राज्योत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कला और भक्ति संगीत के रंगों से सराबोर हुए दर्शक ‘मैं अयोध्या हूं’ के नाट्य मंचन में दिखी भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरवशाली इतिहास की झलक लोकप्रिय पार्श्व गायिका स्वास्ति मेहुल की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने राज्योत्सव की शाम को भक्तिरस में डुबोया और कंचन जोशी ने छत्तीसगढ़ी गानों से सभी का मोहा मन राज्यपाल रमेन डेका ने किया कलाकारों का सम्मान शिल्पग्राम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बिखरी छत्तीसगढ़ी लोककला और शास्त्रीय नृत्यों की अनुपम छटा रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव…
Read MoreCategory: होम
सशक्त नारी और हुनरमंद युवाओं से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़! बिलासपुर राज्योत्सव में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा संदेश, विकास, रोजगार और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया!
सशक्त नारी और युवा शक्ति के संकल्प से बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : अरुण साव उप मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में राज्योत्सव का किया शुभारंभ, प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का देर रात तक दर्शकों ने उठाया आनंद रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि श्री साव ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सशक्त नारियों और हुनरमंद युवाओं की भागीदारी…
Read Moreभारत मंडपम में CM विष्णु देव साय ने किया हरित ऊर्जा पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन, छत्तीसगढ़ की नवीकरणीय ऊर्जा नीति और निवेश संभावनाओं को मिला राष्ट्रीय मंच!
मुख्यमंत्री ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी पहलों का समावेश नई दिल्ली/रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रदर्शनी स्टॉल पर राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, निवेश संभावनाओं और हरित ऊर्जा विकास पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में छत्तीसगढ़ की रिन्यूएबल…
Read Moreछत्तीसगढ़ को सुशासन में आदर्श और अर्थव्यवस्था में सशक्त बनाने का संकल्प! राज्योत्सव के मंच से राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा संदेश, बस्तर में शांति से लेकर सेमीकंडक्टर और एआई निवेश तक बताया विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप!
छत्तीसगढ़ को सुशासन में आदर्श, अर्थव्यवस्था में सशक्त और विकास में अग्रणी राज्य बनाना हमारा संकल्प – राज्यपाल रमेन डेका छत्तीसगढ़ ने विकास के 26 वर्षों की यात्रा पूरी कर जिम्मेदारियों और नई संभावनाओं के दौर में किया प्रवेश- राज्यपाल बस्तर में शांति और विकास का नया अध्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसरों का हो रहा विस्तार जल, जंगल और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और विकास यात्रा का उत्सव- संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल रायपुर : राज्यपाल रमेन…
Read Moreराज्योत्सव में छाया बस्तर का देसी स्वाद, महुआ से बने उत्पादों ने मचाई धूम! कुकीज, लड्डू और महुआ चाय की सबसे ज्यादा मांग, आदिवासी किसानों के जैविक उत्पादों को मिल रहा लोगों का भरपूर प्यार!
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि महुआ से बने उत्पादों की सबसे ज्यादा मांग रायपुर : राजधानी नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव 2026 में कमर्शियल हैंगर में लगा बस्तर फूड्स का स्टॉल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहाँ प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि देखने को मिल रही है। बस्तर का स्वाद घर ले जाएं थीम पर लगे इस स्टॉल पर बस्तर के जंगलों के शुद्ध आदिवासी…
Read Moreआधुनिकता के दौर में फिर लौट रहा मिट्टी के बर्तनों और दीयों का आकर्षण! राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में कुम्हारों की कलाकृतियां खींच रहीं लोगों का ध्यान, परंपरा और हुनर की दिख रही अनूठी झलक!
मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शिल्प ग्राम में मिट्टी के दीयों और कलात्मक मूर्तियों की जनमानस कर रहे खरीदारी रायपुर : राज्योत्सव 2026 के शिल्प ग्राम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, पारंपरिक शिल्प और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। यहां मिट्टी से बनी कलाकृतियां, पारंपरिक बर्तन, आकर्षक मूर्तियां और अन्य हस्तनिर्मित…
Read More2047 में विकसित भारत की कमान आज के युवाओं के हाथों में होगी! जगदलपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का युवा संवाद, राष्ट्र निर्माण से लेकर लोकतंत्र और रोजगार तक युवाओं को दिया बड़ा संदेश!
2047 के विकसित भारत की बागडोर युवाओं के हाथों में- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जगदलपुर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान रायपुर : केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में आज की युवा पीढ़ी की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जब देश अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब एक मजबूत और विकसित भारत की बागडोर इसी अमृत पीढ़ी के हाथों में होगी। उन्होंने…
Read Moreछत्तीसगढ़ के ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की तैयारी, 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा का लक्ष्य; वैश्विक मंच से सीएम साय ने दुनिया भर के निवेशकों को दिया बड़ा न्योता!
ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य 130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निवेशकों से की चर्चा, सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के स्टॉल का किया अवलोकन नई दिल्ली/रायपुर : नई दिल्ली के भारत मंडपम में…
Read Moreजंगलों की खूबसूरती के साथ रोजगार की नई कहानी भी! राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, बांस की कलाकृतियों, औषधीय पौधों और वनोपज उत्पादों ने बताया कैसे बदल रही बस्तर की तस्वीर!
पौधरोपण, बांस शिल्प, वनोपज और हर्बल उत्पादों के जरिए दिखी वन संरक्षण और रोजगार संवर्धन की तस्वीर ‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक – राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने किया विभागीय स्टॉल का निरीक्षण, वनोपजों से बने उत्पादों को चखा रायपुर : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां जंगल और वन्यजीवों के संरक्षण के साथ…
Read Moreटमाटर की चटपटी चटनी और गर्मागर्म मूंग बड़े ने जीता दिल, राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र; स्वाद चखकर लोग बोले—बिल्कुल घर जैसा जायका!
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र पताल (टमाटर) की चटनी के साथ मूंग बड़ा का स्वाद लोगों को खूब भाया रायपुर : नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव में खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। स्टॉल क्रमांक 12 “छत्तीसगढ़ी व्यंजन – जय जोहार जय छत्तीसगढ़” पर पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए लोगों की कतार लगी हुई है। यहां परोसे जा रहे मूंग बड़ा का स्वाद लोगों को सबसे ज्यादा भा…
Read More