पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हुई कार्रवाई बस्तर में 99 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस जगदलपुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिला प्रशासन द्वारा प्रान्तीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे पटवारियों के खिलाफ बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। 13 अक्टूबर से हड़ताल पर गए जिले के 99 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस (सेवा में व्यवधान) घोषित कर दिया गया है, जबकि 17 पटवारियों को निलंबित किया गया है। अपर कलेक्टर डीआर डाहिरे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले की सभी 10 तहसीलों में…
Read MoreCategory: होम
नशे की गिरफ्त में फंसे लोगों के लिए बड़ी राहत, लोईंग में 10 बिस्तरों वाला नशा मुक्ति केंद्र 24 घंटे दे रहा निःशुल्क इलाज! डॉक्टर, काउंसलिंग से लेकर योग और पुनर्वास तक की सुविधा, स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण
लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का किया निरीक्षण, नशा मुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी जानकारी 10 बिस्तरीय नशा मुक्ति केंद्र में 24 घंटे निःशुल्क उपचार, परामर्श और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध रायगढ़ : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आम नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विकासखंड लोईंग के…
Read Moreकभी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए करना पड़ता था इंतजार, अब हर महीने मिलने वाली राशि से पूरे हो रहे परिवार के सपने! महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक सहारा, दीपावली की खुशियों में भी बनी मददगार
महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें रायगढ़ : महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि से महिलाएं अपने परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। रायगढ़ जिले के ग्राम ननसिया की रहने वाली सीमा चौहान के लिए भी यह योजना काफी मददगार साबित हो रही है। सीमा चौहान ने बताया कि हर महीने मिलने वाली राशि से…
Read Moreमांदर की थाप और कर्मा गीतों से गूंज उठा रायगढ़, सातों विकासखंडों के कलाकारों ने बिखेरी जनजातीय संस्कृति की अनूठी छटा! दो बड़ी लोकनृत्य प्रतियोगिताओं में इन दलों ने मारी बाजी, विजेताओं को मिले 50 हजार रुपये तक के पुरस्कार
जनजातीय लोक नृत्य और लोक कलाओं की प्रस्तुतियों से जीवंत हुई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सातों विकासखंडों के कर्मा नृत्य दलों ने दी आकर्षक प्रस्तुति, प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान रायगढ़ : जनजातीय समाज की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आज रायगढ़ के संत पूज्य प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में जिला स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के…
Read Moreकरमा महोत्सव में दिखा जनजातीय संस्कृति का अद्भुत रंग, कलाकारों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल और खुद थिरकने लगे! पारंपरिक वेशभूषा, मांदर की थाप और लोकनृत्यों ने बांधा समां, इन दलों ने मारी बाजी
करमा महोत्सव में जनजातीय लोक संस्कृति की दिखी अनूठी छटा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों का किया उत्साहवर्धन अम्बिकापुर : आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के साक्षरता मिनी स्टेडियम में जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव ‘करमा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल रहे। मांदर की गूंजती थाप और पारंपरिक करमा गीतों के बीच रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। इस दौरान मंत्री श्री अग्रवाल…
Read Moreकभी 10 रुपये की बचत से शुरू हुआ सफर, आज ईंट निर्माण और बकरी पालन से बनीं लखपति दीदी! बिहान योजना ने बदली ग्राम कटकोना की ममता राजवाड़े की जिंदगी, 2 लाख के ऋण से संवारा परिवार का भविष्य
सफलता की कहानी: स्वरोजगार से लखपति दीदी बनीं ममता राजवाड़े छोटी-छोटी बचत से शुरू हुआ आत्मनिर्भरता का सफर, समूह और ग्राम संगठन से मिले 2 लाख रुपये के ऋण से संवारी आर्थिक स्थिति ईंट निर्माण, बकरी पालन और खेती को बनाया आजीविका का जरिया, परिवार की जरूरतों के साथ बच्चों की पढ़ाई में भी दे रहीं योगदान कभी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी होती थी पैसों की परेशानी, आज स्वयं की कमाई से परिवार को दे रहीं आर्थिक संबल बिहान योजना से मिली नई पहचान, ममता ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया…
Read Moreवर्षों का इंतजार खत्म! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरी की खलीबा के किसानों की बड़ी मांग, 11 गांवों के 416 अन्नदाताओं को मिली धान खरीदी केंद्र की सौगात, अब दूर जाने की मजबूरी होगी खत्म
किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, खलीबा में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति से सैकड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी राहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील निर्णय से किसानों को मिली बड़ी सौगात, अब धान बेचने के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी दूरी की दौड़ खलीबा सहित आसपास के 11 गांवों के किसानों को मिलेगी सुविधा, लगभग 416 पंजीकृत किसानों को होगा लाभ धान परिवहन में आने वाली परेशानियों से मिलेगी निजात, छोटे एवं सीमांत किसानों के समय और खर्च की होगी बचत अम्बिकापुर : किसानों की मेहनत से…
Read Moreछठ महापर्व पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा में चूक रोकने प्रशासन अलर्ट! शंकर घाट और घुनघुट्टा पहुंचे कलेक्टर-एसपी, सुरक्षा से लेकर पार्किंग तक की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने शंकर घाट और घुनघुट्टा पहुंचे कलेक्टर-एसपी’ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए जरूरी निर्देश अम्बिकापुर : छठ महापर्व के मद्देनजर आमजनों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कलेक्टर अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने अम्बिकापुर के शंकर घाट एवं घुनघुट्टा घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ दोनों छठ घाटों पर पहुंचकर तैयारियों का अवलोकन किया।…
Read Moreछिंदकालो से शिवपुर तक बदलेगी आवागमन की तस्वीर, 8.16 करोड़ की लागत से 4.687 किमी सड़क निर्माण तेज, नाली और पुल-पुलियों का काम पूरा
छिंदकालो चैक से कोटया होते हुए शिवपुर तक 4.687 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य प्रगतिरत 8 करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक की लागत से हो रहा निर्माण, नाली एवं पुल-पुलियों का कार्य पूर्ण अम्बिकापुर : जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकासखंड अंबिकापुर के छिंदकालो चैक से कोटया होते हुए शिवपुर तक 4.687 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। लोक निर्माण विभाग, संभाग अम्बिकापुर द्वारा इस मार्ग के निर्माण के लिए 816.32 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई…
Read Moreधान खरीदी से पहले प्रशासन अलर्ट, 134 केंद्रों की व्यवस्थाओं पर कलेक्टर की पैनी नजर; किसानों को टोकन में परेशानी हुई तो होगी जवाबदेही, अवैध धान पर भी रहेगी कड़ी निगरानी!
15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने उपार्जन एवं संग्रहण केंद्रों का किया निरीक्षण अकलतरा, तिलई, भिलौनी एवं मेऊ केंद्रों में तैयारियों का लिया जायजा, शेष व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और बिना किसी बाधा के टोकन जारी करने के निर्देश जांजगीर-चांपा : जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होगी। धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने विभिन्न धान उपार्जन एवं संग्रहण केंद्रों का निरीक्षण…
Read More