महिलाओं के लिए साय सरकार का बड़ा तोहफा! जमीन की रजिस्ट्री पर 50% शुल्क माफ, रायगढ़ की शर्मिला मिश्रा ने बचाए करीब 25 हजार रुपये

महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से महिलाओं को मिल रही बड़ी आर्थिक राहत रायगढ़ की शर्मिला मिश्रा ने जमीन की रजिस्ट्री में बचाए करीब 25 हजार रुपये, मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का जताया आभार महिलाओं के नाम अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर पंजीयन शुल्क 4 प्रतिशत से घटकर हुआ 2 प्रतिशत रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और पंजीयन…

Read More

सत्ता के गलियारे से बड़ी खबर! योग आयोग अध्यक्ष समेत 3 पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का प्रोटोकॉल, शासन ने तत्काल प्रभाव से लागू किया आदेश

संजय अग्रवाल, अंजय शुक्ला और शरद अवस्थी को मिली नई प्रशासनिक जिम्मेदारी व शिष्टाचार दर्जा; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश। रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न राज्य आयोगों, मंडलों और विकास प्राधिकरणों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को लेकर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेशानुसार, निगम और मंडलों के पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के तहत निम्नलिखित पदाधिकारियों को राज्य मंत्री…

Read More

पुलिस की सख्ती का असर! समझाइश के अगले ही दिन पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू-डंडे से हमला करने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

रायगढ़ पुलिस का सख्त रूख : समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर चला पुलिस का डंडा, 6 को भेजा जेल रायगढ़ में त्योहार के बीच गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं—पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू-डंडे से हमला करने वाले 6 गिरफ्तार मारपीट में शामिल आरोपियों पर हत्या का प्रयास, बलवा की धाराओं में कार्रवाई रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस ने शहर के बदमाशों को साफ संदेश दे दिया है—अपराध करोगे तो कार्रवाई तय है। एक दिन पहले ही शहर के बदमाशों को थाने में बुलाकर अपराध से दूर रहने की समझाइश दी…

Read More

फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप! ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में तत्कालीन पटवारी राकेश साय गिरफ्तार, आदिवासी और सरकारी जमीन के अंतरण का खुलासा

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा कापू क्षेत्र अंतर्गत पण्डो जनजाति की भूमि और शासकीय जमीन के फर्जी अंतरण में पटवारी की भूमिका संदिग्ध पर अपराध दर्ज ऑपरेशन क्लीन हंट” में फरार पटवारी राकेश साय गिरफ्तार, लैपटॉप व प्रिंटर जब्त रायगढ़ : कलेक्टर रायगढ़ मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में कापू पुलिस ने जमीन संबंधी गंभीर धोखाधड़ी के दो मामलों में फरार मुख्य आरोपित तत्कालीन पटवारी राकेश साय को गिरफ्तार किया है। आरोपित…

Read More

तीन साल तक शोषण का आरोप, शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन में! कापू पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी दिनेश एक्का को दबोचा, भेजा न्यायिक रिमांड पर

नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई अभियान संवेदना” का असर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में कापू पुलिस ने बिछाया मुखबिरों का जाल, गांव पहुंचते ही पकड़ा रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ जिले में महिला एवं नाबालिक बच्चों की  शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे हैं “अभियान संवेदना” के तहत कापू पुलिस ने कल नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी दिनेश एक्का निवासी टिहलीसराई थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण…

Read More

ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी कार्रवाई! बाइक-मोबाइल चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने यू-ट्यूबर विकास चौहान को गांव में दबिश देकर दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के साथ बाइक-मोबाइल चोरी में शामिल फरार आरोपी विकास चौहान गिरफ्तार रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस को वाहन चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के साथी एवं घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी विकास कुमार…

Read More

गुदुम बाजा-मोहरी की गूंज से झूम उठा ‘रंग-तरंग’! छत्तीसगढ़ी लोकधुनों ने बांधा ऐसा समां कि संस्कृति प्रेमियों के दिल जीत ले गईं कलाकारों की प्रस्तुतियां

गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन रायपुर : छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक लोकवाद्यों और लोक कलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों से तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन जीवंत हो उठा। लोकवाद्य गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों ने आयोजन स्थल पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की विशिष्ट छटा बिखेरी और उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व संस्कृति आयुक्त अनिल कुमार साहू…

Read More

छत्तीसगढ़ में H1N1/स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता! जशपुर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बुखार-खांसी और सांस की तकलीफ को नजरअंदाज न करने की अपील

H1N1/स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों को न करें नजरअंदाज, समय पर लें चिकित्सकीय सलाह जशपुर : छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में H1N1/स्वाइन फ्लू के प्रकरण सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। दुर्ग, बिलासपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा ने जिलेवासियों से संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की…

Read More

खनिजों से आगे बढ़ा छत्तीसगढ़! ₹8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों से हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग की ओर बड़ा दांव, AI, सेमीकंडक्टर और ग्रीन स्टील से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव रायपुर : छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान लंबे समय से खनिज और प्राथमिक प्रसंस्करण पर आधारित रही है। अब राज्य इस पहचान को बदलते हुए कच्चे संसाधनों की बजाय वैल्यू एडेड और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंगका केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार की औद्योगिक रणनीति में इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग, ऑटो कंपोनेंट्स, रक्षा उपकरण, एआई और ग्रीन स्टील जैसे क्षेत्रों को प्रमुखता दी जा रही है। राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024-30…

Read More

कैलाश गुफा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर! मार्ग पर हुआ खतरनाक भू-स्खलन, रास्ता बंद कर PWD ने संभाला मोर्चा, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन शुरू

कैलाश गुफा मार्ग को लेकर प्रकाशित खबर के संबंध में लोक निर्माण विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण भारी वर्षा और तालाब से पानी रिसाव के कारण हुआ भू-स्खलन, विभाग ने वैकल्पिक मार्ग से आवागमन किया शुरू जशपुर : समाचार में पत्र में प्रकाशित खबर “कैलाश गुफा मार्ग की सड़क धंसी, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने से पहले चिंता” के संबंध में कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग (भ/स) संभाग जशपुर ने स्पष्टीकरण जारी किया है। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि गायबुढ़ा-कैलाश मार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 2018-19 में कराया गया था, जिसका…

Read More