महिला संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी : दहेज लोभी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

आरोपियों के विरुद्ध थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 238/2022 धारा 498ए, 34 भादवि पंजीबद्ध

प्रकरण में फरार आरोपियों की पता तलाश जारी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

प्रार्थिया की शादी ग्राम नवागांव निवासी पंकज रात्रे के साथ दिनांक 17 मार्च 2021 को सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से इसके पति पंकज रात्रे एवं अन्य लोगों द्वारा दहेज में मोटर सायकल एवं 50,000/ रूपये मायके वाले नही दिए है, बोलकर आये दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर लडाई झगडा मारपीट करते हुए शारिरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 238/2022 धारा 498ए, 34 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी पति  पंजक रात्रे को दिनांक 03 सितंबर 2022 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक प्रवीण राजपूत, आरक्षक – बलवंत चंद्रा एवं राजेन्द्र कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts