वर्षों का इंतजार खत्म! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरी की खलीबा के किसानों की बड़ी मांग, 11 गांवों के 416 अन्नदाताओं को मिली धान खरीदी केंद्र की सौगात, अब दूर जाने की मजबूरी होगी खत्म

किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, खलीबा में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति से सैकड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी राहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील निर्णय से किसानों को मिली बड़ी सौगात, अब धान बेचने के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी दूरी की दौड़ खलीबा सहित आसपास के 11 गांवों के किसानों को मिलेगी सुविधा, लगभग 416 पंजीकृत किसानों को होगा लाभ धान परिवहन में आने वाली परेशानियों से मिलेगी निजात, छोटे एवं सीमांत किसानों के समय और खर्च की होगी बचत अम्बिकापुर : किसानों की मेहनत से…

Read More

छठ महापर्व पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा में चूक रोकने प्रशासन अलर्ट! शंकर घाट और घुनघुट्टा पहुंचे कलेक्टर-एसपी, सुरक्षा से लेकर पार्किंग तक की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने शंकर घाट और घुनघुट्टा पहुंचे कलेक्टर-एसपी’ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए जरूरी निर्देश अम्बिकापुर : छठ महापर्व के मद्देनजर आमजनों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कलेक्टर अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल  ने अम्बिकापुर के शंकर घाट एवं घुनघुट्टा घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ दोनों छठ घाटों पर पहुंचकर तैयारियों का अवलोकन किया।…

Read More

छिंदकालो से शिवपुर तक बदलेगी आवागमन की तस्वीर, 8.16 करोड़ की लागत से 4.687 किमी सड़क निर्माण तेज, नाली और पुल-पुलियों का काम पूरा

छिंदकालो चैक से कोटया होते हुए शिवपुर तक 4.687 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य प्रगतिरत 8 करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक की लागत से हो रहा निर्माण, नाली एवं पुल-पुलियों का कार्य पूर्ण अम्बिकापुर : जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकासखंड अंबिकापुर के छिंदकालो चैक से कोटया होते हुए शिवपुर तक 4.687 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। लोक निर्माण विभाग, संभाग अम्बिकापुर द्वारा इस मार्ग के निर्माण के लिए 816.32 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई…

Read More

धान खरीदी से पहले प्रशासन अलर्ट, 134 केंद्रों की व्यवस्थाओं पर कलेक्टर की पैनी नजर; किसानों को टोकन में परेशानी हुई तो होगी जवाबदेही, अवैध धान पर भी रहेगी कड़ी निगरानी!

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने उपार्जन एवं संग्रहण केंद्रों का किया निरीक्षण अकलतरा, तिलई, भिलौनी एवं मेऊ केंद्रों में तैयारियों का लिया जायजा, शेष व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और बिना किसी बाधा के टोकन जारी करने के निर्देश जांजगीर-चांपा : जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होगी। धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने विभिन्न धान उपार्जन एवं संग्रहण केंद्रों का निरीक्षण…

Read More

2027 की मतदाता सूची को लेकर बढ़ी हलचल, जांजगीर में राजनीतिक दलों के साथ प्रशासन की अहम बैठक; बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति और नाम जोड़ने-काटने की प्रक्रिया पर हुई चर्चा!

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित जांजगीर-चांपा : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-34 जांजगीर-चांपा में निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2027 के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शशि कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया, निर्वाचक नामावली के अद्यतन, नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नाम विलोपित करने तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन किए जाने के संबंध…

Read More

15 नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान, बलौदाबाजार में तैयारियों को लेकर कलेक्टर सख्त; 61 उपार्जन केंद्रों में 153 किसानों ने पहले ही बुक किए टोकन!

15 नवम्बर से सभी उपार्जन केंद्रों मे धान खरीदी  की पूरी तैयारी हो – कलेक्टर अब तक 61 उपार्जन केंद्रों मे धान बेचने किसानों ने बुक किया 153 टोकन  बलौदाबाजार भाटापारा : कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने 15 नवम्बर से शुरू हो रहे धान खरीदी महाभियान अंतर्गत जिले के उपार्जन केंद्रों मे  खरीदी की तैयारी के सम्बन्ध मे बुधवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी उपार्जन केंद्रों मे 15 नवम्बर से धान खरीदी की आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि सभी उपार्जन केन्द्र के लिये…

Read More

छठ पूजा की तैयारियां तेज, जगदलपुर के गंगा मुंडा तालाब को सजाने-संवारने में जुटे प्रशासन और नागरिक; घाटों की सफाई से लेकर रोशनी और सुरक्षा तक किए जा रहे खास इंतजाम!

छठ महापर्व से पहले संवर रहा जगदलपुर का गंगा मुंडा घाटों और परिसर में चला सघन स्वच्छता अभियान ​जगदलपुर : लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ की तैयारियों के मद्देनजर जगदलपुर के प्रसिद्ध गंगा मुंडा तालाब परिसर में बुधवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पूरे घाट व आसपास के क्षेत्र की मुस्तैदी से साफ-सफाई की गई। गुरुवार को भी यहां स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। ​छठ पर्व के दौरान गंगा मुंडा में अस्ताचलगामी और उदीयमान भगवान…

Read More

बस्तर के 800 युवाओं के भविष्य को मिली नई उड़ान, जिला प्रशासन और अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल; अब 13 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी खुद तय करेंगे अपने करियर की नई राह!

भविष्य की नई राह: बस्तर जिला प्रशासन और अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल से संवर रहा 800 छात्रों का भविष्य जगदलपुर : दूरस्थ अंचलों के युवाओं को उच्च स्तरीय शिक्षा और रोजगार के बेहतरीन अवसरों से जोड़ने की दिशा में बस्तर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत प्रभावी और दूरगामी पहल की है। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना के मार्गदर्शन में हाल ही में एक व्यापक करियर मार्गदर्शन अभियान चलाया गया, जिसके माध्यम से क्षेत्र के 13 प्रमुख शिक्षण संस्थानों के लगभग…

Read More

लाखेनगर चौक पर आपसी विवाद के बाद युवक की बेरहमी से हत्या, सीने पर लोहे की वस्तु से किया जानलेवा हमला; वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस, 41 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार!

लाखेनगर चौक में आपसी विवाद के दौरान युवक की हत्या, त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को आजाद चौक पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार लोहे की वस्तु से सीने पर वार करने से युवक की हुई मृत्यु। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी की पतासाजी कर किया गिरफ्तार। आरोपी एवं घटना से संबंधित साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई जारी। रायपुर : दिनांक 11.11.2026 को थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत लाखेनगर चौक में आपसी विवाद के दौरान शेख नाजिर (उम्र 41 वर्ष), निवासी ईदगाह भाठा, द्वारा मोहम्मद यूनुस (उम्र 25 वर्ष), निवासी…

Read More

घर से लापता हुआ युवक, पुलिस की जांच में सामने आई खौफनाक हत्या की कहानी; शराब पिलाकर गला घोंटा, कपड़े जलाए और शव गटर में फेंका, तेलीबांधा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा!

गुमशुदगी की सूचना पर तेलीबांधा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार, मृतक का शव बरामद रायपुर : थाना तेलीबांधा क्षेत्र में एक युवक के लापता होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्रवाई प्रारंभ की गई। प्रार्थिया द्वारा सूचना दी गई कि उसका पुत्र निरंजन पाल दिनांक 10 नवंबर को रात्रि लगभग 8:30 बजे से घर से लापता है। सूचना पर सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर…

Read More