छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से भी आगे पहुंची बारिश; 25 सितंबर तक 100.1% वर्षा दर्ज, बस्तर-नारायणपुर-बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल ​रायपुर   :  छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून की बारिश ने राज्य स्तर पर सामान्य आंकड़े को छू लिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 25 सितंबर 2026 तक की स्थिति के अनुसार प्रदेश में अब तक 100.1% यानी शत-प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 1 जून से 25 सितंबर की अवधि में राज्य में औसतन 1082.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि बीते 10 वर्षों के आधार पर…

Read More

हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में उतरेंगी 6 टीमें; 28-29 सितम्बर को सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होगा खिलाड़ियों का चयन ट्रायल

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 28-29 सितम्बर को टीम सलेक्शन ट्रायल समन्वय और तकनीकी सहायता के लिए खेल विभाग ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होगा ट्रायल, 6 टीमें बनेंगी रायपुर   :  रायपुर में होने वाले छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के टीमों के चयन के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीमों के चयन के लिए रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के पिच-1 में 28 सितम्बर और 29 सितम्बर को दो…

Read More

विशेष लेख – “सेवा_संकल्प_अभियान” : विकसित राज्य @2047: शिक्षा, नवाचार और युवा शक्ति से गढ़ी जा रही स्वर्णिम भारत की नई गाथा, ज्ञान और युवा शक्ति: विकास का मूल आधार

विष्णु प्रसाद वर्मा , सहायक संचालक रायपुर   :  किसी भी समृद्ध और सर्वसुविधायुक्त राज्य का निर्माण केवल भौतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि उसके युवाओं की बौद्धिक क्षमता और कार्यकुशलता से संभव होता है। इसी दूरदर्शी सोच के साथ प्रदेश के विकास मॉडल के केंद्र में ‘GYAN’ यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को रखा गया है। युवाओं को आर्थिक और सामाजिक उन्नति का मुख्य आधार मानते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक व्यापक और परिणामोन्मुख कायाकल्प की शुरुआत की जा चुकी है। अब शिक्षा को केवल औपचारिक डिग्रियों तक…

Read More

दिवंगत शिक्षक के पेंशन प्रकरण में गंभीर लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, वेतन निर्धारण में देरी और गलत जानकारी भेजने पर मुंगेली शिक्षा विभाग के 6 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर मुंगेली के शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने का मामला रायपुर  :  लोक शिक्षण संचालनालय ने मुंगेली जिले में दिवंगत शिक्षक के पेंशन प्रकरण से जुड़े कार्यों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर छह अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने आदेश जारी किया है। आदेशानुसार, शासकीय हाईस्कूल लाखासार में पदस्थ सहायक शिक्षक विज्ञान…

Read More

30 सितम्बर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में जुटेगा मंत्रिपरिषद

मंत्रिपरिषद की बैठक 30 सितम्बर को रायपुर   :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितम्बर 2026 बुधवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हैं। यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन में स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

Read More

किसानों के खेतों तक पहुंचेगी सिंचाई की नई सुविधा, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई की 3 योजनाओं के लिए 14.78 करोड़ स्वीकृत

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 14.78 करोड़ रुपये स्वीकृत रायपुर  :  छत्तीसगढ़-शासन जल संसाधन विभाग द्वारा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 14 करोड़ 78 लाख 61 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृत सिंचाई योजनाओं में खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के टेकापार जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 94 लाख 42 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूरा होने से 133 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसी तरह से साल्हेवारा जलाशय…

Read More

लगातार बारिश से बाढ़-जलभराव की स्थिति पर प्रशासन अलर्ट, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास विशेष सतर्कता के दिए निर्देश; जरूरत पड़ने पर लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश

बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए आवश्यक निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को दिए निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो जरूरतमंदों तक तत्काल पहुंचाएं सहायता, निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास विशेष सतर्कता बरतें : मुख्यमंत्री आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बारिश से…

Read More

भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ में कल सभी स्कूल बंद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 26 सितंबर को प्रदेशभर में अवकाश के दिए निर्देश

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश रायपुर : प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में…

Read More

छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन पर होगा महामंथन, बेमेतरा में 26-27 सितंबर को प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन; प्रदेशभर के साहित्यकार, विद्वान और भाषा विशेषज्ञ होंगे शामिल

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट बेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्मेलन की सफलता के लिए दी अग्रिम शुभकामनाएं प्रदेशभर के साहित्यकार, विद्वान और राजभाषा से जुड़े प्रतिनिधि होंगे शामिल रायपुर : छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और राजभाषा के विकास को समर्पित दो दिवसीय प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन 26 एवं 27 सितंबर को जिला बेमेतरा में किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेशभर के साहित्यकारों, विद्वानों,…

Read More

मदकू में विकास और पर्यटन को मिली नई रफ्तार, CM साय ने ₹68.96 करोड़ के 21 कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास; ट्रॉमा सेंटर, इको-टूरिज्म सेंटर, स्कूल उन्नयन और बिजली सुविधाओं समेत कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं सरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के ग्राम मदकू में 68 करोड़ 96 लाख 96 हजार रुपये की लागत के 21 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं…

Read More