पुलिस की नाकेबंदी देख गांजे से भरी इनोवा छोड़कर अंधेरे में हो गया था फरार, करीब 20 दिन तक तलाश करती रही पुलिस… आखिरकार अंतरजिला तस्कर योगेश कुमार गिरफ्तार, कार से मिला था 6.154 किलो गांजा

इनोवा क्रिस्टा कार से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले मामले में फरार 01 अंतरजिला आरोपी को किया गया गिरफ्तार

ग्राम खोखली के पास पुलिस की नाकेबंदी से, घबराकर, गांजा सहित वाहन छोड़कर, आरोपी हो गया था फरार

थाना भाटापारा ग्रामीण एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम की लगातार छानबीन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार

मामले में कुल 6.154 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत करीब ₹61,540) एवं गांजा तस्करी में प्रयुक्त इनोवा कार (CG 04 LV 2454) किया गया था जप्त

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ (गांजा, शराब आदि) की खरीद-फरोख्त और तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इनोवा कार से गांजा तस्करी कर रहे एक अंतरजिला तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है। 

घटना का संक्षिप्त विवरण:- ​दिनांक 24.10.2026 को थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक इनोवा कार क्र. CG04 LV 2454) में भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा भरकर बिक्री हेतु अर्जुनी की ओर से खोखली होते हुए हथबंद की तरफ जाने वाला है। ​सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा ग्राम खोखली के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध इनोवा कार के चालक ने गाड़ी तेजी से मोड़कर भागने का प्रयास किया और कुछ दूर जाकर वाहन को सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। ​पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर सीट के पीछे से सेलो टेप से लिपटे हुए कुल 03 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा, कुल 6.154 किलोग्राम गांजा पाया गया, जिसकी कुल कीमत करीब ₹61,540 है। पुलिस ने गांजा और प्रयुक्त इनोवा कार को विधिवत जप्त कर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 664/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। 

​पुलिस की तकनीकी विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी:- ​प्रकरण की सूक्ष्म विवेचना के दौरान वाहन के दस्तावेजों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने तस्करों की सुरागकशी शुरू की। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी गांजा लेने के लिए ओड़िसा गए थे और वापसी के दौरान पुलिस चेकिंग देखकर भाग निकले थे। 

​मामले में संलिप्त फरार आरोपी योगेश कुमार उर्फ गोलू की तलाश हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। पुख्ता सुराग मिलने पर पुलिस ने आरोपी योगेश कुमार को दिनांक 13.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर उसे माननीय न्यायालय (एनडीपीएस एक्ट) के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। 

​आरोपी- योगेश कुमार उर्फ गोलू पिता श्यामानारायण महार, उम्र 28 वर्ष, निवासी- वैशाली नगर, दीनदयाल कॉलोनी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव,

Related posts