गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार अधिकारियों का भी सम्मान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में आर्थिक गतिविधियों के कुशल संचालन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के तीन स्वावलंबी गौठानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इन तीनों गौठानों को 50-50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के केसरा गौठान, रायपुर जिले के आरंग…
Read MoreCategory: होम
छत्तीसगढ़ के 10 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, 10 अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदक और 8 अधिकारियों को यूनियन होम मिनिस्टर मेडल, जेल विभाग के 8 अधिकारियों को सराहनीय सुधार सेवा पदक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सभी अधिकारियों को किया पुरस्कृत वर्ष 2021 और 2020 में इन पुरस्कारों के लिए चयनित अधिकारियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस और जेल विभाग के अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक, यूनियन होम मिनिस्टर मेडल, सराहनीय सुधार सेवा पदक, गुरू घासीदास पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार, रानी सुबरन कुंवर…
Read Moreजनसंपर्क संचालनालय में संचालक श्री चौबे ने किया ध्वजारोहण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय में संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। श्री चौबे ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर संचालक द्वय श्री उमेश मिश्रा एवं श्री संजीव तिवारी सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Read Moreराज्य के 422 स्कूलों में लागू होगी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
10 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू दंतेवाड़ा जिले के सभी शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों को दिया जाएगा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का स्वरूप आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर राज्य के विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री की सौगात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पावन और गौरवशाली अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण करने के बाद प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के विद्यार्थियों को…
Read Moreमुख्यमंत्री ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण : न्याय की विरासत के साथ आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल
गांधी जयंती से शुरू होंगे ‘रूरल इंडस्ट्रियल पार्क‘: एक वर्ष में 300 पार्क की स्थापना का लक्ष्य जन्माष्टमी से ‘कृष्ण कुंज योजना‘ की होगी शुरूआत छत्तीसगढ़ में 5.03 लाख से अधिक वन अधिकार पत्र वितरित पेसा कानून से ग्राम सभाओं को मिलेगा जल-जंगल-जमीन के बारे में खुद फैसला लेने का अधिकार आगामी शिक्षा सत्र से 422 स्कूलों में लागू होगी स्वामी आत्मानंद योजना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पावन और गौरवशाली अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड…
Read Moreआजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कलेक्टर इलेवन एवं नागरिक इलेवन के मध्य मैत्री फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन, कलेक्टर इलेवन की टीम 5-0 से हुई विजयी
खेल के आयोजन से प्रशासन एवं नागरिकों के मध्य मैत्री की बेहतर भावना होती है विकसित – कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जशपुर के रणजीता स्टेडियम में रिमझिम फुहारों के बीच जिला प्रशासन एवं नागरिकों के मध्य मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन। किया गया। जहां नागरिक इलेवन टीम की अगुवाई संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विधायक कुनकुरी श्री यू.डी. मिंज एवं कलेक्टर इलेवन टीम की अगुवाई कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने की। मैच में …
Read Moreस्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सेंट जेवियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की बैंड द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुति
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विधायक कुनकुरीयू.डी. मिंज की उपस्थिति में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सेंट जेवियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की बैंड द्वारा देश भक्ति से परिपूर्ण सुंदर प्रस्तुति दी गई। बच्चों की शानदार प्रस्तुति के लिए उपस्थित अतिथियों द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जशपुर विधायक विनय भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक…
Read Moreसंसदीय सचिव ने शहीद जवानों के परिजनों को शॉल, श्रीफल देकर किया सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विधायक कुनकुरीयू.डी. मिंज की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के वीर शहीद जवानों के परिजनों को शॉल श्री फल देकर सम्मानित किया गया। संसदीय सचिव श्री मिंज ने कहा कि शहीदों के परिजनों का सम्मान करना हम सबके लिए भावुक क्षण होता है। हमारे जवानों ने अपने परिवार की चिंता किए बिना देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। हमें हमारे वीर जवानों की शहादत…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट आवास में किया ध्वजारोहण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने कलेक्ट्रेट आवास में ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अजय किशोर लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती लवीना पाण्डेय, एसडीएम जशपुर बालेश्वर राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Read Moreकलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर जशपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने कार्यो को जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। लोगों की छोटी-छोटी आवेदनों का भी निराकरण समय पर करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन…
Read More