विशेष लेख : मोदी की योजना से मिला सहारा, दिलीप-सावित्री की जोड़ी ने कोरिया में जगाई ‘गुड मॉर्निंग’

पीएमईजीपी से शुरू किया बेकरी उद्योग, खुद बने आत्मनिर्भर और 10 लोगों को दिया रोजगार दूसरे की बेकरी में काम करने से अपने कारोबार तक का सफर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार (एल. डी.मानिकपुरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी) रायपुर  : कोरिया में अब कई परिवारों की सुबह सिर्फ ‘गुड मॉर्निंग’ संदेश से नहीं, बल्कि ‘गुड मॉर्निंग बेकरी’ के ताजा ब्रेड, टोस्ट, बिस्किट और केक से भी होती है। ग्राम ओड़गी के दिलीप और सावित्री गुप्ता की जोड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी)…

Read More

महज 100 रुपए की बचत से शुरू हुआ आत्मनिर्भरता का सफर, बिहान योजना के सहारे शशिकला ने खड़ी की आटा-दाल चक्की; आज 9 हजार रुपए मासिक आय से बनीं ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन की मिसाल

स्वावलंबन की नई सुबह  100 रुपए की बचत से शुरू हुआ सफर, आटा-दाल चक्की ने शशिकला को बनाया आत्मनिर्भर ​रायपुर : “मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है; पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।” आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की यह कहावत छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पूरी तरह चरितार्थ हो रही है। जीवन में बड़ा बदलाव लाने के लिए हमेशा किसी बड़ी पूंजी की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि दृढ़ संकल्प, अनवरत मेहनत और सही मार्गदर्शन से छोटी-सी शुरुआत भी सफलता की एक…

Read More

​रंगों के कैनवास पर दिखी संस्कृति, प्रकृति और राष्ट्रप्रेम की झलक—नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न; स्थानीय व प्राकृतिक सामग्रियों से विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत रचनात्मकता, विजेता प्रतिभागियों को मिला सम्मान

सेवा संकल्प अभियान : नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ थीम पर बिखरे रचनात्मकता के रंग ​रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायणपुर में सोमवार को जिला स्तरीय महाविद्यालयीन रंगोली प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन किया गया। “सेवा के रंग-राष्ट्र के संग” थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय परंपराओं और रचनात्मक अभिव्यक्ति के प्रति जागरूकता व रुचि विकसित करना रहा।…

Read More

रंगोली में पोषण का संदेश, संस्कारों में मातृत्व और बचपन की खुशियां—नारायणपुर के कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, गर्भवती माताओं व शिशुओं को स्वास्थ्य-पोषण की दी महत्वपूर्ण जानकारी

सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’ बच्चों के परिचय के साथ गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार संपन्न ​रायपुर : राज्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारायणपुर  जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 सितंबर से ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर पालिका क्षेत्र स्थित कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सामुदायिक सहभागिता और अपनत्व से सराबोर कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और नागरिकों ने बड़े उत्साह…

Read More

धमतरी के बेंद्रानवागांव में हर घर पहुंचा नल का शुद्ध जल, बना ‘हर घर जल’ प्रमाणीकृत ग्राम; 137वें गांव के रूप में मिली नई पहचान, अब ग्रामीण खुद संभालेंगे जलापूर्ति व्यवस्था—70 रुपये मासिक जलकर से बनेगा गांव का जल तंत्र आत्मनिर्भर

नल से जल, स्वावलंबन से कल धमतरी का बेंद्रानवागांव बना ‘हर घर जल’ प्रमाणीकृत ग्राम रायपुर : जब पानी घर के आंगन और चौखट तक पहुँचता है, तो केवल एक जीवनदायिनी सुविधा ही नहीं बदलती, बल्कि गाँव की दिनचर्या, स्वच्छता और पूरे ग्रामीण जनजीवन की तस्वीर बदल जाती है। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-भागीदारी के ज़रिए धरातल पर उतारने की एक अनुकरणीय मिसाल धमतरी विकासखंड के ग्राम बेंद्रानवागांव से सामने आई है। दूर-दराज से पानी ढोने की मजबूरी को पीछे छोड़ते हुए बेंद्रानवागांव अब…

Read More

‘जल है तो कल है’ की मिसाल बना धमतरी का बेन्द्राचुवा, आजीविका डबरी ने प्रभु लाल की बदली खेती की तस्वीर; 2.5 एकड़ खेत को मिली सिंचाई, मछली पालन से जुड़ी अतिरिक्त आय और समृद्धि की नई राह

