समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज जी.एन.एम. कॉलेज चिकित्सा विशेषज्ञ व चिकित्सा अधिकारियों तथा कर्मचारियो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला चिकित्सालय में संचालित सुविधाओ प्रगति की विस्तृत जानकारी पी.पी.टी. के माध्यम से अवगत कलेक्टर को कराया गया। कलेक्टर ने चिकित्सालय मे सुविधा बढ़ाये जाने, मरीजो को बेहतर ईलाज, संसाधन की पर्याप्त व्यवस्था, सभी अधिकारी/कर्मचारी को निर्धारित समय पर आने तथा सपोर्ट सर्विस को बेहतर ढंग से किये के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक मे जिला पंचायत…
Read MoreCategory: होम
प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों को कलेक्टर ने लोक सेवक की जिम्मेदारी बताई : बुद्धिमान होना अच्छा, लेकिन ईमानदार होना और भी अच्छा : तारन प्रकाश सिन्हा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा लोक सेवक पब्लिक सर्वेंट होते हैं। जनता के हितों को ध्यान रखकर, कानून के दायरे में कार्य करना ही लोक सेवक का कर्तव्य है। एक अच्छे लोक सेवक की यह पहचान भी होनी चाहिए कि वह विपरीत परिस्थितियों में सूझबूझ के साथ निर्णय ले सकें। गुस्सा या आक्रोश दिखाने के बजाय संयम व संतुलन का परिचय देते हुए चुनौतीपूर्ण कार्यों को आसान बना सकें। बड़े पदों पर आने के बाद आपकी व्यक्तिगत छवि भी मायने रखती है, इसलिये बुद्धिमान होना अच्छी बात है, लेकिन ईमानदार और…
Read Moreसाप्ताहिक समय-सीमा की बैठक : प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को करें पूर्ण – कलेक्टर
आमजनता के प्रति संवेदनशील रूख रखते हुए पूरी ईमानदारी से कार्य करें अधिकारी – कलेक्टर काम के अभाव में जिले से पलायन करने वालों को करे जागरूक – कलेक्टर जिले में संचालित सभी योजनाओं और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेते हुए सभी अधिकारियों को आमजनता के प्रति संवेदनशील रूख रखते हुए ईमानदारी पूर्वक कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि कई छोटे-छोटे कार्यों…
Read Moreछत्तीसगढ़िया ओलम्पिक-2022 : रायपुर में संभाग स्तरीय स्पर्धाएं शुरू, सत्यनारायण शर्मा ने किया शुभारंभ, दो दिन होंगी प्रतिस्पर्धाएं
शहर के तीन बड़े खेल मैदानों में होगी 14 खेलों की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ी लोक खेलो के संरक्षण और उन्हें बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का तीसरा चरण आज रायपुर जिले में शुरू हो गया है। रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के तहत संभाग स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं का स्थानीय सुभाष स्टेडियम में शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के मंशानुरूप पारंपरिक छत्तीसगढ़िया खेल संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों…
Read Moreनिर्माणकार्य के दूसरे-चौथे दिन उखड़ रही सड़कें, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार को घेरा : सड़क निर्माण की आड़ में कांग्रेस सरकार कर रही जमकर भ्रष्टाचार – बृजमोहन अग्रवाल
विकास के झूठे विज्ञापन परोसकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेस सरकार – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों को लेकर एक बार फिर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चार साल तक ये सरकार मौन बैठी रही और खराब सड़कों पर हादसे में आम जनता अपनी जान गवाती रही। आज जब जनता हिसाब मांग रही है तो सड़क बनाने की खानापूर्ति की जा रही है, चार दिन में ही सड़कें…
Read More3 आपदा पीड़ित परिवारों को 12 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 8 दिसम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में रतिराम टण्डन पिता कुल्लू टण्डन, निवासी ग्राम तरेंगा, तहसील भाटापारा, दुर्गेश कुमार पिता पवन कुमार तिवारी, निवासी ग्राम सूमा, तहसील भाटापारा,…
Read Moreकलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के कार्याे की समीक्षा,समय सीमा के भीतर कार्यं करने के दिए निर्देश, जिले के 4 सौ से अधिक गांवों 3 हजार 168 ट्रॉली पैरादान
पैरादान को बढ़ावा देने आम किसानों को करें जागरूक अभियान में लाये तेजी-कलेक्टर राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल ने सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्याे की काम काज की समीक्षा किए। जिसमें उन्होनें मुख्यमंत्री के घोषणाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारीयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होनें गांव- गांव में पैरादान को बढ़ावा देने के…
Read Moreअवैध रूप से भण्डारित 28 टन यूरिया बरामद : स्रोत प्रमाण पत्र के बिना खाद बेचने पर कार्रवाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कृषि विभाग द्वारा तखतपुर विकासखण्ड के गनियारी में संचालित दो खाद दुकानों में भण्डारित 27.72 मीटरिक टन यूरिया खाद को जब्त कर इसके विक्रय पर रोक लगा दी गई है। स्रोत प्रमाण पत्र नहीं होने के बावजूद दुकानदारों द्वारा इस खाद की बिक्री की जा रही थी। उप संचालक कृषि के निर्देश पर गनियारी में संचालित मेसर्स दानी कृषि परामर्श केन्द्र एवं मेसर्स लवकेश खाद भण्डार का उर्वरक निरीक्षकों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि बीव्हीएफसीएल कम्पनी की यूरिया बगैर…
Read Moreकलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं, आज हुई 122 मामलों की सुनवाई, दो दर्जन लोगों को मिला नया राशनकार्ड
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर सौरभकुमार ने आज यहां जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में शहर सहित दूर-दराज से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर बडे़ इत्मीनान से उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने तत्काल हो सकने वाले कुछ आवेदनों का जहां जनदर्शन में ही समाधान कर दिया वहीं जांच एवं परीक्षण की जरूरत वाले कुछ गंभीर किस्म के मामलों को टीएल में पंजीकृत करते हुए निराकरण के लिए अधिकारियों को समय-सीमा दी। जनदर्शन में आज कलेक्टर ने 122 निजी और सामुदायिक मामलों की सुनवाई की। उन्होंने 24 लोगों…
Read Moreराष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ‘क्लीन गंगा ग्रीन गंगा’ : काशी विश्वनाथ कोरिडोर के लोकार्पण की प्रथम वर्षगांठ पर 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं विशाल टास्क फोर्स के संयुक्त तत्वधान में चला स्वच्छता अभियान.
अनिल कुमार सिंह हरीतिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर ने सभी को शपथ दिलाई, घाटों के पुजारियों एवं नाविकों तथा दर्शनार्थियों को स्वच्छता हेतु जागरूक किया समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन क्लीन गंगा ग्रीन गंगा के अंतर्गत आज दशाश्वमेध घाट से लेकर हरिश्चंद्र मणिकर्णिका घाट तक स्वच्छता स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरेंद्र चौधरी एवं कमांडेंट 95 बटालियन अनिल कुमार बृक्ष के मार्गदर्शन में सृजन सामाजिक विकास न्यास व 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं विशाल टास्क फोर्स के संयुक्त तत्वावधान…
Read More