जब रमन सरकार ने आदिवासी आरक्षण के लिये ननकीराम कंवर की सिफारिश को न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया तब क्यो मौन थे नंदकुमार साय ? – धनंजय सिंह ठाकुर

आदिवासी आरक्षण में हुई कटौती के लिए पूर्व रमन सरकार के साथ नंदकुमार साय भी जिम्मेदार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय के धरना को सियासी नौटंकी करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार विधानसभा के विशेष सत्र के माध्यम से आदिवासी समाज को 32 प्रतिशत आरक्षण का उनका कानूनी अधिकार देने जा रही है। रमन भाजपा सरकार की आदिवासी विरोधी कृत्यों  के  महापाप को धो रही है तब ऐसे में नंदकुमार साय जैसे और…

Read More

भूपेश बघेल सरकार के ईमानदार प्रयास से ही पहली बार ओबीसी और ईडब्ल्यूएस का एक प्रमाणिक डाटा तैयार हुआ है – सुरेंद्र वर्मा

नैतिकता भूल चूके भाजपाई बताएं कि 15 साल रमन-राज में पिछड़ा वर्ग आरक्षण की दिशा में क्या प्रयास हुए? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता अनर्गल बयानबाजी करने के बजाय यह बताएं कि 15 साल के रमन राज में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण और आर्थिक रूप से पिछड़ों को आरक्षण देने के लिए क्या प्रयास हुए? आबादी के आधार पर स्थानीय नागरिकों को आरक्षण सुनिश्चित करना भूपेश सरकार का…

Read More

मिशन अमृत की हाई पावर कमेटी की बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर: मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मिशन अमृत की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की चतुर्थ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मिशन अमृत दो के अंतर्गत राज्य के विभिन्न नगरीय निकायों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 550 करोड़ रूपए की अनुमानित लागत की जल प्रदाय योजनाओं के विस्तृत प्रतिवेदन का प्रस्तुतिकरण दिया गया। मिशन अमृत के अंतर्गत रायपुर जिले के नगर पंचायत माना कैंप, नगर पंचायत समोदा, नगर पंचायत मंदिर हसौद, नगर पंचायत चंदखुरी के अंतर्गत जल…

Read More

धान खरीदी केन्द्र कोरबी में अनियमितता के चलते दो कर्मचारी निलंबित, चार के खिलाफ एफआईआर, अनियमितता की जांच के लिए चार जांच दल गठित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर : जांजगीर-चांपा जिले के धान खरीदी केन्द्र कोरबी में धान खरीदी में अनियमितता का मामला पकड़ में आने पर दो कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ ही थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। कलेक्टर जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी समिति कोरबी में फर्जी पंजीयन की शिकायत की जांच सही पाये जाने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री एस.के. जोगी और धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी सह ऑपरेटर विकास सिंह को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस कार्य में संलिप्त श्रीमती…

Read More

छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय पुरस्कार: ’मोर मयारू गुरूजी’ कार्यक्रम को मिला स्कोच अवार्ड

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को नई दिल्ली में किया जाएगा सम्मानित मुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री ने दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर : छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा संचालित मोर मयारू गुरूजी कार्यक्रम का चयन बुधवार को स्कोच अवार्ड (सिल्वर) के लिए किया गया है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को यह अवार्ड नई दिल्ली में प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री…

Read More

पीसीपीएनडीटी एक्ट पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, घटते लिंगानुपात एवं बेटियों के महत्व पर जन-जागरूकता पर दिया गया जोर

भारत सरकार एवं विभिन्न राज्यों के विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर.: स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिंग चयन और पी.सी.पी.एन.डी.टी. (Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques Act, 1994) एक्ट पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आज राजधानी रायपुर में किया गया। भारत सरकार एवं विभिन्न राज्यों से आए विशेषज्ञों ने कार्यशाला में घटते लिंगानुपात और बेटियों के महत्व पर जन-जागरूकता पर जोर दिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि घटता लिंगानुपात एक बड़ी चुनौती है। इसे…

Read More

अधिकारी-कर्मचारियों के भविष्य निधि अंतिम भुगतान के तेजी से निराकरण पर हुई कार्यशाला

महालेखाकार के अधिकारियों ने प्रकरणों के निराकरण के लिए दिया मार्गदर्शन कार्यशाला में राज्य के सभी जिलों के कोषालय अधिकारी हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सेवा निवृत्त होने वाले वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के जी.पी.एफ. अंतिम भुगतान की कार्यवाही को त्वरित गति से निपटाने के लिए तथा कोषालयों और महालेखाकार कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय और तालमेल बनाने को लेकर आज राजधानी रायपुर स्थित महालेखाकार कार्यालय में समस्त कोषालय अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में संचालक कोष लेखा एवं पेंशन, प्रधान महालेखाकार तथा राज्य के…

Read More

जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विद्या भूषण शुक्ला तथा सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया

मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री ने अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर : रायपुर जीव जंतु बोर्ड के अध्यक्ष विद्या भूषण शुक्ला ने छत्तीसगढ़ राज्य बीज कृषि विकास निगम लिमिटेड के कार्यालय में आयोजित समारोह में अध्यक्षीय पद के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे थे। अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें…

Read More

बड़ी ख़बर : सूचना का अधिकार अधिनियम 2005, जानकारी से वंचित करने वाले 3 जनसूचना अधिकारी को 25-25 हजार रूपए का अर्थदण्ड : एक जनसूचना अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त श्री मनोज त्रिवेदी ने समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने वाले और सूचना का अधिकार अधिनियम का पालन नहीं करने वाले तीन जनसूचना अधिकारी पर 25-25 हजार रूपए का अर्थदंड अधिरोपित किया है। उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए हैं कि अर्थदंड की राशि संबंधित से वसूली कर शासकीय कोष में जमा कराकर आयेग को सूचित करें। उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र में पारदर्शी शासन व्यवस्था की यह निशानदेही होती हैं, कि उनके सभी नागरिकों को शासन व्यवस्था की…

Read More

राज्य सूचना आयुक्त अशोक अग्रवाल को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई, टीम वर्क के रूप में कार्य कर सूचना आयोग को सफल बनाएं : श्री अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त श्री अशोक अग्रवाल को आयोग कार्यालय में आज सेवा निवृत्ति होने पर सादे समारोह में विदाई दी गई। सूचना आयुक्त श्री अशोक अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सूचना आयोग में टीमवर्क के साथ कर आयोग के कार्यों को सफल बनाएं। आयोग के सभी अधिकारी और कर्मचारी सकारात्मक सोंच से कार्य करते हुए आयोग का नाम रोशन करें। निवृर्तमान राज्य सूचना आयुक्त श्री अगवाल ने कहा कि आयोग में 5 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धि भरा…

Read More