बारिश से तर हुआ छत्तीसगढ़, मानसून सीजन में अब तक सामान्य के करीब 996.5 मिमी वर्षा; बलरामपुर में 169.7% बारिश ने बनाया रिकॉर्ड, कांकेर 67% के साथ सबसे पीछे

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में सबसे कम वर्षा ​रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 19 सितंबर 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू मानसून सीजन में 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 96.4 प्रतिशत (996.5 मि.मी.) बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि इस अवधि के लिए राज्य की औसत वर्षा 1033.6 मि.मी. निर्धारित है।​ प्रदेशभर के जिलों में वर्षा का रुख मिश्रित रहा है। सरगुजा संभाग की बात करें…

Read More

चिरायु योजना ने नन्हे भाव्यांश को दी नई धड़कन, समय पर हुई पहचान और सफल हृदय सर्जरी से जन्मजात हृदयरोग पर मिली जीत, लौटी मासूम की खिलखिलाती मुस्कान

नन्हे दिल को मिली नई धड़कन चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन ​रायपुर : समय पर ली गई एक सही स्वास्थ्य जांच किसी मासूम का पूरा भविष्य संवार सकती है, इसका जीवंत उदाहरण धमतरी के नन्हें भाव्यांश साहू की यह सफलता की कहानी है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित ‘चिरायु योजना’ ने जन्मजात हृदयरोग से जूझ रहे इस बच्चे को न केवल समय पर सही इलाज दिलाया, बल्कि उसके परिवार के जीवन में खुशियों की एक नई रोशनी भी बिखेर दी। कहानी की…

Read More

फसल नुकसान के बाद पीएम फसल बीमा बना तरुण चंदेल का सुरक्षा कवच, 28 हजार रुपये की बीमा राशि से मिला आर्थिक संबल और अगली फसल की तैयारी का भरोसा

सफलता की कहानी जोखिम से सुरक्षा तक ​आपदा बनी नहीं राह का रोड़ा PM फसल बीमा योजना से किसान तरुण चंदेल को मिला 28 हजार रुपए का आर्थिक संबल ​रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि और जोखिम प्रबंधन के लिए संचालित योजनाएं धरातल पर सार्थक परिणाम दे रही हैं। नारायणपुर जिले के ग्राम बिंजली निवासी कृषक तरुण चंदेल की कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि कैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना विपरीत परिस्थितियों में किसानों के लिए सुरक्षा कवच और आर्थिक संबल बनकर उभरी है। ​4…

Read More

उतरा बाई की बदली जिंदगी की तस्वीर, पक्के घर से मिला सुकून, उज्ज्वला से धुआंमुक्त रसोई और महतारी वंदन से हर माह ₹1,000 का आर्थिक संबल

उतरा बाई की जिंदगी में आया उजाला: पक्के घर से धुएं से मुक्ति और आर्थिक संबल तक का सफर प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया सुरक्षित आशियाना, उज्ज्वला से रसोई हुई धुआंमुक्त महतारी वंदन योजना से हर माह मिल रहा 1,000 रुपये का आर्थिक संबल सरकारी योजनाओं ने बदली रोजमर्रा की जिंदगी, उतरा बाई के चेहरे पर लौटी खुशियों की मुस्कान रायपुर : कभी बारिश की हर बूंद के साथ कच्चे मकान की चिंता, रसोई में लकड़ी के धुएं के बीच खाना पकाने की मजबूरी और घरेलू जरूरतों के लिए सीमित…

Read More

पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना हुआ साकार, सुरक्षित छत मिलने से मौसम की मार से राहत और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद

सेवा संकल्प से बदली पहाड़ी कोरवा परिवारों की जिंदगी, पक्के घर ने दिया सुरक्षा और सम्मान का आधार पीएम जनमन योजना से साकार हुआ वर्षों पुराना आवास का सपना, मौसम की मार से मिली राहत कच्चे घर की परेशानियां हुईं दूर, अब सुरक्षित छत के नीचे बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहे परिवार रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचने से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। सरगुजा जिले के जनपद पंचायत उदयपुर अंतर्गत…

