में लेजर, फोटोथेरेपी से लेकर सर्जरी तक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध

    अम्बेडकर अस्पताल के डर्मेटोलॉजी विभाग में त्वचा से संबंधित आधुनिक उपचार सुविधा उपलब्ध

    त्वचा, बाल, नाखून और पिगमेंटरी डिसऑर्डर के मरीजों के लिए मौजूद हैं एडवांस्ड डर्मेटोलॉजिकल प्रोसिजर

    रायपुर : पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के डर्मेटोलॉजी (त्वचा रोग) विभाग द्वारा त्वचा, बाल, नाखून एवं पिगमेंटरी डिसऑर्डर से संबंधित मरीजों को आधुनिक एवं विशेषज्ञ डर्मेटोलॉजिकल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभाग में सामान्य से लेकर जटिल त्वचा रोगों के निदान और उपचार के लिए डायग्नोस्टिक, मेडिकल, सर्जिकल एवं विभिन्न प्रोसिजरल सुविधाएं उपलब्ध हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट एवं विभागाध्यक्ष, त्वचा रोग विभाग (प्रो.)डॉ. मृत्युंजय कुमार (एम. के.) सिंह के अनुसार डर्मेटोलॉजी विभाग में मरीजों की आवश्यकता और उनकी बीमारी की स्थिति के अनुसार माइनर डर्मेटोलॉजिकल सर्जरी, फोटोथेरेपी, इंजेक्टेबल ट्रीटमेंट, केमिकल पील्स तथा चयनित लेजर एवं लाइट-बेस्ड प्रोसिजर किए जाते हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य मरीजों को एक ही स्थान पर वैज्ञानिक एवं मरीज-केंद्रित त्वचा रोग उपचार उपलब्ध कराना है।

    निदान के लिए आधुनिक उपचार सुविधाएं

    डॉ. एम. के. सिंह के अनुसार, विभाग में त्वचा रोगों की सही पहचान के लिए विभिन्न डायग्नोस्टिक प्रोसिजर संपन्न किए जाते हैं। फंगल एवं अन्य त्वचा संक्रमणों की जांच के लिए डायरेक्ट माइक्रोस्कोपी, जबकि इंफ्लेमेटरी, इंफेक्शियस, नियोप्लास्टिक एवं अन्य त्वचा रोगों के हिस्टोपैथोलॉजिकल निदान के लिए पंच बायोप्सी की सुविधा उपलब्ध है। चयनित त्वचा घावों के निदान के साथ उन्हें पूरी तरह हटाने के लिए एक्सिसनल बायोप्सी भी की जाती है।

    माइनर डर्मेटोलॉजिकल सर्जरी

    विभाग में चयनित मरीजों के लिए विभिन्न छोटी सर्जिकल प्रक्रियाएं भी की जाती हैं। इनमें उपयुक्त बिनाइन सिस्टिक घावों के लिए सिस्ट एक्सिशन, चयनित बिनाइन मेलेनोसाइटिक घावों के लिए मोल/नेवस एक्सिशन, नाखूनों से संबंधित कुछ बीमारियों के लिए नेल एक्सट्रैक्शन सर्जरी तथा स्थिर विटिलिगो के चयनित मरीजों में विटिलिगो ग्राफ्टिंग सर्जरी शामिल हैं।

     इंजेक्टेबल एवं थेराप्यूटिक प्रोसीजर

    चयनित मस्सों और अन्य उपयुक्त त्वचा घावों में टीसीए (TCA) एप्लीकेशन किया जाता है। कुछ इंफ्लेमेटरी एवं हाइपरट्रॉफिक त्वचा रोगों में इंट्रालेसनल स्टेरॉयड इंजेक्शन तथा उपयुक्त डर्मेटोलॉजिकल इंडिकेशन में बोटुलिनम टॉक्सिन (बोटॉक्स) का उपयोग किया जाता है। बालों एवं कुछ अन्य डर्मेटोलॉजिकल समस्याओं के चयनित मामलों में पीआरपी (PRP/प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा) थेरेपी तथा मुंहासों एवं कॉमेडोनल डिसऑर्डर में कॉमेडोन एक्सट्रैक्शन की सुविधा भी उपलब्ध है।

