पुलिस स्मृति दिवस पर बिलासपुर में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि, IG रामगोपाल गर्ग ने किया नामावली का वाचन; शहीद परिवारों का सम्मान

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि एवं सलामी पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने शहीदों की नामावली का किया वाचन, शहीद परिजनों का किया सम्मान पुलिस एवं सुरक्षा बलों के वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को किया गया नमन बिलासपुर : द्वितीय वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सकरी-बिलासपुर के परेड ग्राउंड में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस एवं…

Read More

दुर्गा पंडाल की दान पेटी से लेकर टावर के AC वायर तक पर चोरों की नजर! पुरानी भिलाई पुलिस ने 3 आरोपियों पर की कार्रवाई, 2 नाबालिग भी शामिल; कॉपर वायर और नकदी बरामद।

दुर्गा पंडाल की दान पेटी एवं शकुन टावर से एसी का कॉपर वायर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने चोरी के दो प्रकरणों में त्वरित विवेचना करते हुए आरोपियों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की। आरोपियों द्वारा रैकी कर दुर्गा पंडाल में रखी दान पेटी एवं शकुन टावर के एसी का कॉपर वायर चोरी करना बताया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की रकम आपस में बांटने तथा कॉपर वायर को बोरी में भरकर छिपाने की जानकारी दी। आरोपियों…

Read More

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा! 9 महीने में 9,216 चालान, ₹69.44 लाख का समन शुल्क वसूला—तेज रफ्तार, बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई।

“इंटरसेप्टर वाहन से तेज रफ्तार वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की सतत निगरानी , 9 माह में कुल 9,216 वाहन चालकों पर की गयी कार्यवाही। तेज रफ्तार, प्रेशर हॉर्न, बिना हेलमेट एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर लगातार की जा रही कार्यवाही।” वर्ष 2026 के जनवरी से सितंबर माह तक कुल 9,216 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर ₹69,44,100 समन शुल्क वसूल किया गया। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन कर वाहन चालाने वाले कुल 1862 चालकों पर की गयी कार्यवाही। 153 प्रेशर हॉर्न, 6920 बिना हेलमेट एवं 226 शराब…

Read More

₹5 से 15 हजार के कमीशन का लालच पड़ा भारी! साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 13 आरोपी दुर्ग पुलिस के शिकंजे में, 6 थानों और ACCU की संयुक्त कार्रवाई से म्यूल बैंक खातों का खुलासा।

कमीशन के लालच में बैंक खाते उपलब्ध कराकर साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने 06 थानों एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में म्यूल बैंक खातों का किया खुलासा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने 06 थानों एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में कुल 13 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आरोपी 5,000 से 15,000 रुपये तक के कमीशन के लालच में अपने अथवा अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते…

Read More

देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को नमन! भिलाई में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, IG अभिषेक शांडिल्य ने परेड की सलामी लेकर किया पुष्पचक्र अर्पित।

पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने परेड की सलामी लेकर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों का साहस, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा सदैव स्मरणीय रहेगा। दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई परिसर स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग अभिषेक शांडिल्य, भा.पु.से. द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा शहीद स्मारक पर…

Read More

बटनदार चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, पुराने हत्या प्रयास केस में भी स्थायी वारंट जारी—न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप!

बटनदार धारदार चाकू लेकर घूम रहे आरोपी को न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार हत्या के प्रयास के पुराने मामले में स्थायी वारंट भी जारी मुखबिर की सूचना पर पुरैना तालाब के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से लोहे का बटनदार, एक तरफ धारदार तथा दूसरी तरफ कटरनुमा चाकू बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 372/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध वर्ष…

Read More

अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पामगढ़ में दो आरोपी गिरफ्तार! 4,400 रुपये की महुआ शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त।

अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री पर पामगढ़ पुलिस का प्रहार, दो अलग-अलग मामलों में 02 आरोपी गिरफ्तार 22 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 4,400 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त जांजगीर-चांपा : जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पामगढ़ पुलिस ने दो अलग- अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए…

Read More

चाकू की नोक पर ट्रेलर चालक से लूट, फिर मोबाइल की खरीद-बिक्री में खुलती गई पूरी कहानी! जूटमिल पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 6 को दबोचा, लूट का मोबाइल और Samsung A36 भी जब्त।

जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर महज चंद रुपयों के लालच में लूट की संपत्ति खरीदना पड़ा भारी, मोबाइल की कड़ी जोड़ते हुए लूट के मुख्य आरोपी तक पहुंची पुलिस आरोपी नीरज से भुवन, रोहित, संजय और आकाश तक पहुंचा लूट का मोबाइल आरोपी शनि केंवट ने साथियों के साथ मिलकर दिया था लूट की वारदात को अंजाम लूट की संपत्ति खरीदने के आरोप में पांच अन्य आरोपी भी गिरफ्तार लूट…

Read More

क्या आपके उत्पाद भी पहुंचेंगे विदेशी बाजारों तक? RAMP योजना से खुलेगी निर्यात की राह, रायपुर में MSME उद्यमियों को मिलेगी IEC कोड, विदेशी खरीदारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी।

छत्तीसगढ़ में RAMP योजना के अंतर्गत MSME उद्यमियों के लिए एक्सपोर्ट ट्रेनिंग एवं वर्कशॉप, आगामी 12 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन आमंत्रित रायपुर  :  छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने तथा निर्यात के अवसरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से RAMP योजना के अंतर्गत Export Procedures & Schemes for MSMEs विषय पर एक्सपोर्ट ट्रेनिंग एवं वर्कशॉप आयोजित की जा रही हैं। इस पहल के अंतर्गत 13 अक्टूबर 2026 को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से…

Read More

बैंक में जमा आपकी पुरानी रकम से लेकर पेंशन और बीमा तक… धरसींवा के शिविर में खुले कई जरूरी राज! बैंक ऑफ बड़ौदा की पहल से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी, कई विभागों ने एक साथ लगाया स्टॉल।

धरसींवा में बैंक संतृप्ति शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिली बैंकिंग एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर बैंकिंग, बीमा, पेंशन, कृषि एवं आजीविका संबंधी योजनाओं की दी गई जानकारी विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जागरूक रायपुर  :  ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्वावधान में रायपुर जिले के धरसींवा में बैंक संतृप्ति शिविर (सैचुरेशन…

Read More