पहली पत्नी रहते दूसरा विवाह अवैधानिक, पति के खिलाफ हो सकती है कड़ी कार्यवाही – डॉ नायक

आयोग की समझाइश पर ससुर, पोती के पढ़ाई के लिए प्रतिमाह 10 हजार रुपये देने हुआ तैयार, आयोग के पहल पर सम्पत्ति के 1/10वें भाग की हकदार होगी आवेदिका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा आज शास्त्री चौक स्थित, राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की गई। आज प्रस्तुत प्रकरण में अनावेदक पति ने आयोग के समक्ष स्वीकार किया कि उसका आवेदिका से तलाक नहीं हुआ है। दूसरी औरत से मंदिर में उसकी माता-पिता की…

Read More

नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया अपने घर और किया दुष्कर्म, पुलिस ने पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी रोशन किण्डो को नारायणपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, थाना नारायणपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 36/2022 धारा 363, 366, 376 (2)(एन) भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना नारायणपुर क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय प्रार्थी ने दिनांक 17.04.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.04.2022 की रात्रि लगभग 11ः00 बजे इसकी 17 वर्षीय नाबालिग…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक दवाईयों की बजाय ब्रांडेड दवाई लिखने पर जताई कड़ी नाराजगी, सरकारी अस्पतालों में ब्रांडेड दवाईयां लिखने पर होगी कड़ी कार्रवाई

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की बजाय ले-आउट पास करने का अधिकार अब नगर निगम को नगरीय निकायों की सम्पत्तियों को फ्री-होल्ड करने के निर्देश नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी होंगे राजपत्रित अधिकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा पर्यावरण एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने बैठक में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना की समीक्षा के दौरान सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक दवाईयों की बजाय ब्रांडेड दवाई लिखने पर कड़ी नाराजगी जताई।…

Read More

जशपुर विधायक विनय भगत ने आशाएं कार्यक्रम का किया शुभांरभ, लोगों को विभिन्न गतिविधियां करके किया जा रहा जागरूक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विधायक विनय भगत ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आशाएं कार्यक्रम का शुभांरभ किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में लोगों के दिनचर्या के दौरान कई तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत बनाने, उपचार की सुविधा आसानी से उपलब्ध कराने की अत्यंत आवश्यकता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री रंजीत टोप्पो, श्री सुरज  चौरसिया, श्री योगेश सिंह उपस्थित थे। मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति…

Read More

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् विकासखंडो में स्वास्थ्य मेला लगाया जा रहा, मेले में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 से 22 अप्रैल 2022 तक जिले के विकासखंडों में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बगीचा विकासखंड में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में ं डिजिटल स्वास्थ्य आईडी निर्माण, एनसीडी, स्क्रीनिंग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मौखिक, कैंसर, आयुष्मान कार्ड, जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा, बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं टेली कंसल्टेशन और रेफरल, आयुष से संबंधित सेवा, योग, ध्यान जैसे स्वास्थ्य गतिविधियां व अन्य स्वास्थ्य…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जिले के किसानों को रासायनिक एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद का अग्रिम उठाव करने की अपील की, सोसायटी में पर्याप्त मात्रा में किसानों के लिए खाद उपलब्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले के किसानों को आगामी खेती-बाड़ी सीजन के लिए सोसायटी के माध्यम से रासायनिक एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद का अग्रिम उठाव करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान अपने भण्डार गृह में पर्याप्त मात्रा में खाद का उठाव करके रख लें, ताकि खेती के सीजन में खाद की समस्या न होने पाए। सहकारिता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 24 सहकारी समितियों में 1800 मीट्रिक टन रासायनिक खाद एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद 9 हजार 683 क्विंटल उपलब्ध…

Read More

14 से 20 अप्रैल तक जशपुर जिले के विभिन्न स्थानों में चलाया जा रहा अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल से 20 अप्रैल को अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। नगर सेना के जवानों द्वारा जशपुर नगर के मुख्य सड़को से आमजनों को अग्नि सुरक्षा हेतु जागरूक रहने के लिए नारे एवं बैनर के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी श्रीमती योग्यता साहू, नगर सेना के सूबेदार अ श्री बबन सिंह, सहायक उप निरीक्षक अ श्री…

Read More

जशपुर जिले के ग्राम पतरापाली की चमेली स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए मछली पालन बना आय का जरिया, महिलाएं एक सीजन में लगभग 70 से 80 हजार रुपए का मुनाफा कमा रही

इस सीजन में 160 किलो मछली के उत्पादन से समूह को 25 हजार का हुआ लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्व-सहयता समूह की महिलाओं को विभिन्न आजीविका से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पतरापाली  की चमेली स्व-सहायता समूह की महिलाएं छिंदबहरी तालाब में मछली पालन करके अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती बालमती सिदार ने बताया कि समूह में 10 महिलाएं कार्य कर रही है। पंचायत से लीज पर…

Read More

राज्यस्तरीय भरतनाट्यम स्पर्द्धा में दिव्यांका ने पाया प्रथम स्थान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मधुगूँजन के अंतर्गत सीएमडी चौक स्थित लॉयन्स क्लब भवन कला विकास केंद्र में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय अखिल भारतीय संगीत एवं नाट्य प्रतियोगिता में शहर की उभरती प्रतिभा एन दिव्यांका ने भरतनाट्यम के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पर्द्धा में प्रदेश के 250 कलाकारों ने गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में भरतनाट्यम औऱ कुचिपुड़ी का दबदबा रहा। एन दिव्यांका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व नृत्य गुरू श्वेता नायक को दिया है।

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फ़ेडरेशन के राजेश चटर्जी निर्विरोध प्रांताध्यक्ष निर्वाचित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जशपुर जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि फेडरेशन के नियमावली (संविधान) का नियम 10(अ) के अंतर्गत साधारण सभा / आमसभा का आयोजन विवेकानंद भवन स्मृतिनगर भिलाई में आयोजित हुआ। साधारण सभा में बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग संभाग से शिक्षा विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संरक्षक/ आजीवन/ सामान्य सदस्य प्रांतीय प्रबंधकारिणी समिति के निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल हुए। निर्वाचन अधिकारी दीपक चौधरी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ बी के दास द्वारा 22 फरवरी 22 को…

Read More