    फोटोथेरेपी एवं अन्य फिजिकल ट्रीटमेंट

    कुछ विशेष इंफ्लेमेटरी, पिगमेंटरी एवं फोटोरिस्पॉन्सिव त्वचा रोगों के उपचार के लिए यूवीए (UVA) एवं यूवीबी (UVB) फोटोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा पसीने से संबंधित कुछ विकारों सहित चयनित डर्मेटोलॉजिकल कंडीशन में आयनटोफोरेसिस का उपयोग किया जाता है।

     केमिकल पील्स और लेजर आधारित उपचार

    चयनित मुंहासों, पिगमेंटेशन एवं सतही त्वचा संबंधी समस्याओं में केमिकल पीलिंग की जाती है। वहीं, उपयुक्त मरीजों में मुंहासों के निशान एवं अन्य चयनित स्कार संबंधी समस्याओं के लिए सीओटू (CO₂) लेजर तथा कुछ पिगमेंटरी एवं अन्य डर्मेटोलॉजिकल इंडिकेशन में एनडी: याग (Nd:YAG) लेजर का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा चयनित मरीजों में लेजर/लाइट आधारित हेयर रिडक्शन के लिए इंटेंस पल्स्ड लाइट (IPL) प्रक्रिया भी उपलब्ध है।

    मरीजों की जरूरत के अनुसार तय होता है उपचार

    डर्मेटोलॉजी विभाग में किसी भी प्रोसिजर को मरीज के उचित क्लिनिकल इवैल्यूएशन और चयन के बाद ही किया जाता है। उपचार का चयन बीमारी के निदान, उसकी गंभीरता, मरीज के स्किन टाइप, उपचार के लक्ष्य और समग्र क्लिनिकल स्थिति के आधार पर किया जाता है। मरीजों को उपचार से होने वाले संभावित लाभ, साइड इफेक्ट, आवश्यक आफ्टरकेयर और आवश्यकता पड़ने पर फॉलो-अप के संबंध में उचित परामर्श दिया जाता है।

    बेहतर उपचार सुविधा उलब्ध कराना है उद्देश्य

     टर्शियरी-केयर सरकारी अस्पताल में मरीजों को आधुनिक, विशेषज्ञ एवं साक्ष्य-आधारित त्वचा रोग सेवाएं उपलब्ध कराना तथा त्वचा, बाल और नाखून संबंधी रोगों के लिए उन्नत डायग्नोस्टिक एवं थेराप्यूटिक विकल्पों को और मजबूत करना है।

  • अभियान संवेदना में खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन ! नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मामा के घर से दबोचा, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल.

    अभियान संवेदना में खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन ! नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मामा के घर से दबोचा, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल.

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “अभियान संवेदना” के अंतर्गत महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए खरसिया पुलिस ने नाबालिग बालिका (17.6 माह) से दुष्कर्म के आरोपी रितेश कुमार पटेल (25 वर्ष), निवासी ग्राम औरदा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    अपराध के संबंध में दिनांक 16 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी खरसिया में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ आरोपी रितेश पटेल द्वारा शारीरिक शोषण एवं दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार वर्ष 2025 में खरसिया में रहने के दौरान पीड़िता की पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी खरसिया में टेंट लगाने का काम करता था और उसने पीड़िता को मोबाइल एवं सिम दिया था, जिससे दोनों के बीच बातचीत होती थी। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर टेंट हाउस में बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद बोतल्दा पहाड़ घूमने के बहाने ले जाकर भी दुष्कर्म करने का आरोप है। बाद में आरोपी पीड़िता को अपने गांव औरदा ले गया और कुछ दिन अपने घर में रखने के बाद उसे घर से निकाल दिया।