Read More

विशेष लेख – “सेवा_संकल्प_अभियान” : डिजिटल पंख: क्रेडिट बैंक और डिजीलॉकर से गढ़ी ‘कहानी बदलाव की’, पूरा हुआ ‘सेवा का संकल्प’

विष्णु प्रसाद वर्मा, सहायक संचालक रायपुर : राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अंतर्गत केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग के समन्वय से शुरू हुई ‘एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट’ (ABC) और डिजीलॉकर एकीकरण योजना ने राज्य में शिक्षा का परिदृश्य पूरी तरह बदल दिया है। सत्र 2023-24 से लागू हुई यह व्यवस्था वर्ष 2026 में पूरी तरह परिपक्व हो चुकी है, जिससे राज्य के 6.5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य सुरक्षित और सुगम हो गया है। यह पहल छत्तीसगढ़ में सुदूर वनांचल से लेकर शहरी क्षेत्रों तक…

Read More

तकनीक से बदली सरकारी सेवाओं की तस्वीर, सेवा सेतु बना नागरिकों के लिए सुशासन का आसान माध्यम900 से अधिक सेवाएं एक मंच पर उपलब्ध, गांवों तक पहुंची डिजिटल सुविधा; डॉली गंधर जैसे नागरिकों को दस्तावेज सुधार से मिली राहत

सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं डिजिटल तकनीक से सरल हुई सेवा प्रक्रिया, आवेदन से प्रमाण पत्र तक पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था रायपुर  :  नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की ‘सेवा सेतु’ पहल शासन और नागरिकों के बीच की दूरी कम करने का प्रभावी माध्यम बन रही है। विभिन्न विभागों की सेवाओं को एकीकृत डिजिटल मंच पर लाकर…

Read More

मानव शरीर से आभामंडल तक… ऊर्जा और चेतना की अनदेखी दुनिया पर विशेषज्ञों ने डाला प्रकाश, ‘स्वयं से साक्षात्कार’ कार्यशाला में समझाया पंचकोश और षट्चक्र का रहस्य.

भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान ‘स्वयं से साक्षात्कार’ कार्यशाला में विशेषज्ञों ने पंचकोश, षट्चक्र एवं आभामंडल की अवधारणाओं पर दी जानकारी रायपुर : रायपुर में आयोजित ‘स्वयं से साक्षात्कार’ कार्यशाला में भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के संदर्भ में मानव ऊर्जा, चेतना और आभामंडल की अवधारणाओं पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। स्वामी महेश ने पंचकोश और परा-अपरा विद्या के माध्यम से शरीर एवं आंतरिक चेतना के संबंध को समझाया, वहीं डॉ. अनिल गुप्ता ने ऊर्जा…

Read More

शहरों में हरियाली के साथ नागरिक सुविधाओं का विस्तार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देशन में तीन शहरों को 7.29 करोड़ की सौगात; एक वर्ष में बनेंगे आधुनिक उद्यान, पांच साल तक होगा संचालन-संधारण

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अहिवारा, मुंगेली और कांकेर में 7.29 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होंगे आधुनिक उद्यान तीनों उद्यानों में लगाए जाएंगे 8,732 पौधे, बच्चों के लिए प्ले-एरिया और नागरिकों के लिए ओपन जिम सहित विकसित होंगी अनेक सुविधाएं एक वर्ष में पूर्ण होंगे निर्माण कार्य, पांच वर्षों तक चयनित एजेंसी करेगी संचालन एवं संधारण मुख्यमंत्री श्री साय के मार्गदर्शन और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देशन में मिशन अमृत…

Read More

अग्र महाकुंभ-2026 में मुख्यमंत्री साय ने खोले औद्योगिक विकास के आंकड़े, निवेश प्रस्ताव 8.23 लाख करोड़ पार; युवाओं के लिए स्टार्टअप मिशन, टेक्नोलॉजी लैब और इंडस्ट्री सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की योजना

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित होंगे उद्यमिता विकास केंद्र मुख्यमंत्री ने ट्रेड फेयर का किया शुभारंभ, ‘अग्रकुल दर्शन’ पत्रिका का किया विमोचन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का किया शुभारंभ रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अंबिकापुर में आयोजित दो दिवसीय…

Read More