धान की कम बिक्री अब नहीं बनेगी किसानों की चिंता, 21 क्विंटल की निर्धारित सीमा से कम बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता; कृषक उन्नति योजना के नए नियम लागू, किसानों के खातों में आएंगे प्रति एकड़ 13,839 रुपये!

कम धान बेचने पर भी पूरे सत्यापित रकबे की मिलेगी आदान सहायता कृषक उन्नति योजना में प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपए मिलेंगे, खरीफ 2026 से नए दिशा-निर्देश लागू बिलासपुर : राज्य शासन ने कृषक उन्नति योजना के क्रियान्वयन के लिए नवीन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार किसान निर्धारित अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान अथवा धान बीज बेचने पर भी पूरे सत्यापित बोए गए रकबे के आधार पर आदान सहायता प्राप्त कर सकेंगे। खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए यह राशि प्रति एकड़ 13 हजार 839…

Read More

घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखी थी महुआ शराब की बड़ी खेप, पुलिस की दबिश में खुला अवैध कारोबार का राज; 105 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब पर एक और बड़ी कार्रवाई, ग्राम कलमी में 105 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की लगातार कार्रवाई, 10,500 रुपये की महुआ शराब जब्त, आरोपी को भेजा गया जेल रायगढ़ : एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कलमी में अवैध महुआ शराब की खेप पकड़ी है।…

Read More

छत्तीसगढ़ में निर्वाचन कानूनों में बड़े बदलाव की तैयारी! स्थानीय निकाय चुनावों से जुड़े अपराधों पर सख्ती के लिए कई अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक

छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न रायपुर : मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में निर्वाचन अपराधों से संबंधित विभिन्न कानूनों और उनके प्रावधानों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान निम्नलिखित प्रमुख अधिनियमों और उनके अंतर्गत आने वाले प्रावधानों की समीक्षा की गई, जिनमें छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी (अपराध) अधिनियम, छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम,…

Read More

पांच साल तक पुलिस को देते रहे चकमा, बदलते रहे ठिकाने… मुखबिर की एक सूचना ने खोला राज, हत्या के प्रयास और बलवा के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार!

हत्या के प्रयास एवं बलवा के प्रकरण में 05 वर्षों से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार मल्हार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोपनीय सूचना पर सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया, 04 स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की भी की गई तामिली। बिलासपुर : दिनांक 09 मार्च 2021 को ग्राम बिनेका में आरोपीगण ओमप्रकाश कुर्रे, पिता सुकुल कुर्रे, उम्र 55 वर्ष, उसका पुत्र लव कुर्रे, पिता ओमप्रकाश कुर्रे, उम्र 30 वर्ष एवं राजेश कुर्रे, पिता ओमप्रकाश कुर्रे, निवासी ग्राम बिनेका, द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी रामेश्वर कोसले,…

Read More

ड्राइवर संगठन की मांगों पर प्रशासन का बड़ा भरोसा, लेकिन प्रदर्शन को लेकर अधिकारियों ने साफ कर दी सख्त शर्त! भिलाई में हुई अहम बैठक में बनी इन बातों पर सहमति

पुलिस कंट्रोल रूम, भिलाई में ड्राइवर संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित दुर्ग : आज दिनांक 12.11.2026 को प्रातः 11:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम, भिलाई में ड्राइवर संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ  अधिकारीगण द्वारा लिया गया। बैठक के दौरान ड्राइवर संगठन के पदाधिकारियों से उनकी प्रमुख मांगों एवं समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी जायज मांगों एवं…

Read More

कभी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए तरसता था परिवार, फिर समिता ने अपनाया ऐसा रास्ता कि बदल गई पूरी जिंदगी! खेती से लेकर बकरी पालन और सिलाई तक का सफर, आज सालाना 1.20 लाख की कमाई के साथ बनीं लखपति दीदी

मेहनत की उड़ान : समिता पैकरा ने मेहनत और स्वावलंबन से बदली परिवार की तस्वीर, बनीं लखपति दीदी बिहान योजना से मिला आर्थिक संबल, कृषि, पशुपालन और स्वरोजगार से सालाना एक लाख 20 हजार रुपये तक पहुंची आय जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण, बैंक लिंकेज, वित्तीय सहायता और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा…

Read More

जमीन के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ पड़ी भारी, भुइयां पोर्टल पर अवैध रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी सस्पेंड! लॉग रिपोर्ट ने खोली पोल, नोटिस और जांच के बाद प्रशासन का सख्त एक्शन

भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में चार पटवारी निलंबित जांजगीर-चांपा : जिले में खसरा अभिलेखों में अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामलों में अनुविभागीय अधिकारी (रा) पामगढ़ द्वारा 03 एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा) चांपा द्वारा 01 पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पामगढ़ द्वारा पटवारी महादेव देवांगन, प.ह.नं. 14 ग्राम मुड़पार (ब), पटवारी मोहन साहू, प.ह.नं. 27 ग्राम भुईगांव तथा पटवारी अमृतलाल रात्रे, प.ह.नं. 23 ग्राम राहौद को निलंबित किया गया है। संबंधित पटवारियों के खसरा नंबरों की…

Read More

पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, बस्तर में 99 का ब्रेक इन सर्विस तो 17 निलंबित! नोटिस के बाद भी काम पर नहीं लौटे कर्मचारियों पर गिरी कार्रवाई की गाज, तहसीलवार मचा हड़कंप

पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हुई कार्रवाई बस्तर में 99 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस जगदलपुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिला प्रशासन द्वारा प्रान्तीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे पटवारियों के खिलाफ बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। 13 अक्टूबर से हड़ताल पर गए जिले के 99 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस (सेवा में व्यवधान) घोषित कर दिया गया है, जबकि 17 पटवारियों को निलंबित किया गया है।  अपर कलेक्टर डीआर डाहिरे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले की सभी 10 तहसीलों में…

Read More

नशे की गिरफ्त में फंसे लोगों के लिए बड़ी राहत, लोईंग में 10 बिस्तरों वाला नशा मुक्ति केंद्र 24 घंटे दे रहा निःशुल्क इलाज! डॉक्टर, काउंसलिंग से लेकर योग और पुनर्वास तक की सुविधा, स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण

लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का किया निरीक्षण, नशा मुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी जानकारी 10 बिस्तरीय नशा मुक्ति केंद्र में 24 घंटे निःशुल्क उपचार, परामर्श और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध रायगढ़ : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आम नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विकासखंड लोईंग के…

Read More

कभी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए करना पड़ता था इंतजार, अब हर महीने मिलने वाली राशि से पूरे हो रहे परिवार के सपने! महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक सहारा, दीपावली की खुशियों में भी बनी मददगार

महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें रायगढ़ : महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि से महिलाएं अपने परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। रायगढ़ जिले के ग्राम ननसिया की रहने वाली सीमा चौहान के लिए भी यह योजना काफी मददगार साबित हो रही है। सीमा चौहान ने बताया कि हर महीने मिलने वाली राशि से…

Read More