    मामले में थाना सक्ती में अपराध दर्ज किया गया था। चौकी खरसिया में डायरी प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय के समक्ष कथन कराया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटना-स्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया।

  • रात 12 बजे फूड फैक्ट्री में प्रशासन का छापा! 200 किलो पनीर जब्त, निर्माण प्रक्रिया पर उठे सवाल—लैब रिपोर्ट खोलेगी असली राज

    रात 12 बजे फूड फैक्ट्री में प्रशासन का छापा! 200 किलो पनीर जब्त, निर्माण प्रक्रिया पर उठे सवाल—लैब रिपोर्ट खोलेगी असली राज

    रात 12 बजे वैद्य फूड में राजस्व, खाद्य औषधि एवं पुलिस की संयुक्त टीम की दबिश, 200 किलो पनीर जब्त

    रायपुर : एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड में बीती देर रात दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान लगभग तीन घंटे तक संस्थान की जांच की गई।

    रात्रि करीब 12 बजे राजस्व तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम वैद्य फूड पहुंची। जांच के दौरान मध्य रात्रि में पनीर का निर्माण किए जाने की स्थिति सामने आई। मौके पर उपलब्ध पनीर की गुणवत्ता एवं निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को लेकर संदेह उत्पन्न होने पर लगभग 200 किलोग्राम पनीर को जब्त किया गया। अधिकारियों द्वारा मौके पर उपलब्ध खाद्य सामग्री एवं निर्माण प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी भी संकलित की गई।

    आज सुबह कार्रवाई के दौरान विभाग द्वारा सील किए गए कोल्ड स्टोरेज में रखी खाद्य सामग्री को नियमानुसार खोलकर उसकी जांच की गई। खाद्य सामग्री की पुष्टि एवं गुणवत्ता परीक्षण के लिए पनीर का नमूना लिया गया, जिसे जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है।

    रिपोर्ट के आधार पर होगी आगामी कार्रवाई

    अभिहित अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि जब्त पनीर का नमूना राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा प्रतिबंधित अथवा मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण रखना है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश अनुसार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • बैंक से ₹21 हजार निकालकर निकले बुजुर्ग को बाजार में बनाया निशाना! झपट्टा मारकर ₹20 हजार उड़ाने वाला शातिर आरोपी CCTV से पकड़ा गया

    बैंक से ₹21 हजार निकालकर निकले बुजुर्ग को बाजार में बनाया निशाना! झपट्टा मारकर ₹20 हजार उड़ाने वाला शातिर आरोपी CCTV से पकड़ा गया

    सब्जी मार्केट में झोला झपटकर ₹20,000 की नकदी लेकर हुआ था फरार;

    सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के गहन अवलोकन से हुई आरोपी की पहचान!

    आरोपी से लूट की रकम में से नगदी 2200 किया गया बरामद

    बलौदाबाजारभाटापारा : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशों के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। बुजुर्ग किसान से झपटमारी करने वाले आरोपी को सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की मदद से गिरफ्तार किया गया है।

    घटना का विवरण:-दिनांक 23/06/2026 को प्रार्थी धरम ध्रुव (उम्र 60 वर्ष, निवासी रसेड़ी) ने थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जिला सहकारी कृषि मर्यादित बैंक बलौदाबाजार से ₹21,000 निकालकर निकला था। इसमें से ₹1,000 सामान खरीदने के लिए जेब में रखे तथा बाकी ₹20,000 (500-500 रुपये के नोट) कपड़े के थैले में रखकर बैंक पासबुक के साथ बड़े थैले में रख लिया था। दोपहर लगभग 12:15 बजे जब प्रार्थी सब्जी मार्केट में सब्जी खरीद रहा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति आकर झपट्टा मारकर उसके थैले से ₹20,000 नकदी लेकर फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 304(2) बीएनएस (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    पुलिस कार्रवाई एवं सीसीटीवी से पहचान:- घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल निरीक्षण कर मौका स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। बाजार स्थित दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति थैला लेकर भागते हुए दिखाई दिया। फुटेज को सुरक्षित कर संदेही की तलाश की जा रही थी।

