गणेश उत्सव एवं आगामी त्यौहारों के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी
विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 13 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
रायपुर : गणेश उत्सव एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आदित्य पांडे के निर्देशन में तथा संबंधित सहायक पुलिस आयुक्तों के पर्यवेक्षण में थाना पंडरी, थाना उरला, थाना गुढ़ियारी एवं थाना खमतराई क्षेत्र में कुल 13 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
थाना पंडरी द्वारा धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत 04 अलग-अलग इस्तगासा में 04 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा सभी को माननीय सहायक पुलिस आयुक्त पंडरी के समक्ष पेश किया गया।
थाना उरला द्वारा धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत 02 इस्तगासा में 03 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
थाना गुढ़ियारी द्वारा धारा 126, 135(3) BNSS के तहत 03 प्रकरणों में 03 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
वहीं थाना खमतराई द्वारा धारा 170 BNSS के तहत 03 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
इस प्रकार थाना पंडरी में 04, थाना उरला में 03, थाना गुढ़ियारी में 03 तथा थाना खमतराई में 03, कुल 13 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा गणेश उत्सव एवं आगामी त्यौहारों के दौरान सतत निगरानी, पेट्रोलिंग एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के माध्यम से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया लगातार जारी है।
