समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज आरंग विकासखंड के रानीसागर,चपरीद, समोदा, कुरूद, अमसेना और परसदा गांव का दौरा कर जन समस्याओं और मांगो की जानकारी ली। डॉ भुरे ने आज आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने के साथ-साथ गाँवो के गौठान,आँगनबाड़ी केंद्र,हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या आश्रम शाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं एव संशाधनों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियो से चर्चा कर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की…
Read MoreCategory: होम
फर्जी आंकड़ों की बाजीगरी छोड़ बघेल बतायें 10 हजार करोड़ की चपत क्यों लगवा दी ? – भाजपा
16 लाख गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास भूपेश बघेल ने नहीं बनने दिए समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ओपी चौधरी ने कहा है कि फर्जी आंकड़ों की बाजीगरी बंद कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह बतायें कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय प्रोजेक्ट्स 10 हजार करोड़ महंगे होने के पीछे उनकी क्या मंशा है। केंद्रीय परियोजनाओं का काम लटकाकर वे क्या दिखाना चाहते हैं। भूपेश बघेल की राज्य सरकार तो विकास की एक ईंट तक नहीं रख पाई। भाजपा की केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए काम कर…
Read Moreपूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने शहर दक्षिण विधानसभा के 200 से भी अधिक पीएम उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर व चूल्हा वितरण किया
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पीएम उज्ज्वला योजना से माताओं बहनों के अच्छे स्वास्थ्य, समय की बचत के साथ-साथ हो रही है पर्यावरण की सुरक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हमारे देश की माताओं बहनों के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कई योजनाओं की शुरुआत की गई। इन कई महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना। जिसे आगे बढ़ाते हुए, रायपुर दक्षिण विधानसभा के तत्पर कार्यालय पर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी…
Read Moreमुख्यमंत्री क्रिटीकल केयर की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस क्रिटिकॉन-2022 में हुए शामिल : कोरोना काल में मानवता की सेवा कर डॉक्टरों ने बचाई लाखों लोगों की जान- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित क्रिटीकल केयर पर आधारित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस क्रिटिकॉन-2022 में शामिल हुए । इस अवसर पर क्रिटिकॉन-2022 कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने आए क्रिटीकल केयर विशेषज्ञों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल मे मानवता की सेवा कर डॉक्टरों ने लाखों लोगों की जान बचाई। इस दौरान डाक्टर खुद भी संक्रमित हुए और कई डॉक्टरों को हमने खोया भी। फिर भी हमारे डॉक्टर और चिकित्सकीय स्टाफ लगातार लोगों की सेवा में लगे रहे। यही…
Read Moreसीएम भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने व्यक्त की प्रतिक्रिया : हवा में बात करना बंद करें भूपेश बघेल, छापों की अग्रिम जानकारी देने वाले अपने शुभचिंतकों का नाम करें सार्वजनिक
मुख्यमंत्री का बयान यानि “चोर की दाढ़ी में तिनका” समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ईडी और आयकर विभाग के छापे की संभावना जताने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मूणत ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां किसी को बताकर छापा नहीं मारती हैं। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञात हो चुका है कि वह अपने गलत कामों को और अधिक दिनों तक नहीं छुपा सकते हैं। वह समझ चुके हैं कि उनके और उनसे जुड़े लोगों…
Read Moreराज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार, 56 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में 05 सितंबर 2022 को दोपहर 12.30 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे और विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव होंगे। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 60 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 56 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान…
Read Moreमुख्यमंत्री ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का किया शुभारंभ : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जनता के अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री
सरकार ने हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊपर ऊठाने का किया कार्य- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा आज खैरागढ़ में दीपावली त्यौहार जैसा माहौल मुख्यमंत्री ने नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 364 करोड़ 56 लाख रूपए के 95 कार्यों का किया भूमि पूजन एवं लोकार्पण जिला शुभारंभ कार्यक्रम खैरागढ़ में 213 हितग्राहियों को 37 लाख 48 हजार रूपए की सामग्री का भी किया वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला का शुभारंभ किया। इस गरिमामय ऐतिहासिक पल में…
Read Moreशान्ति सरोवर में शिक्षक दिवस पर परिचर्चा : श्रेष्ठतम समाज के लिए मूल्य आधारित शिक्षा
5 सितम्बर से सात दिवसीय तनाव मुक्ति शिविर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिक्षाविद सेवा प्रभाग द्वारा रविवार 4 सितम्बर को सुबह 9 बजे परिचर्चा का आयोजन किया गया है। जिसका विषय होगा- श्रेष्ठतम समाज के लिए मूल्य आधारित शिक्षा। चर्चा में प्रतिभागी होंगे स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम.के. वर्मा, आई. आई. टी. भिलाई के डायरेक्टर प्रो. रजत मूना, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त, ट्रीपल आई. टी. के रजिस्ट्रार ले. कर्नल (से.नि.) राजेश कुमार मिश्रा तथा…
Read Moreमहिला संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी : दहेज लोभी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक रिमांड में
आरोपियों के विरुद्ध थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 238/2022 धारा 498ए, 34 भादवि पंजीबद्ध प्रकरण में फरार आरोपियों की पता तलाश जारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थिया की शादी ग्राम नवागांव निवासी पंकज रात्रे के साथ दिनांक 17 मार्च 2021 को सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से इसके पति पंकज रात्रे एवं अन्य लोगों द्वारा दहेज में मोटर सायकल एवं 50,000/ रूपये मायके वाले नही दिए है, बोलकर आये दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर लडाई झगडा मारपीट करते हुए शारिरिक एवं मानसिक रूप…
Read Moreमुख्यमंत्री 5 सितंबर को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 09 लाख रूपए का करेंगे भुगतान
गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 335.24 करोड़ का हो चुका है भुगतान गौठानों में अब तक 21,492 लीटर गौमूत्र की खरीदी महिला समूह वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ बनाने लगे ब्रम्हास्त्र और जीवामृत गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को हो चुकी 80.30 करोड़ रूपए की आय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 9 लाख रूपए की राशि…
Read More