    दिनांक 17/08/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि फुटेज में दिख रहा व्यक्ति भाटापारा में देखा गया है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदेही सुखऊ सांवरा को हिरासत में लिया।

    पूछताछ, जप्ती एवं शिनाख्ती:- कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने प्रार्थी के पास नगदी झपटमारी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने चुराए गए पैसों में से शराब पीने एवं खाने-पीने में खर्च कर दिए तथा शेष रकम झोपड़ी में छिपाकर रखी है। आरोपी की निशानदेही पर उसकी झोपड़ी से ₹2,200 नकदी जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी सुखऊ सांवरा को दिनांक 17/08/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

    गिरफ्तार आरोपी- सुखऊ सांवरा पिता स्व. खिलावन सांवरा उम्र: 35 वर्ष निवासी: मुंशी ईस्माईल वार्ड, भाटापारा, थाना भाटापारा शहर,

  • किसानों के खेतों में रात का ‘केबल कांड’! मोटर पंप का वायर काटकर जंगल में कॉपर जला रहे थे दो शातिर चोर, पुलिस ने दबोचा

    किसानों के खेतों में रात का ‘केबल कांड’! मोटर पंप का वायर काटकर जंगल में कॉपर जला रहे थे दो शातिर चोर, पुलिस ने दबोचा

    किसानों के बोरवेल से केबल वायर एवं मोटर का सामान चुराकर जंगल में जला रहे थे कॉपर वायर

    सुहेला पुलिस की मुस्तैद कार्रवाई: आरोपियों के कब्जे से बोर का केबल, स्टार्टर एवं जला हुआ कॉपर तार बरामद,

    बलौदाबाजार-भाटापारा : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के निर्देशों के तहत थाना सुहेला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। खेतों में लगे मोटर पंपों से केबल वायर चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण:- प्रार्थी द्वारिका वर्मा (उम्र 59 वर्ष, निवासी ग्राम झीपन) ने थाना सुहेला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11/08/2026 की शाम से 12/08/2026 की सुबह के बीच उनके तथा गांव के अन्य किसानों (केदार वर्मा, बरखा अग्रवाल, देवनारायण वर्मा) के खेतों में लगे मोटर पंप से लगभग 55 मीटर केबल वायर एवं 01 नग स्टार्टर (कुल जुमला कीमत ₹12,500) कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पतासाजी के दौरान दिनांक 13/08/2026 को पेण्ड्री के जंगल में धुआँ उठते देख जब लोग पास पहुँचे, तो गाँव के जय कुमार वर्मा और दिलीप धींवर केबल वायर को जलाते हुए दिखाई दिए, जो लोगों को देखकर मौके से भाग निकले। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुहेला में अपराध क्र. 145/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    मेमोरेंडम एवं जब्ती कार्रवाई:- सुहेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही जय कुमार वर्मा एवं दिलीप धींवर को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने 11/08/2026 की रात योजना बनाकर शेरहा खार क्षेत्र के खेतों में लगे मोटर पंपों से केबल वायर एवं स्टार्टर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विधिवत बोर का 01 नग स्टार्टर एवं बोर का केबल वायर एवं जला हुआ कॉपर (तांबा) तार जप्त किया गया है। प्रकरण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को दिनांक 16/08/2026 को विधिवत गिरफ्तार कथ माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया की प्रक्रिया जा रही है

    गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

    1. जय कुमार वर्मा पिता स्व. रतन लाल वर्मा, उम्र 27 वर्ष निवासी: ग्राम झीपन, थाना सुहेला,

    2. दिलीप धींवर पिता मंत्रू धींवर, उम्र 27 वर्ष निवासी: ग्राम झीपन, थाना सुहेला