जल संचयन से समृद्धि की ओर धमतरी के प्रभु लाल ने आजीविका डबरी से गढ़ी सफलता की नई इबारत ​रायपुर : “जल है तो कल है” की उक्ति को धमतरी जिले के एक छोटे से गांव ने चरितार्थ कर दिखाया है। जल की एक-एक बूंद को सहेजकर उसे आजीविका का मजबूत आधार बनाने की सोच ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रही है। इसका जीवंत और प्रेरक उदाहरण मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत पठार के आश्रित गांव बेन्द्राचुवा में देखने को मिलता है, जहां एक आजीविका डबरी ने एक साधारण…

Read More

मां की सेहत से बेटी के सुनहरे कल तक, मातृ वंदना योजना बनी सुधा का सहारा; पोषण के लिए मिली सहायता से मजबूत हुई मातृत्व की राह, 6 हजार रुपये से बेटी के भविष्य की शुरू की सुरक्षित बचत

सेवा संकल्प अभियान से मातृत्व को मिला संबल, बेटी के भविष्य की मजबूत हुई नींव मातृ वंदना योजना से सुधा ने संवारी सेहत, प्रोत्साहन राशि से बेटी के लिए शुरू की बचत रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। बचेली नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-3 निवासी श्रीमती सुधा पटवा के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृत्व के दौरान पोषण और देखभाल का सहारा बनी। योजना से मिली सहायता का उपयोग उन्होंने अपनी सेहत और नवजात बेटी की देखभाल में…

Read More

स्वच्छ भारत मिशन ने बदली कुमारी बाई के परिवार की जिंदगी, घर में शौचालय से मिला स्वच्छता के साथ सम्मान और सुरक्षा; बीमारियों व इलाज के खर्च में कमी से गांव में भी जगी जागरूकता की नई उम्मीद

सेवा की कहानी : स्वच्छता, सम्मान और सुरक्षाः राजनांदगांव की कुमारी बाई के जीवन में स्वच्छ भारत मिशन से आया सकारात्मक बदलाव रायपुर : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण परिवारों के जीवन में स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षा का एक नया अध्याय लिख रहा है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मणभरदा निवासी श्रीमती कुमारी बाई के परिवार के लिए यह योजना वरदान साबित हुई है। घर में व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण से उनके परिवार को खुले में शौच की समस्या से मुक्ति मिली है, जिससे विशेष रूप…

Read More

‘बिहान’ से बदली दिनेश्वरी की जिंदगी, डोंगरगढ़ की लखपति दीदी ने मशरूम से अगरबत्ती-साबुन तक खड़ा किया बहुआयामी कारोबार; 52 हजार की पारिवारिक आय बढ़कर पहुंची डेढ़ लाख रुपये सालाना

लखपति दीदी डोंगरगढ़ की दिनेश्वरी सोरी ने ‘बिहान’ योजना से बदली तकदीर मशरूम उत्पादन से लेकर अगरबत्ती, साबुन और गोबर के दीये निर्माण तक कई आजीविका गतिविधियों से बढ़ाई आय रायपुर : ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह किस प्रकार मील का पत्थर साबित हो रहे हैं, इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम धनडोंगरी की लखपति दीदी श्रीमती दिनेश्वरी सोरी ने पेश की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर उन्होंने सामान्य गृहिणी से लेकर एक सफल…

Read More

नारायणपुर में सुरक्षा बलों ने कसी ऑपरेशनल तैयारियों की कमर, पुलिस-आईटीबीपी-बीएसएफ व सशस्त्र बलों की संयुक्त बैठक में सुरक्षा रणनीति पर मंथन; बेहतर समन्वय, खुफिया सूचना साझाकरण और संयुक्त अभियानों को प्रभावी बनाने पर जोर

यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक आयोजित, मानसून के बाद की ऑपरेशनल तैयारियों एवं सुरक्षा रणनीति पर हुआ मंथन सड़क एवं अधोसंरचना विकास, आक्रामक एरिया डोमिनेशन और घेराबंदी एवं तलाशी अभियान को लेकर बनाई गई समन्वित रणनीति नारायणपुर : आज दिनांक 30.09.2026 को पुलिस अधीक्षक नारायणपुर संदीप कुमार पटेल के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नारायणपुर में यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय साबद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्या चंद्राकर, एसडीओपी नारायणपुर अजय सिंह…

Read More